Showing posts with label Paneer Dishes. Show all posts
Showing posts with label Paneer Dishes. Show all posts

पनीर बटर मसाला | Paneer Butter Masala Recipe in Hindi


Paneer Butter Masala Recipe in Hindi
पनीर को साथ में मिलाकर हम बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते है | जैसे – शाही पनीर , मटर पनीर , पालक पनीर, पनीर बटर मसाला इत्यादि | पनीर बटर मसाला क्रीम की रिच ग्रेवी से बना एक बहुत ही लजीज भारतीय व्यंजन है जिसे लोग बहुत पसंद करते है और बड़े शौक से खाते है| हम आपको पनीर बटर मसाला बनाने की  बहुत ही सरल और कम समय लेने वाली विधि का वर्णन कर रहें हैं|



पनीर बटर मसाला बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Paneer Butter Masala Recipe)

पनीर – 250 ग्राम, प्याज – 75 ग्राम, टमाटर – 250 ग्राम, लहसुन की कली – 6 – 7, दूध – 1 कप या क्रीम - आधा कप, मक्खन – 2 चम्मच, पिसे हुए काजू – 2 चम्मच, अदरक – 1 टुकड़ा, भुना हुआ जीरा – 1 छोटी चम्मच , चीनी - आधी चम्मच, हरी मिर्च – 1 बड़ी, गर्म मसाला 1 चम्मच, कसूरी मेथी -2 चम्मच, लाल मिर्च – 1 चम्मच, घी या तेल – आधा कप, नमक - स्वादानुसार|

गार्निस के लिए – शिमला मिर्च – 1 बड़ी, प्याज – 1, हरी मिर्च – 1 लम्बी और बड़ी|

पनीर बटर मसाला बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make Paneer Butter Masala Recipe)

How to make Paneer Butter Masala

1 – टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को धोकर मिक्सी में पीस ले|
2 – कढ़ाई गैस पर रखकर मक्खन को गर्म करे और प्याज का तड़का लगा कर इसमें धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये|
3 – अब इसमें थोडा – थोडा करके दूध मिला दीजिए| 2–3 मिनट के बाद पिसे हुए काजू मिला दे|
4 – थोड़ी देर बाद भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मिला दीजिए और  धीमी आंच पर भूनिए और जब मिश्रण घी छोड़ने लगे तो उसमे नमक , जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और गर्म मसाला मिला दीजिए|
5 – फिर डेढ़ कप पानी मिलाकर धीमी आंच पर ग्रेवी को पकने दीजिए और कसूरी मैथी मिलाकर एक तरफ रख दीजिए|
6 – कढ़ाही में घी को गर्म करके उसमे शिमला मिर्च के लच्छे और हरी मिर्च मिला कर 2–3 मिनट के तक भूने|
7 – इन लच्छे को ग्रेवी में मिला दीजिए| पनीर को भी ग्रेवी में मिला दीजिए इच्छानुसार लाल रंग भी मिला सकते है|

8 – परोसते समय पनीर को मसाले में थोड़ी देर के लिए धीमी आंच पर पकाकर गर्म - गर्म परोसे|   


   

Shahi Paneer Recipe in Hindi | शाही पनीर | Royal cheese Dish



लजीज और स्वादिष्ट शाही पनीर

पनीर को साथ में मिलाकर हम बहुत से व्यंजन तैयार कर सकते है | जैसे – शाही पनीर , मटर पनीर , पालक पनीर इत्यादि | शाही पनीर एक बहुत ही लजीज व्यंजन है जिसे लोग बहुत पसंद करते है और बड़े शौक से खाते है |









शाही पनीर बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री: (Ingredients for Shahi Paneer)
 

पनीर: – 250 ग्राम लम्बे कटे हुए टुकडो में
देसी घी: – 4 बड़े चम्मच
प्याज: –1 बारीक़ कटा हुआ
अदरक: – आधाइंच कटी हुई
हरी मिर्च:1 बारीक़ कटी हुई
टमाटर: – 4-5 बारीक़ कटे हुए
हरा धनिया: - कटा हुआ  
इलायची:2 बड़ी
दही: – कप का चौथा भाग(1/4)
नमक: – एक छोटा चम्मच(स्वादानुसार )
लाल मिर्च: – आधी छोटी चम्मच
गर्म मसाला: – आधी छोटी चम्मच
टोमेटो साँस: – एक बड़ा चम्मच
ढूध या पतली क्रीम – कप का तीसरा भाग(1/3)


शाही पनीर बनाने की विधि:(How to make Shahi Paneer)
 


Shahi Paneer Recipe in Hindi

  1. सबसे पहले किसी कडाही या किसी बर्तन में दो बड़े चम्मच घी को गर्म करके उसमे कटी हुई प्याज , अदरक , हरी मिर्च , और बड़ी इलायची को भुन ले |
  2. जब प्याज का रंग हल्का लाल हो जाए तो उसमे टमाटर डाल कर कुछ देर तक और भूनें|
  3. उसके बाद उसमे दही को मिला दीजिए और 3-4 मिनट जब तक दही का रंग लाल न हो जाए उसे भुने और फिर उसे आंच से उतार दे |
  4. ठंडा होने पर इस मसाले को मिक्सी में आधा कप पानी डालकर पीस ले |
  5. उसके बाद कडाही या किसी बर्तन 2 बड़े चम्मच घी गर्म करके में इस पीसे हुए मसाले को डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर भून ले |
  6. फिर नमक , लाल मिर्च , गर्म मसाला और टोमेटो साँस मिलाकर उसे 1 – 2 मिनट तक भून ले| 
  7. ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए उसमे थोडा सा पानी डाल दे और उसे अच्छी तरह से धीमी आँच पर पकाए |
  8. परोसने के समय ग्रेवी को गर्म करके उसमे लम्बे कटे हुए पनीर के टुकड़े डाल दे और उसमे ढूध या क्रीम मिला कर कुछ देर पकाएँ, पक जाने पर उसे आंच से उतार दे |
  9. परोसते समय कटा हुआ हरा धनिया और एक छोटा सा पनीर का टुकड़ा उपर से कदुकस करके सजावट के लिए डाल दे | लीजिए आपका लजीज और स्वादिष्ट शाही पनीर तैयार हो गया |
कुल मात्रा – 5-6 व्यक्तियों के लिए |