Showing posts with label योगासन विधि. Show all posts
Showing posts with label योगासन विधि. Show all posts

योगासन दिमाग को ताजा करके बुद्धि को दे तीव्रता | Yogaasan Ke Laabh in Hindi | Yogaasan Pose Health Benefits


योगासन


 Yogaasan Ke Laabh in Hindi | Yogaasan Pose Health Benefits


विधि :

सामान्य अवस्था में बैठकर पदमासन की मुद्रा बना लें| इसके बाद दोनों हाथों की हथेलियों को पैरों के घुटनों पर रख दें| इस दौरान बाहों को बिल्कुल तान ले और सांस की गति को सामान्य बनाकर रखते हुए नासिका के अग्र भाग पर अपनी नजरें केन्द्रित करें या फिर सामने वाली दीवार पर कागज़ पर काले रंग का छोटा सा गोल घेरा बनाकर चिपका दें और उस पर ध्यान लगाएं| इसके अलावा ध्यान लगाने के लिए मोमबती या दीपक की लौ को भी प्रयोग में ला सकते है|

योगासन के लाभ :

1.      इस आसन से रक्त प्रवाह की गति को बढ़ाया जा सकता है|
2.      यह आसन दिमाग को ताजा करके बुद्धि को तीव्रता प्रदान करता है|
3.      इस आसन के अभ्यास से स्त्री और पुरुष के गुप्तांगो को मजबूत किया जा सकता है|
4.      इससे मन की चंचलता दूर हो जाती है और मन में भक्ति भाव उत्पन्न होने लगते है|
5.      इस आसन से ध्यान लगाने में मदद मिलती है|
6.      इस आसन द्वारा आलस्य और प्रमाद को दूर किया जा सकता है|
7.      इस आसन से स्त्री या पुरुष अपनी इच्छानुसार रज या वीर्य का स्खलन करने की क्षमता को बढ़ा सकते है|