Showing posts with label Health. Show all posts
Showing posts with label Health. Show all posts

जानिये रस्सी कूदने के स्वास्थ्यवर्धक लाभ | Health benefits of skipping rope



वैसे तो रस्सी कूद बच्चों का एक खेल होता है और ज्यादातर बच्चे अपने बचपन में इस खेल को खेलते है | लेकिन इस खेल से आपको कई तरह के फायदे हो सकते है | बचपन में बच्चे रस्सी कूद से अनेक लाभ प्राप्त करते है लेकिन इससे केवल बचपन में ही नहीं बल्कि जवानी में भी फायदा हो सकता है |

rssi kud


रस्सी कूदने से शरीर के अंगों में मजबूती मिलती है और इससे मनुष्य के एब्स, जांघ और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान की जा सकती है | रस्सी कूदने से व्यक्ति के शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहती है जिससे शरीर को रोगों से बचाव करने मे मदद मिलती है साथ ही शारीरिक उर्जा में भी वृद्धि होने लगती है |

rssi kud1


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रस्सी कूदने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है इन्हें जानकर आप भी कई तरह के शारीरिक लाभ ले सकते है | रस्सी कूदने से शरीर को रोगों से बचाव करने में फायदा हो सकता है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है :

हाथों को मजबूती प्रदान करें :

नियमित रूप से रस्सी कूदने से हाथों का अच्छा व्यायाम किया जा सकता है जिसके कारण हाथों को मजबूती प्रदान की जा सकती है | रस्सी कूदने से हाथों के साथ साथ कन्धों को भी शक्ति प्रदान की जा सकती है |

कद बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

बच्चों की लम्बाई बढ़ाने का लिए नियमित रूप से आधा घंटा रस्सी कूद का अभ्यास करना चाहिए | इससे बच्चे की लम्बाई बहुत जल्दी बढ़ने लगती है | सामान्य रूप से लम्बाई बढ़ने की तुलना में रस्सी कूदने वाले बच्चे बहुत जल्दी और ज्यादा लम्बे होते है |

मोटापे की समस्या से बचने के लिए :

रस्सी कूदने से आपका शरीर गति में रहता है जिसके कारण शरीर पर दबाव बढ़ने लगता है और इसी वजह से बढ़ी हुई चर्बी कम होने लगती है | इसलिए मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए नियमित रूप से आधा घंटा रस्सी कूद का अभ्यास करना चाहिए | इस तरह आप मोटापे की समस्या के साथ साथ कई अन्य रोगों से भी बचाव करने में सफल हो सकते है |

एड़ियों और घुटनों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए :

रस्सी कूदने से आपके पैरों पर जोर पड़ने लगता है जिसके कारण एड़ियों और घुटनों में दर्द की शिकायत दूर होने लगती है | इससे पैरों को भी मजबूत बनाया जा सकता है | इसलिए इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित रूप से रस्सी कूद का अभ्यास करना चाहिए |

तनाव की समस्या को दूर करने के लिए :

हाल ही में हुए शोध के अनुसार नियमित रूप से 15 से 30 मिनट तक रस्सी कूद का अभ्यास करने से दिमागी कमजोरी को दूर करने के साथ साथ तनाव की समस्या स छुटकारा पाने में मदद मिलती है | इसलिए जो व्यक्ति तनाव की समस्या या अन्य किसी मानसिक रोग से ग्रस्त है उन्हें रोजाना रस्सी कूद का अभ्यास करके फायदा लेना चाहिए |

कलाइयों को मजबूती प्रदान करने के लिये :

नियमित रूप से रस्सी कूद का अभ्यास करने से हाथों की कलाइयों में घुमाव होता रहता है और इससे कलाइयों को मजबूती मिलती है | इसके अलावा कलाइयों और उँगलियों में अकड़न की समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता है |

कैलोरी बर्न करने के लिये :

रस्सी कूदने से शरीर के अंग तेजी से क्रिया करने लगते है जिसके कारण ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होने लगती है | जब अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होने लगती है तो शरीर आकर्षक शेप में आने लगता है जिससे आपकी शारीरिक मुद्रा पहले से ज्यादा आकर्षक और सुडौल होने लगती है |

विषैले तत्व बाहर निकल जाते है :

रस्सी कूदने से शरीर में विषैले तत्व पसीने के रूप से शरीर से बाहर आने लगते है और शरीर रोगों के प्रभाव से बच जाता है | इसलिए हमें नियमित रूप से रस्सी कूद का अभ्यास करके स्वयं को निरोगी बनाये रखना चाहिए |

दिल सम्बन्धी रोगों से बचाव करने के लिए :

