जानिये रस्सी कूदने के स्वास्थ्यवर्धक लाभ | Health benefits of skipping rope



वैसे तो रस्सी कूद बच्चों का एक खेल होता है और ज्यादातर बच्चे अपने बचपन में इस खेल को खेलते है | लेकिन इस खेल से आपको कई तरह के फायदे हो सकते है | बचपन में बच्चे रस्सी कूद से अनेक लाभ प्राप्त करते है लेकिन इससे केवल बचपन में ही नहीं बल्कि जवानी में भी फायदा हो सकता है |

rssi kud


रस्सी कूदने से शरीर के अंगों में मजबूती मिलती है और इससे मनुष्य के एब्स, जांघ और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान की जा सकती है | रस्सी कूदने से व्यक्ति के शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहती है जिससे शरीर को रोगों से बचाव करने मे मदद मिलती है साथ ही शारीरिक उर्जा में भी वृद्धि होने लगती है |

rssi kud1


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रस्सी कूदने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है इन्हें जानकर आप भी कई तरह के शारीरिक लाभ ले सकते है | रस्सी कूदने से शरीर को रोगों से बचाव करने में फायदा हो सकता है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है :

हाथों को मजबूती प्रदान करें :

नियमित रूप से रस्सी कूदने से हाथों का अच्छा व्यायाम किया जा सकता है जिसके कारण हाथों को मजबूती प्रदान की जा सकती है | रस्सी कूदने से हाथों के साथ साथ कन्धों को भी शक्ति प्रदान की जा सकती है |

कद बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने का लिए नियमित रूप से आधा घंटा रस्सी कूद का अभ्यास करना चाहिए | इससे बच्चे की लम्बाई बहुत जल्दी बढ़ने लगती है | सामान्य रूप से लम्बाई बढ़ने की तुलना में रस्सी कूदने वाले बच्चे बहुत जल्दी और ज्यादा लम्बे होते है |

मोटापे की समस्या से बचने के लिए :

रस्सी कूदने से आपका शरीर गति में रहता है जिसके कारण शरीर पर दबाव बढ़ने लगता है और इसी वजह से बढ़ी हुई चर्बी कम होने लगती है | इसलिए मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से आधा घंटा रस्सी कूद का अभ्यास करना चाहिए | इस तरह आप मोटापे की समस्या के साथ साथ कई अन्य रोगों से भी बचाव करने में सफल हो सकते है |

एड़ियों और घुटनों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए :

रस्सी कूदने से आपके पैरों पर जोर पड़ने लगता है जिसके कारण एड़ियों और घुटनों में दर्द की शिकायत दूर होने लगती है | इससे पैरों को भी मजबूत बनाया जा सकता है | इसलिए इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित रूप से रस्सी कूद का अभ्यास करना चाहिए |

तनाव की समस्या को दूर करने के लिए :

हाल ही में हुए शोध के अनुसार नियमित रूप से 15 से 30 मिनट तक रस्सी कूद का अभ्यास करने से दिमागी कमजोरी को दूर करने के साथ साथ तनाव की समस्या स छुटकारा पाने में मदद मिलती है | इसलिए जो व्यक्ति तनाव की समस्या या अन्य किसी मानसिक रोग से ग्रस्त है उन्हें रोजाना रस्सी कूद का अभ्यास करके फायदा लेना चाहिए |

कलाइयों को मजबूती प्रदान करने के लिये :

नियमित रूप से रस्सी कूद का अभ्यास करने से हाथों की कलाइयों में घुमाव होता रहता है और इससे कलाइयों को मजबूती मिलती है | इसके अलावा कलाइयों और उँगलियों में अकड़न की समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है |

कैलोरी बर्न करने के लिये :

रस्सी कूदने से शरीर के अंग तेजी से क्रिया करने लगते है जिसके कारण ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होने लगती है | जब अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होने लगती है तो शरीर आकर्षक शेप में आने लगता है जिससे आपकी शारीरिक मुद्रा पहले से ज्यादा आकर्षक और सुडौल होने लगती है |

विषैले तत्व बाहर निकल जाते है :

रस्सी कूदने से शरीर में विषैले तत्व पसीने के रूप से शरीर से बाहर आने लगते है और शरीर रोगों के प्रभाव से बच जाता है | इसलिए हमें नियमित रूप से रस्सी कूद का अभ्यास करके स्वयं को निरोगी बनाये रखना चाहिए |

दिल सम्बन्धी रोगों से बचाव करने के लिए :

रस्सी कूद का अभ्यास करते समय मनुष्य के दिल की धड़कन तेज होने लगती है | दिल की धड़कन तेज होने से दिल सम्बन्धी रोगों की संभावना बहुत कम होने लगती है | रस्सी कूद का अभ्यास करते समय दिल में साफ और शुद्ध हवा का संचार होने लगता है | इन सभी बातों के कारण रस्सी कूदने वाले व्यक्तियों में सामान्य की अपेक्षा दिल का दौरा पड़ने की संभावना बहुत कम पाई जाती है | इसलिए हमें दिल सम्बन्धी बिमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से रस्सी कूद का अभ्यास करके फायदा लेना चाहिए |

आपको इतने सारे फायदे केवल 30 मिनट रस्सी कूद का अभ्यास करने से मिल सकते है | इसलिए सभी व्यक्तियों को अपनी दिनचर्या में रस्सी कूद को भी शामिल करना चाहिए | केवल बीमार व्यक्तियों को ही रस्सी कूद से फायदा नहीं होता है बल्कि स्वस्थ व्यक्ति भी इसका अभ्यास करके शरीर के अंगों को ज्यादा मजबूती प्रदान कर सकते है | रस्सी कूद का नियमित रूप से अभ्यास करके आप अनेकों रोगों का उपचार घर बैठे ही कर सकते है साथ ही शरीर को आकर्षक और सुडौल बना सकते है |