डरावने सपनों से बचने के लिए वास्तु टिप्स | Vaastu Tips to Avoid Scary Dreams


कई बार रात को सोते समय कोई डरावना सपना देखने से व्यक्ति बुरी तरह भयभीत हो जाता है और एक बार नींद से उठने के बाद घंटों तक नहीं सो पाता है | हालाँकि कभी कभार ऐसा सभी के साथ हो सकता है जो सामान्य समझा जाता है लेकिन इस तरह की समस्या बार बार होने और नींद में उठने से आपको भी कई तरह की परेशानी होने लगती है |

scary dreams


आज हम आपको नींद में आने वाले डरावने सपनों की समस्या को दूर करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे है | इन उपायों से आपको डरावने सपने आने की समस्या को दूर करने के साथ साथ कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है | आइये जानते है इस विषय से संबंधित कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है :

सिरहाने चाकू रखकर सोयें :

जो व्यक्ति नींद में बुरे या डरावने सपने आने की समस्या से परेशान है उन्हें अपने सिरहाने चाकू रखकर सोना चाहिए | इसके अलावा आप चाकू की बजाय किसी अन्य नुकीली चीज को रखकर भी फायदा ले सकते है | इसके लिए आप कांटे वाली चम्मच, कैंची या नेल कटर का प्रयोग करके लाभ ले सकते है | इन उपायों से आप नींद में डरावने सपने आने की समस्या से छुटकारा पा सकते है |

पीले रंग के चावल का प्रयोग :

रात को सोते समय पीले चावलों को कपड़े में बांध कर सिरहाने वाले तकिये के नीचे रखें | चावलों को पीले रंग के करने के लिए इन्हें हल्दी के पानी में मिला लें या इन पर हल्दी छिड़क लें | इस उपाय से भी बुरे सपने आने की समस्या को दूर किया जा सकता है |

छोटी इलायची का प्रयोग करके :

बुरे सपने आने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पांच छोटी इलायची कपड़े में बांधकर अपने सिरहाने रख लें | इस उपाय से नींद बार बार खुलने और बुरे सपने आने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है |

तांबे के बर्तन में पानी डालकर रखें :

रात के समय बार बार नींद टूटने और डरावने सपने आने की समस्या को दूर करने के लिए अपने बेड या चारपाई के पास ताम्बे के बर्तन में पानी भर कर रख लें | इस पानी को सुबह किसी गमले या पौधे में डाल दें | इस उपाय से आपको समस्या से छुटकारा मिल सकता है |

कुछ बाते ध्यान रखें :

बिस्तर के नीचे कभी भी जूतें या चप्पल नहीं रखनी चाहिए | गाढे या गहरे रंग की चादर का प्रयोग ना करें | बिस्तर को नियमित रूप से साफ करके ही सोना चाहिए | सोने से पहले पैरों को भी पानी से धो लें | महिलाओं को रात के समय बालों को बांध कर नहीं सोना चाहिए |

ऊपर दिए गए उपायों से आप नींद में बुरे सपने आने की समस्या से छुटकारा पाने में सफल हो सकते है साथ ही कई अन्य समस्याओं से भी बच सकते है |










No comments:

Post a Comment