Showing posts with label Vegetables. Show all posts
Showing posts with label Vegetables. Show all posts

पनीर बटर मसाला | Paneer Butter Masala Recipe in Hindi


Paneer Butter Masala Recipe in Hindi
पनीर को साथ में मिलाकर हम बहुत से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते है | जैसे – शाही पनीर , मटर पनीर , पालक पनीर, पनीर बटर मसाला इत्यादि | पनीर बटर मसाला क्रीम की रिच ग्रेवी से बना एक बहुत ही लजीज भारतीय व्यंजन है जिसे लोग बहुत पसंद करते है और बड़े शौक से खाते है| हम आपको पनीर बटर मसाला बनाने की  बहुत ही सरल और कम समय लेने वाली विधि का वर्णन कर रहें हैं|



पनीर बटर मसाला बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Paneer Butter Masala Recipe)

पनीर – 250 ग्राम, प्याज – 75 ग्राम, टमाटर – 250 ग्राम, लहसुन की कली – 6 – 7, दूध – 1 कप या क्रीम - आधा कप, मक्खन – 2 चम्मच, पिसे हुए काजू – 2 चम्मच, अदरक – 1 टुकड़ा, भुना हुआ जीरा – 1 छोटी चम्मच , चीनी - आधी चम्मच, हरी मिर्च – 1 बड़ी, गर्म मसाला 1 चम्मच, कसूरी मेथी -2 चम्मच, लाल मिर्च – 1 चम्मच, घी या तेल – आधा कप, नमक - स्वादानुसार|

गार्निस के लिए – शिमला मिर्च – 1 बड़ी, प्याज – 1, हरी मिर्च – 1 लम्बी और बड़ी|

पनीर बटर मसाला बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make Paneer Butter Masala Recipe)

How to make Paneer Butter Masala

1 – टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को धोकर मिक्सी में पीस ले|
2 – कढ़ाई गैस पर रखकर मक्खन को गर्म करे और प्याज का तड़का लगा कर इसमें धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये|
3 – अब इसमें थोडा – थोडा करके दूध मिला दीजिए| 2–3 मिनट के बाद पिसे हुए काजू मिला दे|
4 – थोड़ी देर बाद भुने मसाले में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मिला दीजिए और  धीमी आंच पर भूनिए और जब मिश्रण घी छोड़ने लगे तो उसमे नमक , जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और गर्म मसाला मिला दीजिए|
5 – फिर डेढ़ कप पानी मिलाकर धीमी आंच पर ग्रेवी को पकने दीजिए और कसूरी मैथी मिलाकर एक तरफ रख दीजिए|
6 – कढ़ाही में घी को गर्म करके उसमे शिमला मिर्च के लच्छे और हरी मिर्च मिला कर 2–3 मिनट के तक भूने|
7 – इन लच्छे को ग्रेवी में मिला दीजिए| पनीर को भी ग्रेवी में मिला दीजिए इच्छानुसार लाल रंग भी मिला सकते है|

8 – परोसते समय पनीर को मसाले में थोड़ी देर के लिए धीमी आंच पर पकाकर गर्म - गर्म परोसे|   


   

लज़ीज़ सूखे मेवा की कढ़ी | Dry Fruits Kadhi Recipe in Hindi


Dry Fruits Kadhi  Recipe in Hindi
जैसे दाल सभी को अच्छी लगती है उसी प्रकार कढ़ी भी सभी का पसंदीदा व्यजंन है कढ़ी को हम कई नामो से जानते है जैसे – पंजाबी कढ़ी, गुजरती कढ़ी, बूंदीदार कढ़ी, सब्जियों की कढ़ी, पालक वाली कढ़ी, प्याज वाली कढ़ी,  कढ़ी पकोड़ा और मेवा वाली कढ़ी इत्यादि| तो आइये आज हम  स्वादिष्ट और लज़ीज़ मेवा वाली कढ़ी बनायें|


मेवा कढ़ी बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Dry Fruits Kadhi  Recipe)

बेसन – 2 कप, लस्सी – 700 ग्राम, सूखे हुए छुआरे – 6 – 7, खजूर - 5, मखाने – एक छोटी कटोरी, सूखी हुई खुबानी – 6, काजू और किशमिश – आधा कप, मुनक्का – आधा कप, चिरौंजी – आधा कप, घी – 2 कप, सुखी लाल मिर्च – 2, हल्दी – आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच, जीरा – आधा चम्मच, हींग – थोड़ी सी चुटकी भर, नमक स्वादानुसार |