रस्सी कूद का अभ्यास करते समय मनुष्य के दिल की धड़कन तेज होने लगती है | दिल की धड़कन तेज होने से दिल सम्बन्धी रोगों की संभावना बहुत कम होने लगती है | रस्सी कूद का अभ्यास करते समय दिल में साफ और शुद्ध हवा का संचार होने लगता है | इन सभी बातों के कारण रस्सी कूदने वाले व्यक्तियों में सामान्य की अपेक्षा दिल का दौरा पड़ने की संभावना बहुत कम पाई जाती है | इसलिए हमें दिल सम्बन्धी बिमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से रस्सी कूद का अभ्यास करके फायदा लेना चाहिए |

आपको इतने सारे फायदे केवल 30 मिनट रस्सी कूद का अभ्यास करने से मिल सकते है | इसलिए सभी व्यक्तियों को अपनी दिनचर्या में रस्सी कूद को भी शामिल करना चाहिए | केवल बीमार व्यक्तियों को ही रस्सी कूद से फायदा नहीं होता है बल्कि स्वस्थ व्यक्ति भी इसका अभ्यास करके शरीर के अंगों को ज्यादा मजबूती प्रदान कर सकते है | रस्सी कूद का नियमित रूप से अभ्यास करके आप अनेकों रोगों का उपचार घर बैठे ही कर सकते है साथ ही शरीर को आकर्षक और सुडौल बना सकते है |





पायें मूली के पत्तों से स्वास्थ्यवर्धक लाभ | paayen muli ke patton se swasthyvardhak labh


कई बार हम कुछ सब्जियों के पत्तों को ऐसे ही बेकार समझकर फैंक देते है लेकिन ये बेकार समझे जाने वाले पत्तें बहुत गुणकारी और स्वास्थ्यवर्धक होते है | इनका प्रयोग करके अनेकों बिमारियों का उपचार किया जा सकता है | इसलिए सब्जियों के पत्तों को बेकार समझकर फैंकने की बजाय इनका इस्तेमाल करके फायदा लेना चाहिए और रोगों का उपचार करने के लिए इनका प्रयोग करना चाहिए |

mooli


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मूली के पत्तों से होने वाले स्वास्थ्यवर्धक फायदों के बारे में बताने जा रहे है | इन्हें जानकर आप भी कई तरह के लाभ ले सकते है साथ ही अनेकों रोगों से छुटकारा पाने के लिए उपचार कर सकते है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास बातें जो आपके सामने इस तरह से है |

बिमारियों से बचाव करने के लिए मूली के पत्ते :

सर्दियों का मौसम आने पर हरी सब्जियां भी देखने को मिलती है और मूली भी इन्ही सब्जियों में से एक है | मूली का प्रयोग सलाद के साथ साथ परांठे और सब्जी बनाने के लिए भी किया जा सकता है | मूली का सेवन करने से व्यक्ति को भरपूर मात्रा में क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी और सी की पूर्ति हो सकती है | इसके अलावा पेट रोग व मूत्र सम्बन्धी समस्या होने पर मूली का सेवन करके फायदा लिया जा सकता है |

जिस तरह से आपको मूली के सेवन से फायदे होते है उसी तरह से मूली के पत्तें भी आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकते है | इसलिए इन्हें बेकार समझकर कूड़े में फैंकने की बजाय इनका प्रयोग करना चाहिए |

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर :

मूली के पत्तों में मूली से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते है | मूली के पत्तों में आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी और फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो शरीर को शक्ति प्रदान करने के लिए आवश्यक होते है | इनके सेवन से कई तरह के मिनरल्स की प्राप्ति की जा सकती है |

उचित मात्रा में फाइबर का स्त्रोत :

मूली के पत्तों में अत्यधिक मात्रा में फाइबर नामक तत्व पाया जाता है इसके सेवन से शरीर में पाचन क्रिया को नियंत्रित करने में मदद ली जा सकती है जिसके कारण पेट के रोग जैसे कब्ज और पेट दर्द आदि समस्याओं को दूर किया जा सकता है | पेट में गैस बनने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मूली के पत्तों के रस के साथ नींबू रस का मिश्रण करके सेवन करना चाहिए | इस उपाय से कुछ ही समय में पेट में गैस बनने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है |

इम्युनिटी बढ़ाने और थकान दूर करने में फायदेमंद :

मूली के पत्तों में आयरन तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से शरीर की थकान को दूर करने में मदद मिलती है | इसके अलावा मूली के पत्तों के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि की जा सकती है | मूली के पत्तों से उचित मात्रा में मिनरल्स जैसे विटामिन सी, ए और थाइमिन की पूर्ति की जा सकती है | नियमित रूप से मूली के पत्तों का सेवन करने से एनीमिया या कम हीमोग्लोबिन की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति को बहुत फायदा हो सकता है जिसके कारण उन्हें रोग से छुटकारा पाने में मदद मिलती है |

पाइल्स का उपचार करने के लिए प्रयोग :

