गुड़ के गुण और औषधि लाभ | Benefits of Jaggery

Benefits and home remedies of Jaggery:

गुड़ एक मीठा और स्वादिष्ट जल्दी पचने वाला खाद्य पदार्थ है | ग्रामीण क्षेत्र में इसे गन्ने से रस निकल कर इसे तैयार  किया जाता है | ग्रामीण लोग गुड़ को शुभ कार्य में मिठाई के रूप में उसका प्रयोग करते है | किसी भी शुभ कार्य के लिए घर से गुड़ खाकर जाना अच्छा शगुन मन जाता है | गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में  होता है, जो हमारे शरीर की रक्त की कमी को दूर करता है | गुड़ में कैल्सियम भी प्रचुर मात्रा में होता है जो बच्चो और बडो के लिए काफी फायदेमंद होता है |  दूध के साथ गुड़ का सेवन पाचन ठीक रखता है। सर्दियों के मौसम में  गुड़ हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करता है | इसलिए इसका सेवन ज़ुकाम और कफ़ से आराम दिलाता है। और गर्मी के मौसम में गुड़ खाकर पानी पीने से लू नहीं लगती | पुराना गुड़ हमेशा औषधि के रूप में काम करता है। गुड़ में पौषक तत्व के साथ – साथ औषधिय तत्व भी मौजूद होते है |


गुड़ के गुण और औषधि लाभ

गुड़ का औषधि के रूप में उपयोग 

1. नींद न आने पर: – रात को  नींद ना आने पर गुड़ में थोडी- सी मलाई मिलकर पानी के साथ लेने से बहुत अच्छी नींद आती है 

2. दमा रोग के लिए: – थोड़े से गुड़ में सरसों का तेल मिलकर खाने से खांसी और दमे में आराम मिलता है |

3. खुजली दूर करने के लिए: – गुड़ और आवले का चूर्ण मिलकर पानी के साथ  लेने से खुजली में राहत मिलती है |

4. कुत्ते के काटने पर: – गुड़ में लाल मिर्च मिलाकर काटे हुए स्थान पर लगाने से कुत्ते का जहर असर नहीं करता |

5. हिचकी आने पर: – सोंठ में पुराना गुड़ मिलाकर खाने से हिचकी आनी बंद हो जाती है |

6. खुनी दस्त लगने पर: – गुड़ में बेलगिरी का चूर्ण मिलाकर दी में तीन बार खाने से बहुत फायदा होता है |

7. सुजन के लिए: – हर रोज थोडा सा गुड़ खाने से पेचिस, सुजन और आंतो की बीमारी में बहुत आराम मिलता है

8. गठिया बाय के लिए: – गुड़ को गर्म करके और उसमे सोंठ के चूर्ण को भुनकर दिन में दो बार खाने से गठिया बाय के मरीज को चलने – फिरने में आराम मिलता है |  
  

No comments:

Post a Comment