मेवा कढ़ी बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make Dry Fruits Kadhi Recipe)

लज़ीज़ सूखे मेवा की कढ़ी

1 – सबसे पहले बेसन को किसी बर्तन में छान लीजिए और उसमे लस्सी व सारे मसाले अच्छी तरह से मिलाए और पानी डालकर उसे कढची से अच्छी प्रकार मिलाए | बर्तन को गैस पर चढ़ा दीजिए |
2 – खजूर, खुबानी, मुनक्का और छुआरो के बीज निकाल लीजिए और इन्हें लम्बे आकार में काट लीजिए |
3 – घी को कढ़ाही में गर्म करके काजू व मखाने तल कर रख लीजिए |
4 – बर्तन में घी को गर्म कीजिए और उसमे जीरा, हींग व लाल मिर्च का तड़का लगाए |
5 – बेसन के घोल को तडके में डालकर उबाल लीजिए और आंच को धीमा रखते हुए लगातार कडछी चलाते हुए पकाएँ ताकि आपकी कढ़ी नीचे कढाई में लगे नहीं|
6 – मेवा में काजू, किशमिश और चिरौंजी को छोडकर बाकि सभी को इसमें डाल दीजिए और अपनी इच्छानुसार गाढ़ापन आने दीजिए |
7 – जब आपकी कढ़ी बनकर तैयार हो जाए तो आप इसमें काजू, किशमिश और चिरौंजी डाल दीजिए और आंच से उतार लीजिए |

8 – लीजिए आपकी स्वादिष्ट और लजीज मेवा वाली कढ़ी बनकर तैयार हो चुकी है और अब आप इसे अपने मेहमानों को गर्मागर्म परोस सकते है | 


छोले (चना) मेथी मसाला | Chana Methi Masala Recipe In Hindi


Chana Methi Masala Recipe In Hindiछोलों का नाम सुनते ही हम सब के मुहं में पानी आ जाता है | छोले की सब्जी चाहे चावल के साथ खाइए या पूरी के साथ छोले खाने का अपना ही एक अलग मजा है छोले की सब्जी घर में बने या किसी आयोजन पार्टी में खाने में सभी को बहुत पसंद आती है| तो आइये आज हम  स्वादिष्ट छोले (चना) मेथी की सब्जी बनायें|




छोले (चना) मेथी मसाला बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Chana(Chole) Methi Masala Recipe)

सफेद छोले – 2 कप, साफ मेथी के पत्ते – 250 ग्राम, अदरक का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच, कटा हुआ अदरक -1 टुकड़ा, प्याज – 1 बड़ी, दालचीनी – 1 छोटा सा टुकड़ा, जीरा –आधा चम्मच, मेथी के दाने – आधा चम्मच, हींग – एक चुटकी, गर्म मसाला – 2 चम्मच,  खाने का सोडा – बिल्कुल जरा सा, लाल मिर्च  - 1 चम्मच, चना मसाला – 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च – 2 बड़ी , टमाटर – 2 बड़े,लौंग – 2, हल्दी – 1 छोटा चम्मच, घी या तेल – 3 चम्मच, नमक – स्वादानुसार |

छोले (चना) मेथी मसाला बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make Chana(Chole) Methi Masala Recipe)

Chickpeas fenugreek Leaves Vegetable


1 – रात के समय 2-3  गिलास पानी में छोले भिगोकर रख दीजिए|
2  – सुबह भीगे हुए छोलों को पानी से निकाल कर साफ़ पानी में अच्छी तरह से धो कर साफ़ कर लीजिये| अब साफ़ पानी लीजिए और इसमें थोडा सा खाने का सोडा व छोले डालकर उबाल लीजिए |
3 – एक बर्तन में घी या तेल को गर्म करे और उसमे जीरा, हींग और मेथी के दाने डालकर तड़का लगा ले|
4 – जब जीरा, हींग और मेथी हो जाए तो इसमें अदरक, हरी मिर्च, लौंग, लहसुन, दाल चीनी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और बारीक़ कटा हुआ टमाटर डालकर सुनहरा होने तक भून ले|  मेथी के पत्ते व थोडा सा पानी डालकर धीमी आंच पर पकाते रहे जब तक कि पत्ते गल कर नर्म ना हो जाए |
5 – जब पत्ते नर्म हो जाए तो इसमें उबले हुए छोले पानी सहित डाल दे और 10 मिनट तक पकने दे |
6 – जब छोले पक जाए तो उसमे गर्म मसाला और चना मसाला मिला दीजिए और 2 – 3 मिनट के लिए पकने दे और फिर गैस को बंद कर दीजिए |
7 – लीजिए आपके मेथी वाले छोले बनकर तैयार है |


