सिन्दूर होता है सौन्दर्य और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक | sindoor ke nuksaan



हिन्दू धर्म में सिन्दूर को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है और विवाह के बंधन में बंधते समय इसका महत्व बहुत ज्यादा हो जाता है | दक्षिण भारत के लोग सिन्दूर को कुमकुम के नाम से भी जाना जाता है | भारतीय नारी मांग में सिन्दूर भरकर और माथे पर बिंदिया लगाकर खुद को सुहागन और भाग्यशाली मानती है | ज्यादातर महिलाएं सिन्दूर का प्रयोग सुन्दरता बढ़ाने और प्राचीन रिवाजों को निभाने के लिए करती है लेकिन इससे उन्हें कई तरह के नुकसान हो सकते है |

sindoor

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महिलाओं दवारा प्रयोग किये जाने वाले सिन्दूर के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताने जा रहे है | इससे महिलाओं के स्वास्थ्य और सौन्दर्य दोनों पर बहुत बुरे प्रभाव हो सकते है | आइये जानते है इस विषय से सम्बंधित कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस प्रकार से है :

सिंदूर का रासायनिक संरचना (Chemical composition) :

कुछ कम्पनियां सिन्दूर बनाने के लिए कम दाम वाले डाई का प्रयोग करती है जो बड़े स्तर पर प्रयोग की जाती है | ये स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है क्योंकि इनमे सिंगरिफ (cinnabar) पाउडर का प्रयोग किया जाता है जिसका रंग नारंगी लाल होता है | इसके रासायनिक डाई और दूसरे सिन्थेटिक तत्व भी मिलाये जाते है | इसके साथ साथ रोडामाइन बी डाई और मर्क्यरी सल्फाइट आदि तत्वों का प्रयोग भी किया जाता है |

इनके अलावा भी कम दाम वाले और घटिया किस्म के लाल रंग के पाउडर भी बाजार में उपलब्ध होते है जो सिन्दूर की जगह प्रयोग में लाये जाते है | इस तरह का रंग बनाने वाली कम्पनी हानिकारक पदार्थ मिलाकर सिन्दूर बनाते है और उमसे लाल रंग भी मिला देते है | महिलाओं को इस तरह से निर्मित सिन्दूर देखने में बड़े अच्छे लगते है जिसके कारण महिलाओं का आकर्षण इनकी तरफ होने लगता है | इसी वजह से महिलाएं इसमें मिलाये जाने वाली सामग्री की जाँच पड़ताल किये बिना ही उसे खरीद कर इस्तेमाल करती है |

सिन्दूर से होने वाले दुष्प्रभाव (side effects) :

इस तरह से निर्मित सिन्दूर से कई तरह के त्वचा संक्रमण होने लगते है जिसके कारण महिलाओं को खुजली, त्वचा पर रैशेज और बालों का झड़ना आदि समस्याएँ होने लगती है | इसके साथ ही मर्क्यरी सल्फाइट का प्रयोग करने से त्वचा का कैंसर होने की संभावना हो सकती है |

घटिया किस्म की चीजें मिलाने से सिन्दूर महिलाओं के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें मिलाये जाने वाले रोडेमाइन बी डाई के कारण (Rhodamine B dye) वंशानुगत विकार (hereditary disorders) हो सकता है | त्वचा संबधी समस्या होने पर खुजली और बालों में रुसी होने की समस्या भी होने लगती है | इसमें मिलाये जाने वाले विषाक्त तत्वों के कारण अगर ये मुंह में चला जाए तो गंभीर समस्या हो सकती है | इससे साँस लेने में समस्या होने के साथ साथ मस्तिष्क, किडनी , आँखों और प्रजनन प्रणाली को नुकसान हो सकता है | लेड नेफ्रोपेथी  (lead nephropathy) की समस्या को संभावना भी बन सकती है |

आप सिन्दूर के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आप कुछ उपाय करके फायदा ले सकते है इसके लिए आप नीचे दिए गए उपायों को प्रयोग में ला सकते है :

घर पर ही प्राकृतिक रूप से सिन्दूर बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके लिए हल्दी और फिटकरी का प्रयोग करके सिन्दूर बनाया जा सकता है |

कभी भी पैसों के चक्कर में पड़कर सस्ता सिन्दूर ना खरीदें |

सिन्दूर की बजाय आप लाल लिपस्टिक या लाइनर का प्रयोग करके भी समस्या से बचाव कर सकती है |

रोजाना सिन्दूर लगाने की बजाय केवल कुछ विशेष मौकों पर ही सिन्दूर लगाना चाहिए |

हर्बल युक्त सिन्दूर का प्रयोग करके भी फायदा लिया जा सकता है |

सिन्दूर खरीदते समय उसमे मिलाये जाने वाले सामान की जाँच करनी चाहिए |

नहाने से पहले सिन्दूर को साफ कर लेना चाहिए ताकि नहाते समय सिन्दूर मुंह में ना चला जाए |

सिन्दूर को बच्चों से छुपाकर रखना चाहिए ताकि बच्चे इसे ना छेड़े |

मांग में ज्यादा मात्रा में सिन्दूर नहीं लगाना चाहिए |

सिन्दूर का प्रयोग करने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए |

हमेशा सिन्दूर खरीदते समय इसे बनाने वाली कम्पनी की जाँच करके किसी अच्छे ब्रांड का सिन्दूर ही खरीद कर इस्तेमाल में लाना चाहिए |

आप सिन्दूर को घर पर भी बना सकते है लेकिन इसके लिए आपको कुछ सामग्री चाहिए जो इस प्रकार है :

घर पर सिन्दूर बनाने के लिए हल्दी, चूना, पानी आदि की जरूरत होती है |

हल्दी और चूना समान मात्रा में लेकर इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें | इसके बाद पेस्ट के गोले बनाकर इन्हें धूप में सूखा दें | जब पेस्ट के गोले सूख जाए तो इन्हें पीस लें और किसी हवा बंद डिब्बे में डाल लें |

ऊपर दिए गए सुझावों के अनुसार आप सिन्दूर का प्रयोग करके इसके हानिकारक प्रभावों से बच सकते है लेकिन आपको उपायों के साथ साथ कुछ चीजों को खरीदते समय सावधानी रखनी चाहिए | आजकल बाजार में घटिया किस्म की चीजों का मिश्रण करके सिन्दूर बनाया जाता है जो सस्ता होता है | इसलिए कभी भी इस तरह की सस्ती चीजों के चक्कर में अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें | हमेशा अच्छी क्वालिटी की चीजें खरीदकर ही प्रयोग में लानी चाहिए ताकि सुन्दरता के साथ साथ स्वास्थ्यवर्धक लाभ भी पा सकें |





No comments:

Post a Comment