Showing posts with label Health Benefits of Mahavir Asana. Show all posts
Showing posts with label Health Benefits of Mahavir Asana. Show all posts

महावीरासन बनाएं शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त | Mahavir Asana ke Laabh | Health Benefits of Mahavir Asana


महावीरासन

Mahavir Asana ke Laabh | Health Benefits of Mahavir Asana

विधि :

ज़मीन पर सीधे खड़े होकर एक पैर को आगे बढ़ा दे| पैर को घुटने पर से मोड़ कर आगे की तरफ रखें और दूसरे पैर के घुटने को मोड़ कर पीछे की तरफ कदम करते हुए खड़े हो जाएं| इसके बाद दोनों हाथों की मुठियों को बंद करके ऊपर की तरफ उठा दें| इस दौरान मुंह को बंद रखें तथा साँस केवल नाक से ही लें| जब आपका शरीर थकान अनुभव करने लगे तब थोड़ी देर रुक जायें| आसन क्रिया करते समय शरीर को पूरी तरह तानकर रखें और केवल घुटनों पर से ढीला छोड़ दें| आसन को पैरों की स्थिति को बार बार बदल कर दोहराते रहें|

महावीरासन के लाभ :

1.      इस आसन के अभ्यास से मेरुदंड लचीला व मजबूत हो जाता है|
2.      इससे शरीर में असीम शक्ति संचारित होती है|
3.      इस आसन के अभ्यास से मोटापा व तोंद को कम किया जा सकता है|
4.      इससे शरीर को ताकत मिलती है और फेफड़ों को भी बहुत लाभ मिलता है|
5.      इस आसन को नियमित रूप से करने पर पुरुषों में सेक्स करने की ताकत में वृद्धि होती है|
6.      अगर किसी स्त्री को माहवारी नहीं आती है तो इस आसन के अभ्यास से माहवारी आने लगती है|
7.      इससे व्यक्ति का साहस और  धैर्य बढ़ता है|
8.      हाथ, पैर व टांगों को इस आसन से मजबूती मिलती है|
9.      इससे कमर को पतला और छाती को चौड़ा किया जा सकता है|
10.  इस आसन से स्त्री और पुरुष दोनों को समान रूप से लाभ मिलता है| इससे शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त बनता है|