उत्तर भारत की प्रसिद्ध दाल मक्खनी | North Indian famous Dal Makhani Recipe in Hindi

Uttar Bharat ki Prasidh Dal Makhani

दाल मखनी (Dal Makhani)  उत्तर भारत की प्रसिद्ध और स्वादिष्ट दाल है| लोगो की पसन्दीदा होने के साथ साथ इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पायें जाते है| तो आइये आज हम  स्वादिष्ट और लोगो की पसन्दीदा दाल मखनी बनायें|


दाल मक्खनी बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Dal Makhani Recipe)

उड़द की दाल – 200 ग्राम ,  चना दाल – 100 ग्राम , लाल वाला राजमा – 100 ग्राम, खाने का  सोडा -1/4 छोटी चम्मच ,मक्खन – 150 ग्राम , ताजा क्रीम – 150 ग्राम , टमाटर - 4 (मीडियम साइज), बीच से चीरी हुई हरी मिर्च – 5 – 6 , लहसुन का पेस्ट – 15 ग्राम , अदरक का पेस्ट -15 ग्राम , कटा हुआ हरा  धनिया – थोडा सा , कटा हुआ अदरक – जरा सा , लाल मिर्च पाउडर – 2 छोटी चम्मच,           जीरा - 1/2 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर – 1/2  छोटी चम्मच, हींग - थोड़ी सी, गर्म मसाला – 1 छोटी चम्मच , नमक स्वादानुसार |

दाल मक्खनी बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make Dal Makhani Recipe)


North Indian famous Dal Makhani Recipe in Hindi

1 - दोनों दालों और राजमा को साफ करके धो लीजिए और 8 – 10 घंटो के लिए पहले  भिगोकर रख दीजिए |
2 – दाल और राजमा भीगकर जब फूल जाए तो आंच पर चढाते समय किसी बड़े बर्तन में 2 लीटर पानी, खाने का  सोडा और नमक डाल दीजिए |
3 – दाल के अच्छी तरह उबल जाने के बाद आंच को थोड़ी धीमी कर दीजिए और जब तक दाल पक ना जाए उसे गलने दीजिए | और जब दाल गल जाए तो उसमे आधे से ज्यादा पानी बचना चाहिए |
4 – टमाटरो को धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये| एक फ्राई पेन में आधे मक्खन को गर्म कर लीजिए और आंच को धीमी रखते हुए इसमें हींग और जीरा डाल दीजिये,जब हींग और जीरा चटक जाए तब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सुनहरा होने तक भूनिए |
5 – पेस्ट भुन जाने के बाद इसमें टमाटर और मिर्च डालकर अच्छी प्रकार से मसाले को भून लीजिए |
6 – मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे और घी छोड़ने लगे  तो  दाल को इसमें मिलाकर चलाते रहे |
7 – धीमी आंच करके बचा हुआ मक्खन भी डालकर 20 – 25 मिनट तक पकने दीजिए |
8 – दाल पकने के बाद इसमें गर्म मसाला और क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिलाए |

9 – आपकी गर्मागर्म दाल मक्खनी बनकर तैयार हो गई है परोसते समय उपर से हरा धनिया , कटा हुआ अदरक और चिरी हुई हरी मिर्च से सजाकर परोसे |


चना दाल के शाकाहारी कटलेट्स कबाब | Chana Dal Pure Veg. Cutlet Kabab Recipe in Hindi




चना दाल कबाब बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Chana Dal  Pure Veg. Cutlet  Kabab Recipe)



