शौच के बाद मल से बदबू आना हो सकते है बीमारी के संकेत | shauch ke baad mal se badbu aana ho sakte hai bimari ke sanket



सुबह उठते ही सभी व्यक्ति नित्य क्रिया करते है और जब आप टॉयलेट मे होते है तो आपको शौच करते समय बहुत बदबू आती है जो कई बार आपके लिए असहनीय होने लगती है | इस संबंध में विशेषज्ञ कहते है कि अगर किसी व्यक्ति के शौच से अहसनीय बदबू आती है तो उसे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है जिसके कारण ऐसा होने की संभावना होती है |

badbu


अगर आपके मल से ज्यादा बदबू आती है तो इसके लिए दो तरह के कारण हो सकते है इनमे सबसे पहले तो आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया होते है | इसके अलावा आपके खानपान के कारण भी इस तरह की समस्या हो सकती है | आज हम आपको मल से आने वाली तेज बदबू के कारणों के बारे में बताने जा रहे है | क्या इसके पीछे पेट से सम्बंधित कोई बीमारी तो नहीं है या ऐसा होना किसी गंभीर बीमारी के संकेत तो नहीं है | आइये जानते है इस विषय से सम्बंधित कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस प्रकार से है :

कुछ समस्याएँ व्यक्ति के दिनभर के खान पान के कारण भी होने लगती है | कई बार आप कुछ ऐसे आहार लेते है जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ साथ शरीर के भीतरी अंगों को भी प्रभावित करती है | जब आप कभी दिन में बाहर का खाना खाते है या फिर ऐसा खाना खाते है जो पोषक तत्वों से भरपूर नहीं होता है तो उसका सेवन करने पर पाचन तन्त्र द्वारा उसे पचाना बहुत मुश्किल होता है |

जब आपका शरीर उन पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है तो ये पोषक तत्व पेट में जमा होकर सड़न और बदबू का कारण बनते है | इसलिए जब आप मल करते है तो उस समय आपको अहसनीय बदबू आने लगती है जिसके कारण आपको बहुत परेशानी होती है | अगर आपको इस तरह की समस्या लगातार रहती है तो आपको अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए | इसके साथ ही आपको खाना पचाने में भी समस्या हो सकती है जिसके लिए आप डॉक्टर की सलाह लेकर उचित उपचार कर सकते है |

कई बार इस तरह की समस्या का कारण पेट और आंत में पाए जाने वाले बैक्टीरिया भी हो सकते है जिनके कारण मल से तेज बदबू आती है | डायरिया रोग से ग्रस्त होने पर व्यक्ति को इस तरह की समस्या होना सामान्य बात समझी जाती है | आंतों में संक्रमण होने के कारण भी ऐसा हो सकता है जिसका कारण परजीवी वायरस और बैक्टीरिया होते है | जब अप दूषित पानी और खाने का सेवन करते है तो आप इनसे संक्रमित हो जाते है जिसके कारण कई दिनों तक मल से ज्यादा बदबू आने लगती है |

इस तरह की समस्या होने पर आपको संतुलित आहार लेने के साथ साथ डॉक्टर से भी इसकी जांच करवानी चाहिए | लगातार मल से बदबू आने पर इरीटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) होने की संभावना भी बन सकती है |

बचने के तरीके :

इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनाना चाहिए | इसलिए आपको नियमित रूप से भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए जिससे आपको इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है |

नियमित रूप से खाने के साथ उसमें घुलनशील (soluble) और अघुलनशील (insoluble) दोनों तरह से फाइबर का सेवन उचित मात्रा में करना क्योंकि इससे पाचन तन्त्र को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए फायदा लिया जा सकता है | अधिक लाभ लेने के लिए आपको अपने आहार में नियमित रूप से ताज़ी हरी सब्जियां, बीन्स, नट्स और दालों आदि को शामिल करना चाहिए |

ऊपर दिए गए उपायों के आधार पर कहा जा सकता है कि मल से आने वाली असहनीय बदबू आपके लिए किसी बीमारी के संकेत हो सकते है इसलिए इस सम्बन्ध में डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही कोई उपाय करना चाहिए | इसके साथ साथ अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए भी उचित उपाय करने चाहिए क्योंकि पाचन तन्त्र की गड़बड़ी के कारण भी ऐसा हो सकता है |




No comments:

Post a Comment