मूली के पत्तों का प्रयोग करके पाइल्स जैसे दर्दनाक रोग का उपचार किया जा सकता है | मूली के पत्तों में एंटी-बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते है जो दर्द और सूजन की समस्या के दौरान फायदेमंद होते है | पाइल्स रोग क उपचार करने के लिए मूली के पत्तों को बारीक पीसकर उसमे समान मात्रा में चीनी मिला लें | इसके बाद इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगा लें | नियमित रूप से इस उपाय को प्रयोग में लाने से कुछ ही दिनों में पाइल्स रोग से छुटकारा पाया जा सकता है |

अन्य महत्वपूर्ण फायदे :

मूली के पत्तों के सेवन से दिल संबंधी रोगों को दूर करने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें एंथोकाइनिन नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो दिल सम्बन्धी रोगों के उपचार के लिए फायदेमंद रहता है | 

मूली के पत्तों का सेवन करने से शरीर में विषाक्त कण कम होने लगते है जिसके कारण त्वचा को फायदा होने लगता है और त्वचा में निखार आने लगता है |

mooli1


मूली के पत्तों के रस का सेवन करने से मूत्र संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है |

मूली के पत्तों का सेवन करके शरीर में सोडियम की पूर्ति की जा सकती है जिसके कारण शरीर में नमक की कमी को दूर किया जा सकता है | इसके अलावा मूली के पत्तों में अधिक मात्रा में फास्‍फोरस पाया जाता है जिसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करके बालों के गिरने की समस्या से बचाव किया जा सकता है साथ ही बालों को खूबसूरत बनाया जा सकता है |

पीलिया रोग का उपचार करने के लिए भी मूली के पत्तें प्रयोग में लाये जा सकते है | इसके लिए मूली के पत्तों को बारीक पीस कर इनका रस निकाल लें | इस रस में मिश्री मिलाकर सेवन करने से कुछ ही दिनों में पीलिया रोग से छुटकारा पाया जा सकता है |

ऊपर दिए गए फायदों के आधार पर कहा जा सकता है कि जिस तरह मूली के सेवन से हमारे शरीर को अनेकों फायदे होते है उसी तरह से मूली के पत्तों के सेवन से भी इसी तरह के फायदे लिए जा सकते है | इसलिए मूली के पत्तों को बेकार और खराब समझकर फैंकना नहीं चाहिए बल्कि इन्हें धोकर इस्तेमाल में लाना चाहिए | इनके प्रयोग से आप कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक लाभ ले सकते है और अनेक रोगों का उपचार भी कर सकते है |






Load More


प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से होते है स्वास्थ्य संबंधी नुकसान | Plastic bottle water can effect your health



वर्तमान समय में प्लास्टिक की बनी चीजों का इस्तेमाल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है | हालांकि प्लास्टिक से बनी चीजें सस्ती और आसानी से उपलब्ध होने वाली है साथ ही इनका प्रयोग लंबे समय तक किया जा सकता है और इनका रख रखाव करने में भी कोई समस्या नहीं होती है | लेकिन इनके बढ़ते प्रयोग से आपको जानलेवा खतरा हो सकता है |

plastic


हाल ही में हुए शोध के अनुसार प्लास्टिक को बोतल में पानी पीने से ऑप्टिज्म, मधुमेह और कैंसर जैसी कई जानलेवा बीमारियाँ होने की संभावना बन सकती है | शोध के अनुसार प्लास्टिक की बोतल में भरे पानी में ईडीसी यानी इंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल जैसा खतरनाक रसायन मिल जाता है | इससे मनुष्य के हार्मोनल सिस्टम को नुकसान होने लगता है | इस संबंध में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस रोग के इलाज के लिए केवल अमेरिका में ही लगभग 23 करोड़ रूपये खर्च किये जा चुके है |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में बताने जा रहे है | इनसे आपको कई तरह की गंभीर और जानलेवा बीमारियाँ होने की संभावना हो सकती है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास बाते जो आपके सामने इस तरह से है :

प्लास्टिक का हानिकारक रसायन कैसे नुकसानदायक हो सकता है :

प्लास्टिक की चीजों में खाना खाने या पानी पीने से हमारे शरीर की ग्रंथियां प्रभावित होने लगती है | ये ग्रंथियां हमारे शरीर के प्रत्येक अंग की जरूरत को पूरा करती है साथ ही शरीर को शक्ति प्रदान करती है | प्लास्टिक को बोतल में पानी पीने के अलावा भी शरीर को कई तरह से नुकसान होता है जैसे प्लास्टिक के खिलौने, डिटरजेंट व डिब्बे के अलावा सौन्दर्य प्रदान करने वाली चीजों में भी खतरनाक केमिकल का मिश्रण होता है | इस तरह के केमिकल को आसानी से देखा या पहचाना नहीं जा सकता है जिसके कारण इससे हमारे शरीर को नुकसान होने की संभावना बढ़ने लगती है |