 चना दाल – 250 ग्राम, उबले हुए आलू – 500 ग्राम, बारीक़ कटा हुआ धनिया – 1 चम्मच , कटी हुई हरी मिर्च – 2 चम्मच, अदरक  कुटा हुआ – 1 चम्मच, बारीक़ कटा हुआ प्याज – 1 , काली मिर्च – जरा सी, गर्म मसाला – 1 चम्मच, लाल मिर्च – आधी चम्मच , नमक – स्वादानुसार, मैदा 30 ग्राम (घोल के लिए )|


चना दाल कबाब बनाने की विधि इस प्रकार से है:

(How to make Chana Dal Pure Veg. Cutlet Kabab Recipe)



1 - चना दाल को साफ करके अच्छी तरह धो लीजिए और धोकर नमक के पानी में उबाल लीजिए|
2 – उबलने के पश्चात फालतू पानी को छलनी में से निकाल दीजिए|
3 – दाल को हल्का सा कटोरी से या मिक्सी में रगड़ लीजिए|
4 – उबले हुए आलुओ को मैश करके इसमें दूध, नमक और काली मिर्च मिलाए|
5 – उबली हुई दाल में कटी हुई चीजो को मिलाकर नमक और अन्य मसालें मिलाए|
6 – आलू की टिक्की बना लीजिए और टिक्की के बीच में गढ्ढा करके उसमे दाल को भर दीजिए|
7 – आलू का कबाब बना कर मैदे के घोल में डुबोकर ब्रेड के चूरे में लपेटे|
8 – अब एक बर्तन में घी को गर्म करके उसमे इनको तल लीजिए तथा सुनहरा होने के बाद कागज पर निकाल कर रख लीजिए जिससे उनका फालतू का घी निकल जाए|
9 – लीजिए आपके लजीज और स्वादिष्ट गर्मागर्म दाल कबाब बन कर तैयार है| इनको नाश्ते में चटनी और चाय के साथ सजा कर अपने मेहमानों के सामने पेश कीजिये| 



स्पेशल काला चना | Special Kala (Black) Chana Recipe in Hindi


Special Kala (Black) Chana Recipe in Hindi
काले चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और लौह तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं इसके सेवन से शरीर के त्वचा सम्बन्धी विकार, मधुमेह, ह्रदय रोग आदि दूर हो जाते है तथा शरीर को शक्ति और बल मिलता है| इसलिए सभी को चने का सेवन करना चाहियें, आईये आज खाने में हम काले चने की सब्जी बनाने की विधि को जानेगें|



काले चने मसाला बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Special Kala Chana  Masala Recipe)

काले चने भीगे और फूले हुए – 2 कप , हल्दी पाउडर 3/4 चम्मच , गर्म मसाला – 1 चम्मच , लाल मिर्च – 3/4 चम्मच , अमचुर – आधा चम्मच , सुखा धनियाँ -1 चम्मच ,जीरा -1/2 चम्मच, लहसुन – 4 कलियाँ , प्याज -2, टमाटर – 4 बड़े , अदरक – 1 टुकड़ा , घी या तेल – 2 बड़े चम्मच , हरी मिर्च – 2 , नमक – आवश्यकतानुसार , पानी – 2 कप |

काले चने मसाला बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make Special Kala Chana Masala Recipe)

स्पेशल काला चना

1 – चने को पहले 2 कप पानी के साथ गलने तक उबाले| टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन को पीस लीजिये|
2 – तेल या घी को गर्म करके उसमे जीरे  को सुनहरा होने तक भूनिए |
3 – फिर इसमें प्याज, अदरक और लहसुन डालकर दो मिनट तक भूनिए |
4 – अब इसमें हल्दी, नमक, हरी और लाल मिर्च, पिसा धनियाँ,   डालकर एक मिनट तक चलाएँ|
5 – जब मसाला घी छोड़ने लगे तो  इसमें टमाटर व थोडा सा पानी डाल दीजिए और 2-3  मिनट तक चलाते रहे, ग्रेवी तैयार होने के बाद इसमें उबले हुए चने डालकर अच्छी तरह से मिला दीजिए | अगर आप तरी दार चने पसंद करते है तो आप आवश्यकतानुसार और पानी भी मिला सकते हैं|
6 – धीमी आँच पर 10 -12  मिनट तक पकने के बाद इसमें अमचूर, गर्म मसाला और हरा धनियाँ मिलाकर थोड़ी देर के लिए ढककर रख दीजिए |

7 लीजिए आपके काले चने बनकर तैयार है| गरमा गरम काले चने की सब्जी को खाने में परोसे|


