Showing posts with label health benefits of chiku. Show all posts
Showing posts with label health benefits of chiku. Show all posts

जानिए गुणकारी चीकू के स्वास्थ्यवर्धक लाभ | Jaaniye gunkari chiku ke swasthyvardhak labh



चीकू भारत में पाए जाने वाले स्वादिष्ट फलों में से एक है| देखने में यह बिलकुल आलू जैसा लगता है लेकिन इसके सेवन से हमें अनेकों स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते है| देखने में चीकू इतना सुन्दर फल नहीं लगता है लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर और अत्यधिक उर्जावान होता है| चीकू के फल से हमें प्रचुर मात्रा में फ्रूक्टोज एवं सुक्रोज की प्राप्ति होती है| इसके सेवन कभी भी करके लाभ लिया जा सकता है लेकिन भोजन खाने के बाद इसके सेवन से विशेष लाभ लिया जा सकता है |


चीकू के सेवन से होने वाले दस लाभ :

1.      चीकू से बालों को विशेष लाभ प्रदान किया जा सकता है| चीकू के बीज के तेल को बालों के लिए इस्तेमाल करने से बहुत फायदा मिलता है| इसके तेल का इस्तेमाल करके बालों को नमी और मुलायम बनाकर बालो को अधिक से अधिक सुन्दरता प्रदान की जा सकती है|

2.      झड़ते हुए बालों की रोकथाम करने के लिए चीकू के बीज के तेल का प्रयोग करके फायदा लिया जा सकता है| इसके अलावा बालो से रुसी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है|

chiku benefit


3.      चीकू के फल को नियमित रूप से खाने से त्वचा की सुन्दरता में वृद्धि होने लगती है क्योंकि इसमें उचित मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो हमारी त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ साथ खूबसूरती और सुन्दरता को बढ़ाने में मददगार होता है|

4.      चीकू का उचित मात्रा में सेवन करने से शरीर के लिए हानिकारक गैस्ट्रिक एंजाइम के असंतुलन को संतुलित करने में मदद मिलती है| इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है जिससे शरीर का वजन भी नियंत्रण में रखा जा सकता है|

5.      इस फल के सेवन से त्वचा से झुर्रियों को खत्म किया जा सकता है| चीकू में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते है जिनसे फ्री रेडिकल्स की गतिविधियों की रोकथाम की जा सकती है| इसी कारण चेहरे पर शिकन पड़ना, मुहांसे, दाग धब्बे और झुर्रियों की समस्या से बचा जा सकता है|

6.      इस फल में उचित मात्रा में पाए जाने वाले फ्रुक्टोज एवं सुक्रोज हमारे शरीर को आवश्यक मात्रा में उर्जा प्रदान करने में सहायक होते है जिसेक कारण शरीर शक्तिशाली और निरोगी बनता है|

7.      चीकू में पर्याप्त मात्रा में फाइबर नामक तत्व भी पाया जाता है जिसके कारण खाना पचाने में आसानी रहती है और कब्ज रोग से भी छुटकारा मिलता है|

8.       चीकू के फल को बारीक पीसकर खाने से गुर्दे व ब्लैडर की पत्थरी को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है |

9.       चीकू में अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम,  फास्फोरस एवं आयरन तत्व विद्यमान होते है जिनसे हड्डियों को मजबूती मिलती है|

10.   अगर चीकू का सेवन नियमित रूप से किया जाये तो यह हमें कैंसर से बचाने,  गर्भावस्था में फायदा पहुंचाने, गैस्ट्रिक विकार,  अपच,  एंटी वॉयरल,  एंटी बैक्टीरियल,  ह्रदय रोग आदि से बचाने में मददगार साबित होता है|

चीकू में पाए जाने वाले पोषक तत्व :

100 ग्राम चीकू में अनेकों पोषक तत्व पाए जाते है जिनमे से कुछ इस प्रकार है :

मैग्नीशियम (20| 4 मिलीग्राम), फ़ास्फ़रोस (20| 4 मिलीग्राम), पोटैशियम (328| 1मिलीग्राम ), विटामिन सी (24| 99 मिलीग्राम), नियासिन (0 | 34 मिलीग्राम ), पेंटोथेनिक एसिड (0 | 43 मिलीग्राम), फोलेट (23| 8  मिलीग्राम), विटामिन ए (102 मिलीग्राम) तथा विटामिन ई (0| 43  मिलीग्राम), कैलोरी (141 कैलोरी), वसा ( 1| 9 ग्राम ), कार्बोहाइड्रेट (34 ग्राम ), फाइबर (9 ग्राम ), प्रोटीन (0| 75 ग्राम ), जल (132| 6 ग्राम ), कैल्शियम (35| 7 मिलीग्राम), आयरन (1| 36 मिलीग्राम) |

चीकू के फल का सेवन कैसे करना चाहिए : चीकू के सेवन से हमें अनेकों लाभ होते है जिस कारण हमारा शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है| इसलिए इसका पूर्ण रूप से लाभ लेने के लिए हमें सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि चीकू के फल का सेवन किस तरह करके अधिक से अधिक लाभ लिया जा सकता है| बाजार से खरीदने के बाद इसे लगभग 10 – 15 मिनट तक पानी में भिगोकर इस पर जमी धूल मिटटी और अन्य कीटाणुओं को दूर कर देना चाहिए| इसके बाद आप चीकू को छिलके समेत या छिलका उतार कर भी खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है| नियमित रूप से चीकू को दूध के साथ लेने से कई गुणकारी फायदे होते है|

जानिये चीकू मिल्क शेक कैसे बनाये : चीकू या इसके शेक का सेवन करके बहुत फायदा प्राप्त किया जा सकता है| चीकू का मिल्क शेक बनाने में केवल दो मिनट का समय लगता है| शेक बनाने के लिए दो चीकू लेकर इन्हें साफ पानी में डालकर अच्छी तरह से धो दें| इसके बाद इनका छिलका उतार कर इन्हें अच्छी तरह से ग्राइंडर या मिक्सर में पीस लें| इसके बाद लगभग 200 मिलीलीटर दूध डालकर कुछ देर तक ग्राइंडर या मिक्सर को चला दें क्योंकि इससे दूध और चीकू अच्छी तरह से पीसकर मिल जायेंगे| गर्मी के दिनों में शेक बनाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल भी किया जा सकता है| इससे शरीर को ताकत मिलने के साथ साथ गर्मी से भी राहत मिल सकती है|