प्लास्टिक की चीजों का प्रयोग करने से होने वाले रोग :

प्लास्टिक की चीजों में खाना खाने या इनका अन्य कामों में प्रयोग करने से हमारे शरीर के अंदर ईडीसी केमिकल चला जाता है | इसके प्रभाव से मनुष्य को मोटापे, कैंसर ऑप्टिज्म, मानसिक समस्या, पुरुषों में बांझपन, महिलाओं में गर्भाशय में बांझपन आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | इनके अलावा त्वचा संबंधी भी कई तरह की समस्याएँ हो सकती है |

शोध के अनुसार बीमारी का पता :

वैज्ञानिकों ने इस समस्या का पता लगाने के लिए लगभग 5000 लोगों के यूरिन की जांच की गयी थी | इन जांच में पता किया गया था कि उनमे से ज्यादातर लोगों को ईडीसी केमिकल के प्रभाव के कारण बीमारियाँ हुई थी |

ऊपर दिए गए सुझावों और शोध को ध्यान में रखते हुए हमें प्लास्टिक और इससे बनी चीजों के इस्तेमाल को कम करना चाहिए और इससे होने वाले रोगों से स्वयं का बचाव करना चाहिए | इस तरह के रोगों से बचने के लिए हमें खाने के लिए प्लास्टिक की बजाय अन्य बर्तनों का इस्तेमाल करके फायदा लेना चाहिए |




तुलसी माला और रुद्राक्ष माला के फायदे | tulsi mala aur rudraksh mala ke fayde



तुलसी को हमेशा ही औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है साथ ही रुद्राक्ष और तुलसी की माला को पहनने से भी मनुष्य को कई तरह के फायदे होते है | रुद्राक्ष और तुलसी का धार्मिक महत्व भी होता है और इससे कई रोगों से बचने में भी मदद मिलती है | विज्ञान के आधार पर भी इनसे मनुष्य को बहुत फायदा होता है क्योंकि संस्कृत के मन्त्रों का उच्चारण करते समय जीभ और होंठों से क्रिया करते समय गले की धमनियों पर जोर पड़ने लगता है | इसके कारण मनुष्य को गलगंड और गले सम्बन्धी कई तरह के रोग होने की संभावना बनने लगती है | तुलसी और रुद्राक्ष की माला पहनने से इन रोगों को दूर करने में मदद ली जा सकती है |

rudraksh maala


शिवपुराण के अनुसार भी रुद्राक्ष मनुष्य के लिए बहुत फायदेमंद है | रुद्राक्ष की माला पहनने से मनुष्य को जिस तरह के लाभ मिलते है शायद ही किसी अन्य माला से ऐसे लाभ मिल सकें |

रुद्राक्ष से कई तरह की मालाएं बनायीं जाती है जो एक मुखी से लेकर चौदहमुखी तक होती है और रुद्राक्ष के 16 दानों की माला बाँहों के लिए तथा 50 दानों की माला गले के लिए तथा 26 दानो की माला सिर और 12 दानों की माला कलाई के लिए पहनना बढ़िया माना जाता है | 108 दानों की माला को पहनने से अश्वमेघ यज्ञ जितना यश प्राप्त किया जा सकता है | पुराणों के अनुसार इसे धारण करने वाले व्यक्ति को मृत्यु पश्चात शिव लोक में जगह मिलती है |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से तुलसी और रुद्राक्ष की माला पहनने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है | इनसे आपको कई तरह के फायदे होने के साथ साथ रोगों से बचाव करने में भी मदद मिलती है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है :

रुद्राक्ष की माला धारण करने के फायदे :

रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करने से धार्मिक और स्वास्थ्यवर्धक लाभ लिए जा सकते है | इसे धारण करने वाले व्यक्ति को सांसारिक दुखों से मुक्ति पाने में मदद मिलती है | रुद्राक्ष माला पहनने से व्यक्ति की आत्मशक्ति में वृद्धि होने लगती है जिसके कारण मन को शांति प्रदान की जा सकती है | दिल और दिमाग को शांति प्रदान करने के लिए रुद्राक्ष की माला से बहुत फायदा मिलता है |

रुद्राक्ष की माला धारण करने से ठण्ड या गर्मी के प्रभाव से बचाव करने में मदद मिलती है | इसके अलावा मनुष्य को होने वाले रोग जैसे ब्लडप्रेशर, उनमाद, रक्त दोष, चक्कर आना आदि से छुटकारा पाने में लाभ लिया जा सकता है | इस तरह से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है |

तुलसी की माला का महत्व :

तुलसी का प्रयोग धार्मिक कार्यों मे करने के साथ साथ इससे स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी लिए जा सकते है | तुलसी के दानों की माला धारण करने से व्यक्ति के शरीर की अंदरूनी शक्ति बढ़ने लगती है साथ ही व्यक्ति का मान सम्मान और तरक्की भी होने लगती है |