पनीर सरसों का देशी साग | Paneer Sarson Ka Desi Saag


पनीर सरसों का देशी साग
 हमारे सभी स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक सरसों का साग है लोग चाहे ग्रामीण क्षेत्र के हो या शहरी क्षेत्र के सभी को सरसों का साग बहुत पसंद आता है | और यदि सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी हो जाए तो स्वाद दुगना हो जाता है | स्वादिष्ट और लाजवाब होने के साथ साथ अपने अंदर बहुत ज्यादा पौष्टिक गुण भी रखता हैं| सरसों के साग को बनाना बहुत ही कठिन काम है इसमें बहुत मेहनत लगती है इसलिए सभी इस साग को अच्छे ढंग से और स्वादिष्ट नहीं बना सकते |बहुत से लोगो को तो यह भी नहीं पता होता कि यह साग बनता कैसे है बनाना तो बहुत दूर की बात होती है| इसीलिए आज हम आपको ऐसा आसन और सरल तरीका बताने जा रहे है जिससे आप बहुत ही स्वादिष्ट सरसों का साग बना सकते है|


सरसों का साग बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Paneer Sarson Ka Saag Recipe)

सरसों का साग – आधा किलो, बथुआ – 250 ग्राम, पनीर – 250 ग्राम, हरी मिर्च -25 ग्राम, मक्खन – 100 ग्राम, टमाटर – 2 बड़े, मक्की का आटा - 2 चम्मच, अदरक – 1 बड़ा टुकड़ा, लाल मिर्च पाउडर – आधी छोटी चम्मच, प्याज – 1, लहसुन – 3 – 4 कली,  हल्दी – आधा चम्मच, देसी घी – आवश्यकतानुसार, नमक -  स्वादानुसार|

सरसों का साग बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make Paneer Sarson Ka Saag Recipe)

Paneer Sarson Ka Desi Saag


1 – सरसों व बथुआ दोनों को अच्छी प्रकार से धो लीजिए और धोकर बारीक़ काट लीजिए|
2 – कुकर में कटा साग, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और पानी डालकर धीमी आंच पर पका लीजिए|
3 – पनीर को चकोर टुकडो में काट लीजिए|
4 जब साग अच्छी तरह से पक जाए तो उसे कलछी से खूब रगड़ कर घोंट ले या मिक्सी में पीस ले|
5 – एक खुले बर्तन में देसी घी को गर्म करे और कटी हुई अदरक , प्याज , लहसुन , और हरी मिर्च का तड़का लगा दीजिए |
6 – जब प्याज हल्का लाल हो जाए तो उसमे कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और 2 – 3 मिनट ढककर पकने दीजिए|
7 – पानी में मक्की के आटे को घोलकर साग में अच्छी तरह से मिला दीजिए|
8 – अब भुने हुए तडके में धीरे –धीरे साग को डाल दीजिए और साग को धीमी आँच पर पकने दे|
9 – साग के पकने पर इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डाल दे| पनीर से साग का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जायेगा|
10 – लीजिए आपका लजीज और स्वादिष्ट सरसों का साग तैयार हो गया| बस परोसते समय उपर से मक्खन और डाल दीजिए|



Masala Bharwan Bhindi ki Sabzi | मसालेदार भरवाँ भिन्डी की सब्जी |STUFFED BHINDI RECIPE


Masala Bharwan Bhindi ki Sabziभिंडी की सब्जी स्वादिष्ट और लाजवाब होने के साथ साथ अपने अंदर बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियममैग्नीषशियम और सोडियम भी रखती हैभिंडी को अलग अलग तरह से बना सकते है जैसे कि - सादा भिंडी की सब्जीभरवाँ भिंडी,कुरकरी भिंडी आदिआईये हम आज आपको भरवाँ भिंडी(Bharwan Bhindi)  की सब्जी बनाना सिखाते हैं|

भरवाँ भिन्डी बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Masala Bharwan Bhindi Recipe)

250 ग्राम भिन्डी , कटी हुई प्याज – 2 या 3 , हल्दी पाउडर – आधा चम्मच , लाल मिर्च – आधा चम्मच , धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच , हींग – जरा सी , भुना हुआ जीरा – 1 चम्मच गर्म मसाला – थोडा सा , तेल या घी – 2 बड़े चम्मच , अदरक – 1 टुकड़ा , अमचूर – 1 छोटा चम्मच , हरा धनिया – थोडा सा , नमक – आवश्यकतानुसार |

