जानिए सांपो के बारे में अद्भुत तथ्य | Interesting Facts about Snakes



सांपो का अस्तित्व इस धरती पर सदियों पुराना है और इनके युग डायनासोर के युग से ही चला आ रहा है | इतना समय बीत जाने के बाते हमें सांपो के बारे में बहुत सी जानकारी मिली है लेकिन ये जानकारी अभी पूरी नहीं हुई है क्योंकि आप शायद सांपो की दुनिया के कुछ राज नहीं जानते है जो आपको चौंका देने वाले है |

saanp


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सांपो के बारे में कुछ अद्भुत तथ्य बताने जा रहे है जिन्हें जानकर आप हैरान जो जायेंगे और सोचेंगे कि ऐसा भी हो सकता है | आइये जानते है सांपो से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में जो आपके सामने इस तरह से है |

साप इस धरती पर रहने वाले सबसे पुराने जीवों में से एक है और इनका अस्तित्व लगभग 130 मिलियन सालों से है जो कि डायनासोर प्रजाति के आस पास का समय माना जाता है |

दुनिया भर में सापों की लगभग 2500 से ज्यादा प्रजातियाँ है जिनमे से ज़हरीले सांप केवल 20 % ही होते है |

saanp1


दुनिया के दो देश ऐसे भी है जहाँ सांप की कोई प्रजाति नहीं है इनमे न्यूजीलैण्ड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका शामिल है |

भारत देश में सांपो की लगभग 300 से ज्यादा किस्मे पाई जाती है जिनमे से विषैली किस्में केवल 50 प्रतिशत है |

विश्वभर में सांप के काटने से लगभग एक लाख से ज्यादा व्यक्तियों की मौत होती है |

केवल भारत देश में ही लगभग ढाई लाख लोगो को सांप कांटते है जिनमे से पचास हजार व्यक्ति मर जाते है | हालांकी सरकार इस आकड़ें को केवल बीस हजार ही दर्शाती है |

सांप कभी भी व्यक्ति को बिना किसी कारण के नहीं काटता है | जब कोई व्यक्ति उसे परेशान करता है या जाने अनजाने में उस पर पैर रख देता है तो ही उसका शिकार बनता है|

दुनिया के सबसे लम्बे सांप पाइथन रेटिकुलटेस” ( Python Reticulatus) प्रजाति के होते है जिनकी लम्बाई लगभग 30 फीट के आस पास होती है |

सांप किसी भी चीज को चबाते नहीं है वे अपने भोजन को निगल लेते है और वे मेंढ़को, छिपकलियों , पक्षियों, चुहों और अपने से छोटे साँपो को भी आसानी से निगल कर अपना पेट भरते है |

अफ्रीका में पाए जाने वाले अजगर गाय के बच्चे तक को भी निगल सकते है | नेशनल ज्योग्रफिक के अनुसार सांप अपने आकार के शिकार को भी निगलने की क्षमता रखता है |

अधिकतर सांप अपने निचले जबड़े को जमीन से लगाये रखते है और धरती की तरंगों या किसी हलचल को महसूस कर सकते है | भूकंप या सुनामी जैसी कोई आपदा आने पर इन्हें पहले ही इसके बारे में पता चल जाता है |

पाने में पाए जाने वाले सांप अपनी त्वचा से भी साँस लेने की क्षमता रखते है जिसके कारण वो पानी में अपने शिकार को पकड़ने के लिए ज्यादा समय तक भी रुक सकते है | सांप ज्यादा पानी भी नहीं पीते है क्योंकि इनकी प्यास इनके शिकार से ही मिट जाती है | कुछ प्रजातियों के सांप कई दिनों तक बिना कुछ खाएं पिए रह सकते है | किंग कोबरा प्रजाति का सांप कई महीनो तक भूखा रह सकता है |

सांप नाक की बजाय जीभ से सूंघते है और जीभ की मदद से ही उन्हें अपने आस पास किसी हलचल के होने का पता चलता है |