तुलसी की माला धारण करने वाले व्यक्ति के अन्दर आकर्षक शक्ति में भी वृद्धि होने लगती है | तुलसी के दानो की माला पहनने वाला व्यक्ति कभी किसी बीमारी की चपेट में नहीं आता है और अकाल मौत से भी बचा रहता है |

स्वास्थ्य के लिए तुलसी का प्रयोग :

वैज्ञानिकों ने भी इस विषय पर अपने मत दिए है जिनके अनुसार तुलसी की माला धारण करने वाले व्यक्ति को शारीरिक रोग जैसे सिरदर्द, जुकाम, चर्मरोग, बुखार आदि नहीं होते है | इसलिए वैज्ञानिक आधार पर भी तुलसी हमारे लिए बहुत लाभदायक है |

तुलसी और रुद्राक्ष माला हमारे लिए धार्मिक आधार के साथ साथ स्वास्थ्य के आधार से भी फायदेमंद है | इसलिए आपको इन मालाओं को धारण करना चाहिए और हमेशा रोगों से बचे रहना चाहिए |













धूपबत्ती या अगरबत्ती जलाने के फायदे | dhoop ya agarbatti jalane ke fayde



पूजा पाठ या कोई धार्मिक कार्यक्रम करते समय धूपबत्ती या अगरबत्ती जलाई जाती है और लोग ऐसा करना बहुत शुभ और अनिवार्य मानते है | धूनी या धूप का प्रयोग प्रचीन काल से ही होता आ रहा है लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए इसका प्रयोग करते है |

dhoop


इसका प्रयोग करने से भगवान को प्रसन्न करने के साथ साथ व्यक्ति को स्वयं भी बहुत खुशी मिलती है | घर में धूप जलाने से कई तरह के फायदे होते है जिसके कारण समस्याओं से बचाव करने में आसानी रहती है |

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से धूपबत्ती का प्रयोग करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है जिनसे कई समस्याओं का खात्मा करने में मदद मिलती है | आइये जानते है इस विषय से संबंधित कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है :

धन वृद्दि करने के लिए :

जिस व्यक्ति को धन की कमी या तंगी रहती है उसे शुक्रवार के दिन काली माता के मंदिर में धूप जलानी चाहिए | नियमित रूप से ऐसा करने से पैसों की कमी दूर होने के साथ साथ जीवन भी सुखी और समृद्ध रहा जा सकता है |

वास्तुदोष से छुटकारा पाने के लिए :

घर में वास्तुदोष होने के कारण व्यक्ति को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर की सुख शांति खत्म होने लगती है | घर में नीम की पत्तियों की धूप सप्ताह में एक बार जलाने से वास्तुदोष को खत्म किया जा सकता है साथ ही घर का माहौल भी बढ़िया बनाया जा सकता है |

गायत्री केसर का प्रयोग :

बाजार में गायत्री केसर से बनी धूप आसानी से मिल जाती है | इसका प्रयोग करने से घर पर किये गए तंत्र मन्त्र को काटा जा सकता है | गाय के गोबर के उपले के साथ घर में गायत्री केसर की धूप जलानी चाहिए | नियमित रूप से 21 दिनों तक इस उपाय को प्रयोग में लाने से आपको बहुत फायदा मिल सकता है |

गुग्गल की धूप :

इसका प्रयोग ज्यादातर घरों में नियमित रूप से किया जाता है और इसका प्रयोग करने से घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति से बचाव करने में मदद मिलती है | इस धूप को जलाने से घर में सकारात्मक उर्जा में वृद्धि होने लगती है और आपसी संबंधो में मधुरता आती है |

धन की कमी को दूर करने के लिए उपाय :

धन की कमी को दूर करने और तंगी की समस्या से बचने के लिए शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे पानी रखकर धूप जलाएं | इस उपाय से आपके पैसे संबंधी समस्या दूर हो सकती है |

धूप का प्रयोग करने से घर में खुशबू फैलने के साथ साथ सकारात्मक उर्जा में भी वृद्धि होने लगती है जिसके कारण कई तरह की समस्याओं को दूर करने और उनसे बचने में मदद मिलती है | इससे घर के लोगों का स्वभाव भी बेहतर बनता है |

धूप केवल कुछ ही मिनटों तक जलानी चाहिए क्योंकि ज्यादा समय तक धूप जलाने से सांस घूटने लगता है | इस वजह से सांस सम्बन्धी रोग होने की संभावना बन सकती है |
