भरवाँ भिन्डी बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make  Masala Bharwan Bhindi Recipe)

STUFFED BHINDI RECIPE

1 – भिन्डी को पहले धोकर अच्छी तरह से सुखा लीजिए और फिर उसका उपर और नीचे का डंठल काट का हिस्सा काट दीजिए |
2 – अब प्रत्येक भिन्डी को इस तरह से लम्बाई में चीरा लगायें कि वो एक तरफ से जुडी रहे|  
3 - अब भिंडी को भरने के लिए मसाला तैयार करेंगें। सबसे पहले कटी हुई प्याज, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन को मिक्सी बारीक पीस लें और फिर इस  मसाले को एक बड़े बर्तन में -निकाल कर इसमें हल्दी, धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर,जीरा ,गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। आप का मसाला बिलकुल तैयार हैं|   
4 – उपर तैयार किये गए मसाले को बड़ी ही सावधानीपूर्वक चीरा लगी हुई सभी भिन्डियो में भर दीजिए |
5 – एक कडाही में घी या तेल गर्म करे और हींग का तड़का लगाकर प्याज को सुनहरा होने तक भूने |
6 – भूनी हुई प्याज में मसाले से भरी हुई भिन्डियो को डालकर अच्छी प्रकार से मिलाए और ढककर थोड़ी देर पकने दे| और बीच बीच में ढक्कन खोलकर सावधानीपूर्वक भिंडियो को धीरे से पलटकर फिर से ढक कर धीमी आँच  पर 4-5  मिनट के लिए पकाये।
7 - भिन्डियो के हरे रंग को बरकरार रखने के लिए उपर से थोडा नींबू निचोड़ सकते है |
8 – 5 मिनट बाद सब्जी में गर्म मसाला और हर धनिया डाल कर उसे दो मिनट तक चलाए और फिर गैस को बंद कर दीजिए|

9 – आपकी भरवाँ भिन्डी बनकर तैयार हो चुकी है और अब आप इसे परोस सकते है |


How to Prepare Malai Kofta Recipe | मलाई(क्रीम) कोफ्ता | Creamy Kofta Dish in Hindi


Creamy Kofta Dish in Hindi
मलाई कोफ्ता एक बहुत ही लजीज व्यंजन है जिसे लोग बहुत पसंद करते है और बड़े शौक से खाते है |


मलाई कोफ्ता बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:

( Ingredients for Malai Kofta Recipe)

आलू - 600 ग्राम, खोया – 50 ग्राम, काजू – 20 ग्राम, मक्खन – 20 ग्राम, क्रीम – 10 ग्राम, पनीर – 400 ग्राम, मक्की का आटा -100 ग्राम, किश –मिश – 10 ग्राम, अदरक – 1 छोटा सा टुकड़ा, गर्म मसाला – 1 चम्मच, सफेद मिर्च पाउडर – जरा सा, कटा हुआ धनियाँ – 100 ग्राम, नमक - आवश्यकतानुसार |

ग्रेवी के लिए सामग्री:

प्याज – 4 बड़े, पिसा हुआ टमाटर  – 1 कटोरी, लहसुन – 2 -3 कली, अदरक – जरा सी, तेल या घी – 4 बड़े चम्मच |

बनाने की विधि इस प्रकार से है:
(How to make Malai Kofta Recipe)

कोफ्ता


1 – आलुओ को पहले उबालकर, छिलका उतारकर अच्छी तरह से मसल ले |
2 – इसमें आधा खोया और आधा पनीर डालकर अच्छी प्रकार से मिलाए |
3 – अब इस मिश्रण में पनीर, मिर्च पाउडर, नमक, मक्की का आटा, डालकर मिलाए | आटे को  गूथकर गोलियां बनाए |
4 – सभी गोलियों में खोया, काजू, किश मिश मिलाकर प्रत्येक गोली में इस बनाए हुए मिश्रण का 1–1 भाग भर कर दुबारा से गोल आकार के बना ले |
5 – तेल या घी को गर्म करके बनाए हुए गोलों को मक्की के आटे में लपेट कर कोफ्ते तल लीजिए|