अधिक ठंडी जगह पर बहुत कम सांप पाए जाते है क्योंकि इनको ठंडा मौसम पसंद नहीं होता है |

अधिकतर सांप साल में तीन बार अपनी चमड़ी को बदल देते है |

दखिन अफ्रीका में पाए जाने वाले हॉर्नड वाईपर” (Horned Viper) के सर पे दो सिंग होते है जिसके कर्ण इसे सिंग वाला वाईपर स्नेक कहा जाता है |

सांपो का एक और सबसे अलग तथ्य यह है कि लगभग 70 % प्रजातियाँ अंडे देती है जबकि बाकी 30 % बच्चे पैदा कर सकती है या करती है | सांप के कान नहीं होते है और उन्हें कुछ सुनाई नहीं देता है | हवा में फैली तरंगे भी सांप पर कोई प्रभाव नहीं डाल सकती है और कई बार फिल्मों में दिखाया जाता है कि बीन की आवाज पर सांप दौड़ा आता है | जबकि ऐसा कुछ भी नहीं होता है ये केवल लोगो द्वारा फैलाया हुआ भ्रम है |

आप कई जगह देख चुके होंगे की जानवरों और जीवों को ट्रेनिंग देकर उन्हें काबू में किया जा सकता है लेकिन सांपो के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि उनमें कुछ भी सीखने की क्षमता नहीं होती है | उनके दिमाग में अन्य जीवों की अपेक्षा सेरिब्रल हेमीस्फियर की कमी होती है | दिमाग में इसी की वजह से सीखने की क्रिया की जा सकती है और इससे नियंत्रण करने में भी मदद मिलती है | सांप में इसकी कमी होने के कारण ना तो उन्हें कुछ सिखाया जा सकता है और ना ही उन्हें नियंत्रण में किया जा सकता है |

विश्व में सांपो की प्रजाति में सबसे विचित्र और लंबा सांप हर एनाकोंडा है | सबसे लंबा होने के साथ साथ इसका वजन भी लगभग 550 पाउंड के आस पास है जो सभी सांपो से ज्यादा है |

सबसे ज्यादा सांप ब्राजील के स्नेक आइलैंड में पाए जाते है जहाँ पर प्रति वर्ग मीटर लगभग 5 से ज्यादा सांप रहते है | इसका मतलब है कि एक सिंगल बेड जितनी जगह में 5 से ज्यादा सांप पाए जाते है और ये को ऐसे वैसे नहीं बल्कि हद से ज्यादा जहरीले गोल्डन विट वाईपर होते है |

वैसे जहरीले सांपो में लम्बाई के मामले में किंग कोबरा का पहला स्थान है जिसकी लम्बाई लगभग 18 फीट के आस पास है | ये अपने जहर से किसी व्यक्ति को दूर से ही बेहोश कर सकते है | इसके जहर की 7 मि. ली. मात्रा में 20 व्यक्तियों या एक हाथी को भी मारने की क्षमता होती है |

अफ्रीका में पाया जाने वाला ब्लैक माम्बा स्नेक (Black Mamba) किसी व्यक्ति को जीवित नहीं छोड़ता है और उसके काटे हुए 100 व्यक्तियों में से लगभग 95 से ज्यादा की मौत हो जाती है |

अगर गलती से आप किसी सांप पर पैर रख दें और वो आपको काटने के लिए दौड़े तो आपको उससे बचने के लिए टेड़ा दौड़ना चाहिए क्योंकि सांप को मुड़ने में काफी समय लगता है | अगर आप सीधे दौड़ते है तो सांप आपको बहुत जल्दी पकड़ कर काट सकता है |

ऊपर डाई गए तथ्य विश्व भर में फैली सांपो की प्रजातियों के बारे में काफी विचित्र और अद्भुत है अगर आप और भी ऐसी ही विचित्र जानकारी पाना चाहते है तो आज ही इस ब्लॉग को शेयर और सब्सक्राइब करें |





No comments:

Post a Comment