गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने से होते है ये नुकसान | Side Effects of Birth Control Pill


वर्तमान समय में युवा वर्ग काफी सक्रिय और जागरूक हो चुका है जिसके कारण रोजाना नई नयी तकनीकों का अविष्कार और प्रयोग किया जाने लगा है | पहले के समय में शादी के बाद परिवार नियोजन करने में बहुत मुश्किल होने लगती थी और इसी वजह से परिवार बहुत बड़े बड़े होते थे लेकिन आज के समय में ये सब करना कोई बड़ी बात नहीं है |

birth control


वर्तमान समय में कपल्स गर्भ निरोधक गोलियों का प्रयोग करके आसानी से परिवार नियोजन कर लेते है | महिलाओं के लिए अनचाहे गर्भ से बचने का यह एक आसान तरीका है लेकिन इससे कई तरह का नुकसान होने की संभावना भी बन सकती है | आज कल बाजार में कई तरह की गर्भ निरोधक गोलियां उपलब्ध है जिनके सेवन से अनचाहे गर्भ से आसानी से बचा जा सकता है |

इन गोलियों का सेवन करने से प्रजनन को नियंत्रण करने में मदद ली जा सकती है और ये बाजार में हर समय उपलब्ध रहती है | गर्भ निरोधक गोलियां दो तरह के हार्मोंस पहला एस्ट्रोजेन और दूसरा प्रोजेस्टिन को नियंत्रण में करके बर्थ कण्ट्रोल करने में मदद करती है | हालाँकि इनके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगते है |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम गर्भ निरोधक गोलियों के लगातार सेवन से होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें जानकर आप इनसे बचने के उपाय कर सकते है | आइये जानते है इस विषय से सम्बंधित खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है :

रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करना :

हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से महिलाओं के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है | जिसके कारण उनके शरीर को आसानी से कोई भी रोग लगने की संभावना हो सकती है | नियमित रूप से गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने से शरीर में एमएचसी अणुओं की संख्या में कमी होने लगती है | इन्ही के कारण शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति खत्म होने लगती है |

खून का थक्का बनना :

गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करने से खून में थक्का बनने की समस्या होने लगती है और इसके कारण दिल संबंधी कई घातक बिमारियाँ हो सकती है | जो महिलाएं गर्भ धारण से बचने के लिए गोलियों का सेवन करती है उनमे इस तरह की समस्या बहुत ज्यादा होने लगती है |

वजन बढ़ना :

इनके सेवन से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है जिसकी वजह से मोटापे की समस्या होने के साथ साथ कई अन्य रोग हो सकते है | हालाँकि सभी महिलाओं पर इसका ऐसा प्रभाव नहीं हो सकता है लेकिन जो महिलाएं नियमित रूप से गर्भ निरोधक गोलियां लेती है उनमे से ज्यादातर महिलाएं इस तरह की समस्या से ग्रस्त होती है |

तनाव व अवसाद होना :

कई बार तनाव की समस्या होने की वजह भी गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन हो सकता है क्योंकि इनके सेवन से महिलाओं को सिर दर्द और थकान की समस्या होने लगती है | विशेषज्ञ भी हमेशा गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से परहेज रखने के बारे में कहते है | इनसे महिलाओं की प्रजनन शक्ति खत्म होना का खतरा भी बढ़ने लगता है | इसलिए इनके सेवन से परहेज रखने में ही आपका फायदा है |

ऊपर दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को गर्भ निरोधक गोलियों के सेवन से परहेज रखना चाहिए | हालाँकि इनके सेवन से परिवार नियोजन करने और अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने में मदद ली जा सकती है | लेकिन इनसे महिलाओं को कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी नुकसान होने की संभावना भी रहती है | इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन कम से कम करना चाहिए |








No comments:

Post a Comment