लड़कियां लड़को पर किस तरह के अत्याचार करती है | How girl Torture Boys



अक्सर हम सुनते है कि पुरुष हमेशा महिलाओं को प्रताड़ित करते है उन पर अत्याचार करते है लेकिन आज स्थिति बदलने लगी है | आज के समय में महिलाओं दवारा पुरुषों को ही प्रताड़ित किया जाने लगा है | सुनने में आपको ये बात कुछ अजीब सी लगी होगी लेकिन वर्तमान समय का यही सच है जो अब खुलकर सामने आने लगा है |

ladki atyachar


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से लड़कियों द्वारा लड़कों पर किये जाने वाले अत्याचारों के बारे में बताने जा रहे है | वर्तमान समय में कैसे लड़कियां लड़कों को परेशान करती रहती है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास बाते जो आपके सामने इस प्रकार से है :

फोन नहीं उठाती है :

जब किसी लड़के के पास किसी लड़की का फोन आता है तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है लेकिन जब लड़की लड़के का फोन ना उठाये तो मातम सा छा जाता है | लड़कियों को ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे किसी लड़के को तनाव के साथ साथ जानलेवा बीमारी हो सकती है |

लड़कियों का अत्याचार यहीं नहीं रुकता है बल्कि कई बार तो वे लड़कों को गलत नम्बर भी दे देती है या फोन करने पर wrong नम्बर कहकर फोन काट देती है | आज के समय में लड़कियां लड़कों पर इस तरह के जानलेवा हमले कर रही है जिनसे बचना शायद मुश्किल है |

अपनी जरूरत पूरी करने के लिए प्रयोग करना :

वर्तमान समय में लड़कियों के लिए लड़के अलादीन का चिराग हो गए है कि उनके एक बार कहने पर उनकी सौ इच्छाएं पूरी हो जाती है | लड़कियों की इच्छा पूरी करते करते उनकी अपनी इच्छा भले ही रह जाएँ लेकिन लड़के इससे पीछे नहीं हटते है | वहीं दूसरी तरफ लड़कियों को इस बात पर कोई अफसोस नहीं है कि उनके चक्कर में किसी गरीब के अरमान ठन्डे हो रहे हा उन्हें तो बस अपना काम निलावाने से मतलब होता है |

लड़को का इस्तेमाल प्लेसहोल्डर की तरह :

कुछ लड़कियां शुरू से ही इतनी तेज और खतरनाक होती है कि उनके लिए किसी लड़के को अपने जाल में फंसाना केवल चुटकियों का खेल होता है | जब तक उससे काम निकलता रहता है तब तक सब ठीक बाद में कोई नया मालदार मुर्गा दिखते ही उसका ट्रान्सफर हो जाता है | इस तरह का अत्याचार होने से किसी लड़के को ऐसा लगता है मानो किसी ने उसकी इज्जत लूट ली है |

भावनाओ से खेलना :

कुछ लड़कियां झूठे आंसू दिखाकर लड़कों की भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर देती है क्योंकि लड़कों को उनके आंसू सच्चे और अच्छे लगते है जिसका फायदा लड़कियां बखूबी उठाती है | लड़की के आंसू देखकर कोई लड़का उसकी मदद ले लिए आगे आता है लेकिन लड़की उसे इतनी आगे पहुंचा देती है जिसकी कल्पना उसने क्या उसकी फैमिली भी नहीं की होती है |

हिंसा का प्रयोग :

कुछ समय पहले अक्सर सुनने को मिलता था कि पुरुष महिलाओं को बेरहमी के साथ पीटते है लेकिन आज समय उल्टा चल रहा है | लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड की पिटाई इस तरह से कर देती है जैसे उस पर उसका जन्मसिद्ध अधिकार हो |

ladki atyachar1


ऐसा करके लड़कियां समझ लेती है कि उन्होंने कोई पर्वत फतह कर लिया हो या कोई बड़ी जंग जीत ली है | लेकिन पता सभी को रहता है कि इस तरह से मार खाने के पीछे क्या वजह है |

सबके सामने बेइज्जती करना :

कुछ लड़कियां लड़कों को सरे आम बेइज्जत करती है उनका मजाक उड़ाती है और उन्हें नीचा दिखाने की कोई कसर नहीं छोड़ती है | इस तरह से वे अपने आप को पता नहीं कौन सी तोप समझ लेती है जबकि लड़के उनकी इस तरह की बात पर कुछ खास फील नहीं करते है ये तो उनकी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है इसके बिना जिंदगी में रखा ही क्या है |

रिश्तों को छिपाना :

लड़कियां अपने आप को बहुत समझदार और होशियार मानती है तथा लड़कों से अपने हर रिश्ते को छुपाती है | यहाँ तक कि प्यार में होने के बाद भी खुद को सिंगल बता देती है | उनको नहीं पता होता है कि उनके ऐसा करने से अन्दर ही अन्दर कितने दिल टूट जाते है | हालाँकि होती वो किसी एक की भी नहीं है लेकिन दिल कईयों का लगाये रखती है |

शारीरिक संबंधों से बचना :

लड़कियां हमेशा पुरुषों को लिए इस काम के लिए तरसाती रहती है और शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिय तो पुरुष किसी भी महिला के पैर तक पकड़ सकता है | इसी बात का फायदा उठाकर लड़कियां अपने भाव बहुत ऊँचे कर लेती है क्योंकि उन्हें भी पता है कि पुरुष इस काम के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है |

परीक्षा लेने की आदत होना :

कई बार लड़कियां लड़कों को आजमाती रहती है क्योंकि उन्हें भी लड़कों का साथ पसंद होता है लेकिन खुलकर इस बात को कोई लड़की कभी भी नहीं मानती है | इसलिए जब कभी आप अपने दोस्तों के साथ होते हो तो आपकी गर्लफ्रेंड बार बार आपको फोन करती रहती है और जब उससे फोन करने के कारण पूछा जाए तो उसके पास कोई जवाब नहीं होता है | हालाँकि कई बार लड़के समझ जाते है लेकिन कुछ कहकर वे लड़कियों को कुछ अहसास नहीं कराना चाहते है |

लड़कों को जलाने के लिए किसी से इश्कबाजी करना :

कुछ लड़कियों के दिमाग में कुछ समस्या होने के कारण उसके अन्दर दूसरों को जलाने की भावना होने लगती है | अगर उसकी तरफ कोई लड़का आकर्षित होता है तो उसके साथ जाने की बजाय वो किसी और के पास जाकर बैठ जाती है और उस लड़के को जलाने का प्रयास करती है | लेकिन बेचारी को ये नहीं पता है कि जिसके पास वो जाकर बैठी है वो भी तो एक लड़का है और वो भी किसी का दोस्त, रिश्तेदार या भाई हो सकता है | 

कई बार लड़कियां लड़कों को सताने के लिए भरपूर प्रयास करती है और कामयाब भी हो जाती है लेकिन इसी चक्कर में कई बार वे अपने चाहने वाले को भी खो देती है और सालों तक उसके पीछे भटकती रहती है लेकिन एक बार समय बीत जाने के बाद पछताने से कुछ नहीं होता है | हालाँकि कभी कभार मजाक करना या आपस में लड़ाई झगड़ा करना भी एक तरह से प्यार ही होता है लेकिन इसे केवल मजाक के तौर पर लेने से कई बार समस्या भी हो सकती है |

इसलिए रूठना और मनाना भी एक हद में होना ही ठीक रहता है अगर हद पार होती है तो जिंदगी भी बर्बाद हो सकती है |




No comments:

Post a Comment