Showing posts with label वृश्चिकासन के लाभ. Show all posts
Showing posts with label वृश्चिकासन के लाभ. Show all posts

वृश्चिकासन से मोटापे की समस्या से छुटकारा पाकर शरीर बनाएँ हल्का व फुर्तीला | Vrischikasan Ke Laabh In Hindi | Vrischikasan Yoga Mudra Health Benefits


वृश्चिकासन  (Scorpion Pose)  :

इस आसन में साधक की मुद्रा बिच्छु जैसी होती है इसी कारण इस आसन को वृश्चिकासन का नाम दिया गया है| इस आसन को दो प्रकार से किया जा सकता है| पहली विधि में दोनों हाथों की कोहनी और हथेली ही ज़मीन पर रहती है बाकी सारा शरीर ज़मीन से ऊपर रहता है| दूसरी विधि में ठोड़ी, छाती और कंधे भी जमीन से स्पर्श हो जाते है|



वृश्चिकासन  (Scorpion Pose)


 Vrischikasan Ke Laabh In Hindi | Vrischikasan Yoga Mudra Health Benefits



विधि :

समतल भूमि पर पेट के बल लेट जाएं| इसके बाद दोनों हाथों हथेलियों और कोहनियों को ज़मीन पर फैला कर रख दें| अब शरीर को धीरे धीरे ज़मीन से ऊपर उठाने का प्रयास करें| सीने और गर्दन को सामने की तरफ बढ़ाये और जब शरीर ज़मीन से पूरी तरह उठ जाये तब पैरों को घुटनों से नीचे की तरफ मोड़ दें| इस दौरान आपकी मुद्रा धनुष की तरह हो जाएगी| अपने पैरों को नीचे लाकर पंजो को सिर से स्पर्श करने का प्रयास करें, अगर सिर से स्पर्श ना कर पायें तो थोड़ी ऊपर कर सकते है|


विशेष :

यह आसन बहुत मुश्किल है इसलिए इसका अभ्यास सावधानी और क्षमता के अनुसार करना चाहिए| उचित मागदर्शन के अनुसार आसन नहीं किया जाए तो दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है| शुरुआत में अभ्यास के दौरान किसी मित्र की सहायता लेनी चाहिए कुछ समय तक अभ्यास करने पर अकेला व्यक्ति भी इसे आसानी से कर सकता है| इस आसन का अभ्यास ज्यादा देर तक नहीं करना चाहिए|

वृश्चिकासन के लाभ :

1.      इस आसन द्वारा हाथों, बाँहों और कन्धों को शक्ति प्रदान की जा सकती है|
2.      इससे रीढ़ की हड्डी और कमर को मजबूत व लचीला बनाया जाता है|
3.      इस आसन का नियमित अभ्यास करने से पेट व आंतों के रोग दूर किये जा सकते है और भूख भी बढ़ाई जा सकती है|
4.      इस आसन से तिल्ली, यकृत और पीलिया आदि रोग भी ठीक किये जाते है|
5.     वृश्चिकासन से गर्दन के स्नायुओं का खिंचाव हो जाता है जिससे गले के रोग दूर हो सकते है|
6.      इस आसन द्वारा मोटापे की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है और शरीर को हल्का व फुर्तीला बनाया जा सकता है|