धन लक्ष्मी प्राप्त करने के पांच अद्धभुत और चमत्कारी उपाय जो बदल दे जीवन


संसार में मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूरा करने या अपने लक्ष्य को पाने के लिए अनेको उपाय करता है लेकिन इच्छित फल न मिलने से निराशा होती है| इसके अलावा जब भी हम किसी समस्या से परेशान होते है तो उसका उपाय करना जरुरी होता है| जब अन्य तरीके या उपाय कारगर नहीं होते तब इन समस्याओं का समाधान धर्म और शास्त्रों के द्वारा ही संभव होता है  और सफलता भी प्राप्त होती है| शास्त्रों के अनुसार यदि हम अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान व धार्मिक कार्यों में खर्च करते रहें तो हमें कभी भी गरीबी और निराशा का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि दान करने से हमारे पुण्य कर्मो में वृद्धि होती है और दुखों का समय जल्दी ही निकल जाता है| जिससे माँ लक्ष्मी की कृपया हम पर सदैव बनी रहती है|

सबसे पहले तो मनुष्य अपने ही प्रयासों द्वारा परेशानी या समस्या से छुटकारा पाने की कोशिश करता है लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो धार्मिक कर्म करके समस्या से निजात पाई जा सकती है| मनुष्य अपने जीवन में सुख या दुःख प्राप्त करता है तो यह उसके कर्मो का ही फल होता है| इसलिए अगर मनुष्य अच्छे यानि पुण्य कर्म करे तो किसी भी परेशानी से आसानी से छुटकारा पा सकता है| संसार में पांच ऐसे जीव है जिनकी सेवा करने और उन्हें खाना खिलाने से चमत्कारी लाभ प्राप्त किये जा सकते है शास्त्रों में भी इन जीवों का विस्तृत विवरण दिया गया है| आज हम आपको उन पांच जीवो के नाम बतायेंगे और साथ ही उनकी सेवा करने का तरीका भी बताएँगे|

गाय की सेवा के चमत्कार :

शास्त्रों और धर्म में गाय को पूजनीय और पवित्र बताया गया है| गाय की सेवा करके निश्चित ही चमत्कारी लाभ पायें जा सकते है| ये लाभ प्राप्त करने के लिए गाय को चारा खिलाना, पानी पिलाना और बीमार गऊ की सेवा करना आवश्यक है| इस तरह से गाय की सेवा करके मनुष्य कुंडली के ग्रह दोष दूर कर सकता है तथा घर में लक्ष्मी की कृपया बनी रहती है जिससे मनुष्य को सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है|

कर्ज की समस्या दूर करने का उपाय :

अगर आपको कर्ज की समस्या सता रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना भुना हुआ आटा और शक्कर चीटियों को डालना चाहिए| ऐसा करने से कर्ज की समस्या जल्दी ही दूर हो जाती है और धन सम्बन्धी रुके हुए काम भी जल्दी ही पूरे हो जाते है|

पक्षियों को अनाज डालना :

पक्षियों को हर रोज गेंहू, चावल, चने की दाल, मक्का, ज्वार, बाजरा, जौ आदि अनाजो को मिलाकर एक मुट्ठी रोजाना डालना चाहिए| इससे व्यापार में वृद्धि होती है तथा जीवन सुखी और समृद्ध बनता है|

दुश्मन के डर को दूर करने के लिए उपाय :

मनुष्य को जीवन में कई बार ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है जब उन्हें अपने दुश्मन का डर लगातार सताता रहता है| जब भी आपको ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े तब कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए| जो व्यक्ति नियमित रूप से कुत्ते को रोटी खिलाता है उसे दुश्मन का भय कभी नहीं सताता तथा इससे शनि ग्रह का दोष भी शांत होता है|

धन सम्बन्धी मामलों में सफल होने के लिए उपाय :

अगर आपकी पुरानी सम्पति पर विवाद चल रहा है या फिर आप अपनी ज़मीन जायदाद को खो चुके है और उसे वापस पाने की सभी उम्मीद छोड़ चुके है तो आटे की गोलियां बनाकर रोजाना मछलियों को खिलाना बहुत आवश्यक है| ऐसा करने से ग्रह दोष नष्ट हो जाते है तथा आप अपनी खोयी हुई ज़मीन जायदाद को पुनः हासिल कर सकते है|

इन पांच जीवों की सेवा करके तथा इन्हें प्रतिदिन खाना खिलने से चमत्कारी लाभ प्राप्त किये जा सकते है| जो व्यक्ति इन उपायों को करता है उसके जीवन के सभी दुःख दर्द दूर हो जाते और उसे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है|






No comments:

Post a Comment