तुलसी माला और रुद्राक्ष माला के फायदे | tulsi mala aur rudraksh mala ke fayde



तुलसी को हमेशा ही औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है साथ ही रुद्राक्ष और तुलसी की माला को पहनने से भी मनुष्य को कई तरह के फायदे होते है | रुद्राक्ष और तुलसी का धार्मिक महत्व भी होता है और इससे कई रोगों से बचने में भी मदद मिलती है | विज्ञान के आधार पर भी इनसे मनुष्य को बहुत फायदा होता है क्योंकि संस्कृत के मन्त्रों का उच्चारण करते समय जीभ और होंठों से क्रिया करते समय गले की धमनियों पर जोर पड़ने लगता है | इसके कारण मनुष्य को गलगंड और गले सम्बन्धी कई तरह के रोग होने की संभावना बनने लगती है | तुलसी और रुद्राक्ष की माला पहनने से इन रोगों को दूर करने में मदद ली जा सकती है |

rudraksh maala


शिवपुराण के अनुसार भी रुद्राक्ष मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद है | रुद्राक्ष की माला पहनने से मनुष्य को जिस तरह के लाभ मिलते है शायद ही किसी अन्य माला से ऐसे लाभ मिल सकें |

रुद्राक्ष से कई तरह की मालाएं बनायीं जाती है जो एक मुखी से लेकर चौदहमुखी तक होती है और रुद्राक्ष के 16 दानों की माला बाँहों के लिए तथा 50 दानों की माला गले के लिए तथा 26 दानो की माला सिर और 12 दानों की माला कलाई के लिए पहनना बढ़िया माना जाता है | 108 दानों की माला को पहनने से अश्वमेघ यज्ञ जितना यश प्राप्त किया जा सकता है | पुराणों के अनुसार इसे धारण करने वाले व्यक्ति को मृत्यु पश्चात शिव लोक में जगह मिलती है |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से तुलसी और रुद्राक्ष की माला पहनने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है | इनसे आपको कई तरह के फायदे होने के साथ साथ रोगों से बचाव करने में भी मदद मिलती है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है :

रुद्राक्ष की माला धारण करने के फायदे :

रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करने से धार्मिक और स्वास्थ्यवर्धक लाभ लिए जा सकते है | इसे धारण करने वाले व्यक्ति को सांसारिक दुखों से मुक्ति पाने में मदद मिलती है | रुद्राक्ष माला पहनने से व्यक्ति की आत्मशक्ति में वृद्धि होने लगती है जिसके कारण मन को शांति प्रदान की जा सकती है | दिल और दिमाग को शांति प्रदान करने के लिए रुद्राक्ष की माला से बहुत फायदा मिलता है |

रुद्राक्ष की माला धारण करने से ठण्ड या गर्मी के प्रभाव से बचाव करने में मदद मिलती है | इसके अलावा मनुष्य को होने वाले रोग जैसे ब्लडप्रेशर, उनमाद, रक्त दोष, चक्कर आना आदि से छुटकारा पाने में लाभ लिया जा सकता है | इस तरह से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है |

तुलसी की माला का महत्व :

तुलसी का प्रयोग धार्मिक कार्यों मे करने के साथ साथ इससे स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी लिए जा सकते है | तुलसी के दानों की माला धारण करने से व्यक्ति के शरीर की अंदरूनी शक्ति बढ़ने लगती है साथ ही व्यक्ति का मान सम्मान और तरक्की भी होने लगती है |

तुलसी की माला धारण करने वाले व्यक्ति के अन्दर आकर्षक शक्ति में भी वृद्धि होने लगती है | तुलसी के दानो की माला पहनने वाला व्यक्ति कभी किसी बीमारी की चपेट में नहीं आता है और अकाल मौत से भी बचा रहता है |

स्वास्थ्य के लिए तुलसी का प्रयोग :

वैज्ञानिकों ने भी इस विषय पर अपने मत दिए है जिनके अनुसार तुलसी की माला धारण करने वाले व्यक्ति को शारीरिक रोग जैसे सिरदर्द, जुकाम, चर्मरोग, बुखार आदि नहीं होते है | इसलिए वैज्ञानिक आधार पर भी तुलसी हमारे लिए बहुत लाभदायक है |

तुलसी और रुद्राक्ष माला हमारे लिए धार्मिक आधार के साथ साथ स्वास्थ्य के आधार से भी फायदेमंद है | इसलिए आपको इन मालाओं को धारण करना चाहिए और हमेशा रोगों से बचे रहना चाहिए |













No comments:

Post a Comment