प्राणियों के लिए अमृत समान गौ माता का दूध | Cow milk:The nectar for
People
भारतीय सभ्यता के अनुसार गाय को इस धरती पर माता और गाय के दूध को सर्वोत्तम आहार माना जाता है गाय के दूध
को इस संसार में अमृत के समान बताया गया है | इस संसार में मानव के बल और कौशल को बढ़ाने के लिए गाय के दूध के समान दूसरा कोई अच्छा पदार्थ नहीं है | पौष्टिक एवम् सतोगुण
प्रधान गौ माता का दूध देवताओं पर भी चढाते है | दैवी तत्वों का निवास भी गाय के दूध में होता है गाय के दूध में कम से कम भूमि तत्व और अधिक से अधिक तेज तत्व होने के कारण मनुष्य सभी गुणों से संपन होता है | गाय का दूध जल्दी पचने
वाला और हल्का होता है, माँ के दूध के बाद डॉक्टर भी बच्चों और बीमारों को गाय का
दूध पिलाने की सलाह देते है| इसके सेवन से
कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता | गाय के दूध से बनाए गए पकवान बहुत जल्द ख़राब नहीं होते है |
गाय का दूध : रोगो के उपचार में बहुत लाभदायक | Cow's milk: very beneficial in the
treatment of diseases
हर रोज गाय का दूध पीने से जवान बच्चों लम्बाई बढती है
और उनकी हड्डिया मजबूत होती है | गाय का दूध पीने से बहुत प्रकार के रोगो से छुटकारा मिलता है, इसके सेवन से वृद्धावस्था का नाश होता है और उसके शरीर में वीर्य की उत्पति भी जल्दी होती है
गाय का दूध और भी बहुत से रोगो के उपचार में बहुत लाभदायक है जैसे - मानसिक रोग , रक्तपित , पांडुरोग , योनिरोग , ह्रदयरोग , जीर्णज्वर , मूर्च्छा, संग्रहणी , भ्रम , तृषा , दाह आदि |
गाय का दूध : लाभदायक पदार्थो से भरपूर | Cow's milk
contains beneficial ingredients
1.सोने के समान गुणों से भरपूर गाय का दूध और घी पीले रंग का होता है|
आजकल हमारा वातावरण बहुत प्रदूषित हो गया है, हमारे शरीर में जो पानी, वायु और
भोजन और अंग्रेज़ी दवाओं के कारण जो विष इकटठा होता है, गाय के दूध का पीला
पदार्थ इस विष उसको नष्ट करने में सहायक है |
2.गाय के दूध में विटामिन ऐ भरपूर मात्रा में पाया जाता है |
3.गाय के दूध में प्रोटीन की इकाई “एमिनो
एसिड “ की मात्रा होने के कारण यह जल्दी पचता है |
4.मनुष्य की
बुद्धि और दिमाग के विकास में सहायक 'सेरीब्रोसाड्स' नामक तत्व भी गाय के दूध में विधमान होता है
5.गाय के दूध से टी-बी (T.B) रोग मिट सकता है यदि गाय को शतावरी खिलाकर मरीज को उस गाय का दूध पिलाया जाये |
6.गाय के दूध में आण्विक विस्फोट के
दुष्प्रभाव को कम करने की शक्ति भी पाई गई है |
7.गाय के दूध से मद्गी (MDGI) नामक प्रोटीन प्राप्त होता है, जिसके कारण मानव शरीर की कोशिकाएँ कैंसर से ग्रसित होने से बचती है |