जानिये जमीन पर सोने के स्वास्थ्यवर्धक फायदे | janiye zameen par sone ke fayde


बदलते ज़माने में लोगो के रहन सहन का तरीका भी बदलने लगा है और आधुनिक जीवन में व्यक्ति सभी सुख और सुविधाओं का मजा ले रहा है | खाने के लिए हो या सोने के लिए व्यक्ति बेहद आरामदायक चीजों का प्रयोग करने लगा है | जैसे जैसे व्यक्ति ज्यादा सुख सुविधाएँ लेने लगा वैसे ही उसको शारीरिक रूप से परेशानी भी होने लगी है |

zameen


इस सुविधापूर्ण जीवन के कारण व्यक्ति को कई तरह की बिमारियों का सामना भी करना पड़ता है | आरामदायक बिस्तर पर सोने के मामले में भी व्यक्ति को कई तरह से परेशानी होने लगती है लेकिन आप कुछ उपायों दवारा इस तरह से सोने से होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते है | आप जमीन पर सोकर कई तरह के फायदे ले सकते है और बिमारियों से भी बच सकते है |

प्राचीन समय में योगी और अन्य व्यक्ति भी जमीन पर ही सोते थे जिसके कारण वे हमेशा निरोगी जीवन जीते थे और उनके आयु भी लंबी होती थी | आज हम इस लेख के माध्यम से जमीन पर सोने से होने वाले स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में बताने जा रहे है | इन उपायों को जानकर आप भी कई तरह के लाभ ले सकते है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास बाते जो आपके सामने इस तरह से है :

कमर दर्द से राहत :

जमीन पर सोने और लेटने से कम दर्द या पीठ दर्द से राहत पाई जा सकती है क्योंकि जमीन पर लेटने से रीढ़ की हड्डी सीधी और सही दिशा में रहती है | इसी कारण कमर दर्द से बचाव करने में मदद मिलती है |

अनिंद्रा की समस्या को दूर करने के लिए :

जो व्यक्ति अनिंद्रा की समस्या से ग्रस्त है उन्हें कुछ दिनों या महीनो तक फर्श पर सोना चाहिए | इस उपाय से अनिंद्रा की समस्या को दूर करने के साथ साथ भरपूर नींद ली जा सकती है |

शरीर में खून का संचार बढ़ाने के लिए :

जमीन पर सोने से रक्त संचार में वृद्धि करने के साथ साथ रक्त संचार को नियंत्रित किया जा सकता है | इसके अलावा शरीर और दिमाग में भी संतुलन बनाने में मदद ली जा सकती है | भरपूर नींद लेने से कई तरह की बिमारियों का उपचार स्वयं हो हो जाता है |

कंधे सीधे होते है :

कंधो को सीधा करने के लिए जमीन पर सोना चाहिए | इसके अलावा गर्दन दर्द से राहत लेने के लिए जमीन पर सोना चाहिये |

आरामदायक महसूस करने के लिए :

वर्तमान समय में ज्यादातर व्यक्ति आरामदायक बेड या गद्दों पर सोते है लेकिन उनसे व्यक्ति को इतना आराम नहीं मिलता है जितना जमीन पर सोने से मिल सकता है | जमीन पर सोने से व्यक्ति की थकान बहुत जल्दी दूर हो जाती है | जमीन पर सोने से आपके शरीर और दिमाग का सही तालमेल होने से तनाव की समस्या भी दूर हो जाती है जो कई समस्याओं की वजह बन सकती है |

मांसपेशियों के दर्द का उपचार :

जमीन पर सोने से कमर हमेशा ठीक और दर्द मुक्त रहती है इसलिए मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हमेशा जमीन पर सोना चाहिए | जमीन पर सोने से कमर व कूल्हों के साथ साथ मांसपेशियों के दर्द को ठीक किया जा सकता है |

बैचेनी की समस्या को करें दूर :

बेड पर सोने वालों के शरीर में अकड़न होने लगती है जिससे व्यक्ति बैचेन सा रहता है | इसलिए इस समस्या से बचने के लिए हमेशा जमीन पर सोकर फायदा लेना चाहिए |

इनके अलावा भी जमीन पर सोने से अनेकों फायदे मिलते है | फर्श पर सोने से आपके अन्दर ताजगी रहती है साथ ही हमेशा अच्छी और भरपूर नींद आती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है |

ध्यान रखें :

फर्श पर सोने से आपको हमेशा अनेकों फायदे मिलते है लेकिन कई बार असावधानी बरतने से आपको नुकसान भी हो सकता है | इसलिए हमेशा सोने से पहले जमीन को अच्छी तरह से साफ कर लें | कई बार गंदगी भरी जमीन पर कीड़े व अन्य जहरीले कीट आ सकते है जिनसे आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है | ठण्ड के मौसम में जमीन पर नहीं सोना चाहिए क्योंकि ठण्ड का प्रभाव शरीर पर होने से आप बीमार हो सकते है |

अगर आप भी ऊपर दी गयी किसी समस्या या दर्द से परेशान है तो आप जमीन पर सो कर इसे दूर करने में फायदा ले सकते है | इसलिए आपको इन उपायों के साथ साथ कुछ बातों के प्रति सावधानी रखनी भी जरूरी होती है तभी आपको जमीन पर सोने से पूर्ण लाभ मिल सकता है |









