जानिये इन 7 आहारों को जो बार बार गर्म करने पर हो जाते है जहरीले | janiye in 7 aaharon ko jo baar baar grm krne par hote hai jhrile



कई बार खाना एक समय खत्म नहीं होता है इसलिए उसका दोबारा इस्तेमाल करने के लिए उसे रख दिया जाता है तथा कुछ समय बाद उसे गर्म करके खाया जा सकता है | ऐसा माना जाता है कि खाने को गर्म करके उसके स्वाद को बढ़ाया जा सकता है लेकिन ये बात सुनकर आप शायद परेशान हो सकते है कि कुछ आहार ऐसे भी होते है जो बार बार गर्म करने पर स्वादिष्ट होने की बजाय विषाक्त होने लगते है |

baar baar grm


ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी रासायनिक प्रक्रिया उनके तत्वों के कारण दूसरों से भिन्न होती है | इसी कारण उन्हें अधिक गर्म करने या बार बार गर्म करने पर वे जहरीले होने लगते है | आज हम आपको उन्ही आहारों के बारे में बताने जा रहे है जो एक से अधिक बार गर्म करके खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है | ऐसे कुछ आहारों के नाम आपके सामने इस प्रकार से है :

आलू का सेवन :

आलू स्वादिष्ट होने के साथ साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है | हालाँकि इससे आपको हानि भी हो सकती है और कई बार तो यह आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है | अगर आप आलू की सब्जी को कुछ समय रखकर बाद में इस्तेमाल करने के लिए गर्म करते है तो इसके पोषक तत्व जहर में बदल जाते है | इसलिए इनका सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है |

aalu


चिकन का प्रयोग :

चिकन को ज्यादातर लोग गर्म करके ही खाना पसंद करते है और यह स्वादिष्ट भी बहुत होता है | लेकिन किसी भी संभावित परेशानी से बचने के लिए आप चिकन को बार बार गर्म करके ना खाएं | चिकन का सेवन करने से प्रोटीन अत्यधिक मात्रा में लिया जा सकता है परन्तु एक बार ठंडा होने पर जब आप इसे दोबारा गर्म करते है तो इसमें मौजूद प्रोटीन टॉक्सिक में बदल जाता है जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है |

मशरूम का प्रयोग :

मशरूम का सेवन करने से उचित मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है इससे हमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है | लेकिन इसका लाभ लेने के लिए इसे दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए क्योंकि प्रोटीन युक्त होने के कारण यह बहुत सेंसटिव आहार माना जाता है जो बार बार गर्म करने पर जहर में बदल जाता है |

चुकंदर का इस्तेमाल :

चुकंदर नाइट्रेट का भरपूर स्त्रोत माना जाता है | इसका सेवन करके शरीर को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाया जा सकता है | अगर इसे बार बार गर्म करके खाने के लिए प्रयोग किया जाए तो इससे फायदा होने की बजाय नुकसान भी होने की सम्भावना हो सकती है |

पालक का सेवन :

पालक की सब्जी में भी नाइट्रेट बहुत अधिक होता है | नाइट्रेट की अधिक मात्रा होने के कारण इसे बार बार गर्म करना हानिकारक होता है | अगर इसे एक से अधिक बार गर्म किया जाए तो इससे आपके शरीर को काफी नुकसान होने की सम्भावना बन सकती है |

अंडे का प्रयोग :

अंडे को ज्यादा आंच पर उबालने से इसके रासायनिक तत्व जहर में बदलने लगते है | इसके अलावा अंडे को केवल एक ही बार उबाल कर खाना चाहिए क्योंकि बार बार उबाल कर खाने से पेट सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | 

सेलेरी का प्रयोग करके :

सेलेरी और पालक एक जैसी ही होती है | सेलेरी में अधिक मात्रा में नाइट्रेट होने के कारण इसे ज्यादा गर्म करने पर इसके तत्व जहरीले होने लगते है | जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते है |

ऊपर दिए गए सभी आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करने वाले है | लेकिन इनका फायदा तभी हो सकता है जब हम इन्हें सही ढंग से खाने के लिए प्रयोग में लाये | इसलिए आप कभी भी इन्हें इस्तेमाल में लाते समय ऊपर दी गयी बातों को जरुर ध्यान में रखे ताकि आपको इनके सेवन से लाभ होने की बजाय हानि ना हो जाये |








No comments:

Post a Comment