How to Prepare Malai Kofta Recipe


6 - ग्रेवी के लिए – घी या तेल को गर्म करके प्याज, अदरक, लहसुन डालकर भुने और फिर इसमें  पिसे हुए टमाटर और थोडा पानी  डाल दे | 
7 - ग्रेवी तैयार होने के पश्चात इसमें कोफ्तें, मक्खन, और गर्म मसाला डालकर 5 मिनट तक पकाए| लीजिए आपका लजीज और स्वादिष्ट मलाई कोफ्ते बनकर तैयार हैं| परोसते समय क्रीम और हरा धनियाँ ऊपर से डालकर परोसे |


मलाईदार पनीर कोफ्ता | How to make Malaidar Paneer Kofta Recipe | Creamy Cheese Kofta Curry in Hindi


Creamy Cheese Kofta Curry in Hindiपनीर को साथ में मिलाकर हम बहुत से व्यंजन तैयार कर सकते है | जैसे – शाही पनीर , मटर पनीर , पालक पनीर, मलाईदार पनीर कोफ्ता इत्यादि | मलाईदार पनीर कोफ्ता एक बहुत ही लजीज व्यंजन है जिसे लोग बहुत पसंद करते है और बड़े शौक से खाते है |



मलाईदार पनीर कोफ्ता बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:
( Ingredients for Malaidar Paneer Kofta Recipe)


पनीर – 250 ग्राम ,  आलू - 100 ग्राम , हरा धनिया- 2 चम्मच , गर्म मसाला – आधा चम्मच , मलाई – 1 बड़ा चम्मच , किश – मिश – 15 -20 दाने , डबल रोटी के स्लाइस – 2 , हरी मिर्च – 2 , मैदा – 2 चम्मच , नमक – स्वादानुसार, घी या तेल – 100 ग्राम  |

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री:

नारियल का बुरादा – 2 बड़े चम्मच , प्याज – 2 , टमाटर -2 , हरी मिर्च – 1 , लाल मिर्च – 1 चम्मच, जीरा – आधा चम्मच ,हल्दी -1 चम्मच , अदरक – थोडा सा , खस –खस – 1 बड़ा चम्मच , काजू – आधा चम्मच , क्रीम – 1 चम्मच , गर्म मसाला – 1 चम्मच |

बनाने की विधि इस प्रकार से है:

 (How to make Malaidar Paneer Kofta Recipe)

Creamy Cheese Kofta


1 – सबसे पहले आलू को उबाल  लीजिए और फिर उबले हुए आलू को कद्दूकस कर ले|
2 – डबल रोटी के स्लाइस को पानी में डुबोकर अच्छे से निचोड़कर पानी से निकल ले |
3 – आलू, डबल रोटी, पनीर, हरी मिर्च, धनिया, गर्म मसाला और नमक को आपस में अच्छी तरह से मिला दीजिए और इस बने हुए मिश्रण के 15 -20 गोले बना लीजिए |
4 – सभी गोलों का आकार थोडा चपटा करके उनमे मलाई और किश –मिश रख दे |
5 – अब इनके फिर से गोले बना लीजिए और सभी गोलों को मैदे के घोल में लपेट लीजिए और उसके बाद घी या तेल में कोफ्ते तल लीजिए |

How to make Malaidar Paneer Kofta Recipe

6 – मिक्सी में प्याज, टमाटर, अदरक आदि को पीस लें | ग्रेवी के लिए एक अलग साफ कढ़ाही में घी या तेल को गर्म करके उसमे जीरे को भून लीजिए |
7 – फिर प्याज , टमाटर, अदरक , नारियल का बुरादा, हरी और लाल मिर्च, हल्दी, खस – खस, काजू, धनिया पाउडर सभी मसालों को एक साथ कढाई में डाल कर सुनहरा होने तक भूने|
8 – जब मसाला घी छोड़ने लगे तो उसमे आवश्यकतानुसार पानी डालकर पकने दे|
9 - ग्रेवी तैयार करके इसमें तले हुए कोफ्तो, क्रीम, गरम मसाला को डाल दीजिए और दो मिनट तक पकाएँ | लीजिए आपका लजीज और स्वादिष्ट मलाईदार पनीर के कोफ्ते बनकर तैयार हैं|
10 – उपर से हरे धनिया से सजाकर गर्मागर्म मलाईदार पनीर के कोफ्ते परोसे |