पेशाब रोकने से बढ़ती है आपकी इच्छाशक्ति | peshab rokne se badhti hai icchashakti



पेशाब को ज्यादा समय तक रोकने से व्यक्ति को कई बार नुकसान होने की स्थिति बन सकती है लेकिन कई बार पेशाब रोकने से फायदा भी हो सकता है | इस विषय पर हाल ही में हुए शोध के अनुसार पेशाब को रोकने से व्यक्ति की इच्छा शक्ति में वृद्धि होने लगती है | इसके पीछे वैज्ञानिक आधार भी इस बात को मानते है |
 
peshab rokne se


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से पेशाब को रोकने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है | कई बार पेशाब रोकने से आपको कुछ फायदे हो सकते है | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी अन्य खास बातें जो आपके सामने इस तरह से है :

शोध के अनुसार :

इस विषय पर शोध करने वाले विशेषज्ञ बताते है कि जो व्यक्ति पेशाब को ज्यादा समय तक रोक सकता है उसकी इच्छा शक्ति बढ़ने लगती है क्योंकि इसका संबंध इम्पल्स कण्ट्रोल (आवेग नियंत्रण ) से होता है | विशेषज्ञ के अनुसार ब्लैडर (मूत्राशय) में पेशाब भरने के बाद दिमाग पर होने वाले फायदों के बारे में रिसर्च करने के बाद पाया गया कि इस तरीके से इच्छा शक्ति बढ़ने के साथ साथ पूरे विश्वास के साथ झूठ बोलने में सफल हुआ जा सकता है |

हालाँकि शौधकर्ताओं के अनुसार पेशाब को रोकने से दिमाग के किसी हिस्से को ज्यादा सक्रिय नहीं किया जा सकता और ना ही ऐसा करने से दिमाग पर कोई खास प्रभाव पड़ता है | लेकिन ऐसा करने से आपको स्वयं ही ऐसा महसूस होने लगता है कि आपका आत्म संयम बढ़ रहा है जिससे आप अन्य प्रकार के आवेगों से लड़ने में सक्षम हो सकते है |

उस समय आवेगों का प्रभाव कम होने के कारण आपको ध्यान केन्द्रित करने में मदद मिलने लगती है | इस संबंध में हुए एक अन्य सर्वे के अनुसार भ्रामक मानसिक परीक्षण के समय जिन व्यक्तियों से सामान्य स्थिति के साथ पेशाब किया उनकी तुलना में पेशाब रोकने वाले व्यक्तियों का स्कोर ज्यादा पाया गया था | इस शोध के अनुसार जो लोग अधिक समय तक पेशाब को रोक सकते है उनमे किसी चीज को फोक्स करने की क्षमता सामान्य से ज्यादा पाई जाती है | उन व्यक्तियों का फोक्स लेज़र जैसे होता है |

पेशाब को ज्यादा समय तक रोक कर रखने के विषय पर शोध करने वाले विशेषज्ञों के अनुसार उन्हों लोगो को उनकी इच्छानुसार पेशाब को रोके जाने तक के समय का शोध किया है | उन्होंने किसी व्यक्ति को दबाव बनाकर या जबरदस्ती पेशाब रोकने के लिए नहीं कहा था|

ये लाभ आपको केवल जब मिल सकते है जब आपमें पेशाब रोकने की प्राकृतिक क्षमता होती है क्योंकि जानबूझकर या जबरदस्ती से पेशाब रोकने से नुकसान भी हो सकते है | ऐसा करने से यूरेन ट्रेक्ट इंफेक्शन होने की संभावना हो सकती है | इसलिए कभी भी लाभ लेने के चक्कर में ज्यादा समय तक पेशाब को नहीं रोकना चाहिए क्योंकि फायदा लेने के चक्कर में आपको कई तरह की गंभीर समस्या होने की संभावना बन सकती है |







एल्कोहल को शरीर पर रगड़ने के जबर्दस्त फायदे | alchohol ko shrir par ragadne ke fayde



वैसे तो शराब का सेवन किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है लेकिन कई बार इससे फायदे भी हो सकते है | लेकिन इसके लिए एल्कोहल का सेवन करने की जरूरत नहीं है बल्कि इसे किस अन्य तरीके से इस्तेमाल करके फायदा लिया जा सकता है | एल्कोहल को शरीर पर रगड़ने से कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक फायदे लेने के साथ साथ समस्याओं से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है | इसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखकर एल्कोहल का प्रयोग करना चाहिए |

benefit


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एल्कोहल को शरीर पर रगड़ने के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में बताने जा रहे है जिनसे आपको कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है | आइये जानते है इस विषय से जुडी कुछ खास जानकारी जो आपके सामने इस तरह से है |

कान में पानी जाने की समस्या होने पर :

