असली देसी घी की पहचान करने के घरेलू तरीके | asli desi ghee ki pehchan krne ke ghrelu trike



वर्तमान समय में बाजारों में कोई भी सामान असली नहीं मिलता है | लोग पैसे कमाने के चक्कर में हर चीज का नकली रूप बाजार में उतारे हुए है | इसीलिए जब भी हम कोई सामान खरीदते है तो वह ना तो असली होता है और ना ही उसकी क्वालिटी इतनी बढ़िया होती है | खाने की चीजों में मिलावट होने पर आपके पैसे तो बर्बाद होते ही है साथ में आपका स्वास्थ्य भी खराब होने की सम्भावना होने लगती है | इसलिए आप जब भी कोई चीज खरीदे तो उसके असली या नकली होने की पहचान कर लेनी चाहिए |

ghee


आज हम आपको देसी घी की पहचान करने के घरेलू तरीकों के बारे में बताएँगे जिन्हें जानकार आप पलभर में ही बता देंगे कि जो घी बाजार में आप खरीद रहे है वो असली है या नकली | आइये जानते है कुछ घरेलू उपाय जो कराते है आपको असली घी की पहचान :

देसी घी की पहचान करने के तरीके :

आप जो घी बाजार से खरीद कर लाये है उसके असली होने की परख करने के लिए एक चम्मच घी लेकर उसमे चार या पांच बूंदें आयोडीन की टपका दें | आयोडीन की बूंदे पड़ने के बाद अगर घी के रंग नीला होने लगे तो आपको समझ जाना चाहिए कि इसमें मिलावट की गयी है | इस तरह के घी में उबले हुए आलू का मिश्रण किया जाता है |

इसके अलावा आप अन्य उपाय करके भी घी की जांच कर सकते है | इसके लिए आप एक चम्मच घी के साथ लगभग 5 ml हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) मिला लें | ऐसा करने पर घी का रंग बदलकर लाल हो जाये तो इसमें मिलावट की गयी है | इस तरह से तैयार किये गए घी में कोलतार डाई का मिश्रण किया जाता है |

इसके अलावा 100 ml घी लेकर इसमें थोड़ा सा फरफ्यूरल (Furfural) और हाइड्रोक्लोरिक एसिड डाल दें | इसमें आवश्यकतानुसार एल्कोहल भी मिला लें | ऐसे करने के लगभग दस मिनट बाद घी का रंग लाल होने लगता है | इससे भी पता चलता है कि घी में मिलावट की गयी है और इसे तिल्ली के तेल के साथ मिलाकर बनाया गया है |

एक चम्मच घी के साथ एक चुटकी चीनी और हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) मिलकर भी घी की जांच की जा सकती है | अगर ऐसे करने पर घी का रंग बदलकर चटक लाल होने लगे तो इससे पता चलता है कि इसमें डालडा मिलाया गया है |

असली घी की पहचान करने के लिए थोड़ा सा घी हथेली पर लगाकर सूंघे | अगर थोड़ी देर बाद घी से महक आनी बंद हो जाये तो इसे मिलावटी घी के लक्षण माना जाता है |

ऊपर दिए गए उपायों के आधार पर आप नकली और असली घी में अंतर बता सकते है तथा कभी भी घी खरीदते समय असली घी की पहचान कर सकते है | इस तरह आप अपने पैसे और स्वास्थ्य को भी खराब होने से बचाने में सफल रहते है | 










1 comment:

  1. शुद्ध घी की पहचान कैसे करें
    https://yogendra28kumar.blogspot.com/

    ReplyDelete