एक्वेरियम और वास्तु शास्त्र के लाभ | vastu shastr ke labh



वास्तुशास्त्र के अनुसार घर को सजाने और घर में चीजें रखने से कई तरह के विशेष फायदे होने लगते है | इसीलिए वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछलियों को रखना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है | आप मछलियों को उनके एक्वेरियम में रखकर घर ला सकते है और इससे आपको कई तरह के लाभ मिल सकते है | लेकिन इस सम्बन्ध में एक बात का ध्यान रखना चाहिये कि फिश एक्वेरियम में पूरी नौ मछलियाँ होने चाहिए उनसे एक भी कम नहीं होनी चाहिए |

vaastu


इस तरह से घर में मछलियों को रखने से वास्तुदोष खत्म किये जा सकते है लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरुरी है | आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक्वेरियम और वास्तु के लाभों के बारे में बताने जा रहे है साथ ही आपको घर में फिश एक्वेरियम दवारावास्तु दोष खत्म करने के उपायों के बारे में भी बताया जायेगा | आइये जानते है इस विषय से जुड़ी कुछ खास बातें जो आपके सामने इस प्रकार से है :

घर या ऑफिस में फिश एक्वेरियम रखने से बहुत फायदा मिलता है और इससे सकारात्मक उर्जा की प्राप्ति की जा सकती है |

मछलियों को घर या ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है इससे घर को बुरी नजर के प्रभाव से बचाने में मदद ली जा सकती है | इसलिए घर में मछली रखनी चाहिये |

मछली को नियमित रूप से दाना डालने से कार्य में वृद्धि होने लगती है साथ ही कार्य करने के लिए नई उर्जा का संचार होने लगता है |

अगर आप किसी काम से थक कर घर आते है तो फिश एक्वेरियम को देखने से आपके मन को शांति मिलती है जिससे आपकी थकान दूरं होने के साथ साथ मूड भी अच्छा होने लगता है |

मछलियों को घर में रखकर ची नामक उर्जा प्राप्त की जा सकती है जो आपकी सेहत और धन वृद्धि के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है |

अगर आप मछलियों को एक्वेरियम में रखते है और इसमें रखी हुई मछलियों की मौत प्राकृतिक तरीके से होती है तो आपकी कई समस्याएँ दूर होने लगती है | इसे बहुत शुभ और अच्छा संकेत माना जाता है |

रोजाना सुबह और शाम के समय मछलियों को देखने से मन खुश होने लगता है जिसके कारण हमारे अन्दर उमंग और उत्साह बढ़ने लगता है | मछलियाँ हमेशा एक्टिव होती हा जिसके कारण उनसे हमें एनर्जी मिलती है |

घर में वास्तु दोष होने के कारण पैसे सम्बन्धी नुकसान होने के साथ साथ कई अन्य समस्याएँ भी होने लगती है | इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए घर में फिश एक्वेरियम रखना चाहिए क्योंकि इससे वास्तु दोष को खत्म करने में मदद मिलती है |

घर में मछलियों को एक्वेरियम में रखकर घर के वातावरण को बदला जा सकता है | फिश एक्वेरियम में रंग बिरंगी मछलियों को देखने और उनके प्रभाव से आपका जीवन भी रंगीन होने लगता है |

फिश एक्वेरियम को रखते समय वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखते हुए इसे वरांडे के वेस्ट कोने में रखें | ये जगह ऐसी होनी चाहिए जहाँ घर में आने जाने वालों की नजर हमेशा फिश एक्वेरियम पर पड़ती रहे |

एक्वेरियम और वास्तु शास्त्र से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बाते :

जहाँ हर समय प्राकृतिक रोशनी या धुप रहती हो मछलियों के एक्वेरियम को उस जगह पर रखना चाहिए | इस उपाय से तनाव की समस्या को दूर किया जा सकता है साथ ही घर से नकारात्मक उर्जा के प्रभाव को कम करके सकारात्मक उर्जा का संचार किया जा सकता है |

मछलियों के एक्वेरियम में ज्यादा से ज्यादा नारंगी मछलियाँ होनी चाहिए साथ ही काले रंग की भी एक या दो मछली जरुर रखें | अगर संभव हो सके तो लाल रंग की मछली भी डाल दें क्योंकि लाल और काले रंग की मछली एक्वेरियम में होने से घर में हमेशा खुशहाली रहती है |

चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार मछलियों को घर में रखकर ची नामक उर्जा प्राप्त की जा सकती है जिससे स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ होने लगते है |

मछलियों को रोजाना दाना डालना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को सकारात्मक उर्जा देने वाले विचारों में वृद्धि होने लगती है |

अगर आप हमेशा दुखी और परेशान रहते है साथ ही किसी भी काम में आपको भाग्य का सहारा नहीं मिल रहा होता है तो आप वातुशास्त्र के अनुसार घर में मछलियों को रखकर फायदा ले सकते है | इसके लिये आप कांच से बने एक्वेरियम को स्थापित करके अधिक से अधिक लाभ उठा सकते है |









No comments:

Post a Comment