अक्सर स्विमिंग करते समय या नहाते समय लोगो के कान में पानी जाने की समस्या हो जाती है जिसके कारण कान में खुजली होना, कम सुनाई देना या कान के अन्य संक्रमण होने की समस्या होने लगती है | अगर आप कभी इस तरह की समस्या से पीड़ित हो तो आप एल्कोहल और विनेगर का प्रयोग करके इन समस्याओं से बचाव कर सकते है | इसके लिए एल्कोहल की दो बूंदें कान में डाल लें या कान के पास रगड़ दें | इससे कान में भरा हुआ पानी सूख जाता है और विनेगर का प्रयोग करने से बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन से बचाव करने में मदद मिलती है |

इसके अलावा कान में पानी जाने की समस्या को एल्कोहल और सिरके के मिश्रण से भी दूर किया जा सकता है | इनके मिश्रण को ड्रॉपर की मदद से कान के पास लगाकर रगड़ना चाहिए इस उपाय से भी आपको जल्दी ही समस्या से छुटकारा मिल सकता है |

कोल्ड सोर की समस्या से राहत पाने के लिए :

सर्दियों के समय में लोग होंठों सम्बन्धी कई तरह की समस्याओं से ग्रस्त हो जाते है और कोल्ड सोर की समस्या भी इन्ही में से एक है | इसके प्रभाव के कारण होंठों के आस पास लाल रंग के दाग होने लगते है और बुखार होने की समस्या भी हो सकती है | अधिकतर लोगों को कोल्ड सोर की समस्या होठों, नाक के नीचे या ठोड़ी के आस पास होने लगती है | इस समस्या से ग्रस्त होने पर कई बार दर्द भी होने लगता है |

इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एल्कोहल का प्रयोग किया जा सकता है | एल्कोहल को प्रभावित त्वचा पर लगाकर हल्का हल्का रगड़ लें | इसके लगभग दस मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें | इस उपाय को दो या तीन दिन प्रयोग में लाने से ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है |

घाव भरने के लिये प्रयोग करें :

त्वचा पर घाव होने की स्थिति में भी एल्कोहल का प्रयोग करके फायदा लिया जा सकता है | इसके लिए रुई के फोवे पर एल्कोहल लगाकर उसे घाव पर लगा लें | घाव पर एल्कोहल लगाने से थोड़ी देर तक जलन महसूस हो सकती है लेकिन इससे किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा दूर होने लगता है |

मसल्स पेन को दूर करने के लिए प्रयोग :

कई बार ज्यादा काम करने या थकान होने की वजह से मांसपेशियों में दर्द होने की समस्या होने लगती है | कुछ लोग ज्यादा समय तक जिम में मेहनत करते है या व्यायाम आदि करते है जिसके कारण मसल्स पेन हो सकता है | इस तरह की समस्या के लिए दवा लेने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि कई बार ये दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है |

benefit1


लेकिन अगर आपको इससे ज्यादा समस्या होने लगे तो दर्द होने वाली जगह पर एल्कोहल लगाकर रगड़ना चाहिए | एक घंटे बाद एल्कोहल को साफ पानी से धो लेना चाहिये | इस उपाय से आपका मसल्स पेन कुछ समय में ही दूर हो सकता है |

नेल फंगस से बचाने में फायदेमंद :

फंगल इन्फेक्शन से केवल त्वचा पर ही प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि इससे नाखूनों पर भी प्रभाव होने लगता है | ये फंगस गीली सतह पर पनपते है और पैरों या हाथों के नाखूनों पर संक्रमण होने के बाद नाखूनों का रंग पीला या सफेद पड़ने लगता है | इसके अलावा नाखूनों में दरार होने के साथ साथ नाखून सख्त होने लगते है | इस तरह की समस्या होने के बाद नाखूनों की सुन्दरता कम होने लगती हा और देखने में आपके नाखून बड़े गंदे लगते है |

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एल्कोहल का प्रयोग करके फायदा ले सकते है | रुई का फोवा लेकर उसे एल्कोहल में डुबाकर नाखूनों पर लगा लें | इसे लगाने के लगभग तीस मिनट बाद नाखूनों को साफ पानी से धोकर पोंछ लेना चाहिए | इस उपाय का प्रयोग करके आप जल्दी ही नाखूनों पर होने वाले फंगल इन्फेक्शन को दूर करके समस्या से छुटकारा पा सकते है |


ऊपर दिए गए उपायों को देखते हुए कहा जा सकता है कि एल्कोहल का प्रयोग करके कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है साथ ही कुछ बातों के प्रति सावधानी रखने पर इस तरह के इन्फेक्शन या समस्या से बचाव किया जा सकता है | अगर आपको कभी ऊपर दी गयी कोई समस्या होने लगे तो आप एल्कोहल का इस्तेमाल करके उस समस्या को आसानी से दूर कर सकते है |