शादी के लहंगे का चुनाव करते समय किन बातों का रखें ख्याल | Tips for the Selection of wedding Dress for the Bride | Dulhan ka Lehanga Selection ke Tips in Hindi


दुल्हन वही अच्छी होती है जो उसके पति के मन को भाए और लहंगा वही बढ़िया और अच्छा माना जाता है जो दुल्हन के मन को पसंद आए| इसलिए अगर आपकी शादी होने वाली है और अब तक आपने लहंगा नहीं ख़रीदा है तो लहंगे का चुनाव करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान कर लें जिन्हें जानकर आप अपनी खरीददारी से स्वयं का आकर्षण तो बढ़ा ही सकती है साथ में सभी मेहमान भी आपकी सुन्दरता के कायल हो जायेंगे| लेकिन यह सब करने के लिए लहंगे को अपनी कद और त्वचा के रंग के अनुसार ही खरीदें| अगर आपको इस बारे में ज्ञान नहीं है तो परेशान ना हो हम आपको कुछ आवश्यक बातें बता रहें है जिनके द्वारा आपकी परेशानी का हल निकल सकता है
|
 Dulhan ka Lehanga Selection ke Tips in Hindi


1.      सबसे पहले अपने शरीर की बनावट, कद और त्वचा के रंग के अनुसार ही लहंगा खरीदें| ऐसा ना हो की आप रंग को देखकर लहंगा खरीद ले और बाद में वो आप पर इतना अच्छा ना लगे जितनी आप उम्मीद कर रहीं हो|

2.      अगर आप लम्बे कद वाली है लेकिन शरीर से पतली है तो इस स्थिति में आपको घेर वाले लहंगे का चुनाव करना चाहिए| इसमें आपकी लम्बाई ज्यादा नहीं लगेगी और इससे आपकी सुन्दरता में भी चार चाँद लग जायेंगे|

3.      गोरे रंग वाली स्त्रियों पर किसी भी रंग का लहंगा सुन्दर लगेगा लेकिन सॉफ्ट पेस्टल, पिंक या लाइट सॉफ्ट ग्रीन कलर बहुत प्रभावशाली होते है जो आपके रंग और सुन्दरता में और भी निखार ला सकते है|

4.      इसके अलावा अगर आपका कद कम है लेकिन आपके शरीर की मोटाई ज्यादा है तो इस स्थिति में घेरदार लहंगे को छोड़कर बारीक डिजाईन के लहंगे का चुनाव आपके लिए सर्वश्रेष्ठ होगा|

5.      अगर आपका कद भी ज्यादा है और साथ ही हेल्थ भी ज्यादा है तो इस दौरान आप फिटिंग वाले लहंगे का इस्तेमाल कर सकती है यह आपके शरीर की अतिरिक्त मोटाई को ढक देता है इसके साथ लम्बी आस्तीन वाले ब्लाउज को पहनकर अपनी सुन्दरता बढ़ा सकती है|

6.      गेहुवे रंग वाली लड़कियों और महिलाओं को रूबी रेड, नेवी ब्लू और रॉयल ब्लू के साथ सिल्वर रंग के लहंगे का चुनाव करना चाहिए| पेस्टल कलर को छोड़ देना चाहिए क्योंकि इससे आपका रंग और गहरा दिखेगा|

7.      यदि आपका रंग डस्की है तो इस दौरान मजेंटा, नारंगी, लाल और नील रंग के लहंगे को पहनने से आपकी सुन्दरता बहुत बढ़ जाएगी| इसके अलावा अगर आपको आज्ञा मिल जाये तो सफ़ेद रंग भी बहुत ही सुन्दर लग सकता है|

8.      अगर आपके शरीर की बनावट पीयर शेप में है अर्थात आपके कमर से नीचे के हिस्से की मोटाई ज्यादा है तो इस दौरान ज्यादा भरी और घेर वाले लहंगे को ना पहने, इससे आपके शरीर के निचले हिस्से की मोटाई बहुत ज्यादा लगने लगेगी|

9.      अगर आप भारी वर्क वाले लहंगे का इस्तेमाल करती है तो इसके साथ हलके दुपट्टे को लें| अगर भारी दुपट्टे का इस्तेमाल करती है तो लहंगा नीचे की ओर वर्क वाला लें|

10.  अपने शरीर के अनुसार ही लहंगा ख़रीदे| ऐसा ना हो कि भारी लहंगा आपके शरीर का संतुलन बिगड़कर आपको समारोह, शादी या पार्टी में परेशानी में डाल दें|



1 comment: