सांवलापन दूर करके बेदाग गोरापन और खूबसूरत त्वचा पाने के प्राकृतिक घरेलु उपाय | Gora Rang Aur Skin Glow pane ke liye Desi Upchar in Hindi

प्रत्येक इन्सान के मन में सुन्दर और गोरा दिखने की चाहत होती है और इसके लिए उन्हें ना जाने क्या क्या नुस्खे अपनाने पड़ते है फिर भी ज्यादातर लोगों को कामयाबी नहीं मिल पाती है| जिन्हें कामयाबी मिलती है उनकी त्वचा भी कुछ ही समय गोरी रहती है फिर बाद में उसी अवस्था में आ जाती है| इसके अलावा उनके द्वारा इस्तेमाल की गयी केमिकल युक्त चीजों से त्वचा में संक्रमण और स्किन डिसआडर होने की सम्भावना भी हो सकती है जिससे स्वास्थ्य को भी नुकसान हो सकता है| लेकिन इससे बचने के लिए और त्वचा को गोरी करके अपने सुन्दरता बढ़ाने के लिए प्राकृतिक और घरेलू उपायों का प्रयोग बहुत ही मददगार साबित होता है| आज हम आपको बताने जा रहें है कि प्राकृतिक उपायों द्वारा कैसे त्वचा को गोरा और आकर्षक किया जा सकता है 

 Gora Rang Aur Skin  Glow pane ke liye  Desi Upchar in Hindi


1.      दही और शहद का निखार :

चेहरे की त्वचा में निखार लाने के लिए दही बहुत ही उपयोगी होती है, दही में दूध की तरह किण्वक (इन्जाइम) होते है जो त्वचा को गोरा करने में सहायक होते है| इनके अलावा शहद में भी नमी और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते है| दही और शहद को मिलाकर एक प्रकार का मास्क तैयार करके चेहरे पर लगायें| इस मास्क को 15 मिनट के बाद गर्म पानी से धो दें| इससे आपकी त्वचा में पहले से ज्यादा गोरापन और निखार दिखाई देने लगेगा| इसके लिए केवल सादी दही का इस्तेमाल करना चाहिए|

2.       निम्बू के रस का घोल :

 निम्बू के द्वारा त्वचा को गोरा करना हजारों वर्ष पुराना प्राकृतिक उपाय है| नींबू एसिड युक्त होता है जो त्वचा को ब्लीच करके त्वचा की उपरी परत को हटाकर त्वचा में चमक लाने में मददगार होता है| निम्बू के रस में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें और रूई की मदद से उसे अपने चेहरे पर लगा लें| लगभग 15 मिनट तक इसे रहने दें और इसके बाद में गर्म पानी से इसको धीरे धीरे धो लें| इस घोल का प्रयोग सप्ताह में केवल दो या तीन बार ही करना चाहिए अगर इससे ज्यादा इस्तेमाल किया जाये तो इससे त्वचा पर नुकसान भी हो सकता है|

3.      भांप का प्रयोग :

भांप से त्वचा को साफ़ करके चमकदार और सुन्दर बनाया जा सकता है| इसके लिए सादे पानी को गर्म करके उसमे से उठने वाली भांप से लाभ लिया जा सकता है|

4.      पोदीना के प्रयोग द्वारा :

त्वचा को गोरा करने में पुदीने का भी बहुत महत्वपूर्ण स्थान है| पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल ले और इस पानी को ठंडा करके इसमें नहाने से कुछ ही समय में त्वचा की रंगत में निखार आना शुरू हो जाता है|

5.      हल्दी का पेस्ट बनाकर :

आधा चमच्च हल्दी, आधा चमच्च बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर, आधा चमच्च नींबू का रस और आधा चमच्च दूध या मलाई डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें| अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक सूखने दे| इसके बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो ले और चेहरे पर निखार को स्वयं महसूस करें क्योंकि गोरा रंग पाने का यह बहुत असरदार उपाय है|

6.      बादाम स्क्रब :

त्वचा को गोरा और सुन्दर बनाने के लिए बादाम बहुत उपयोगी होता है| रात को बादाम की 10-12 गिरी को पानी में भिगो कर रख दें| सुबह इन भीगे हुए बादामों को छिलका उतार कर  पीस ले|  इसमें 1 चमच्च शहद मिलाकर तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्का हल्का मलें| सुखने के  बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो ले| लगातार 8-10 दिन इस उपाय को करने से चेहरे पर निखार को स्वयं महसूस करें|

7.      बेसन भी बहुत उपयोगी :

बेसन भी त्वचा को गोरा बनाने में बहुत मददगार है| बेसन के पाउडर के साथ 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर तथा उसमे कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट (उबटन) तैयार करें| इस तैयार पदार्थ को शरीर पर लगा लें और सूखने के बाद इसे हल्के हाथ से रगड़ कर उतारें| इसके बाद साफ़ पानी से धो ले, लगातार 8-10 दिन इस उपाय को करने से त्वचा का सांवलापन खत्म होकर त्वचा चमकदार हो जाएगी|

8.      मसूर की दाल का प्रयोग करके :

मसूर की दाल को पीस कर एक पेस्ट बना लें और इसमें नींबू का रस, अंडे की ज़र्दी और कच्चा दूध मिलाकर तैयार लेप को चेहरे पर लगाये| इससे चेहरे के निखार और सुन्दरता में पहले से ज्यादा वृद्धि होगी|

अन्य लाभदायक घरेलू उपाय :

1.      रंग गोरा करने के लिए ताजा कच्चे दूध को मुंह धोने के लिए प्रयोग किया जा सकता है|
2.      अत्यधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए इससे भी त्वचा में निखार आता है|
3.      रंग में निखार लाने के लिए रोजाना खाली पेट आधा या एक गिलास गाज़र का जूस पीना चाहिए यह बहुत लाभकारी होता है|
4.      गेहुं के आटे के साथ दूध मिलाकर उबटन तैयार कर लें| तैयार पदार्थ को चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में त्वचा में गोरापन दिखाई देने लगता है|
5.      एक चम्मच चंदन के पाउडर के साथ टमाटर और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें| इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर कुछ समय तक लगाकर ठंडे पानी से धो लें|


No comments:

Post a Comment