Showing posts with label Study. Show all posts
Showing posts with label Study. Show all posts

क्या कहते है आपके शारीरिक हाव भाव आप के बारे में | बॉडी लैंग्वेज में सुधार करने के तरीके | What Does Your Body Language Say About You in Hindi

आपके शारीरिक भाव आपके बारे में बहुत सी ऐसी जानकारी देते है जो फायदेमंद भी होती है और नुकसानदायक भी| घर या बाहर कही भी आपके शारीरिक भाव को लोगों की नजरें देखती है और उन्हें इसी तरह से आपके स्वभाव के बारे में पता लग जाता है| आपके व्यक्तित्व की पहचान कराने में भी शारीरिक भाव बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है| इसलिए लोगों को प्रभावित करने के लिए बॉडी लैंग्वेज बहुत अच्छी होनी चाहिए| आज हम आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज में सुधार करने के तरीके बता रहें है जिनका अनुसरण करके आप भी धनी व्यक्तित्व के स्वामी बन सकते है|

What Does Your Body Language Say About You in Hindi


बॉडी लैंग्वेज :

जो भाव आपके चेहरे या उठने बैठने के तरीकों से निकलते है यह भाषा उनको दर्शाती है| किसी से बातचीत के दौरान शब्दों के साथ अपनी शारीरक भाषा से भी दूसरे व्यक्ति को प्रभावित किया जा सकता है| विशेषज्ञों के अनुसार लोग आपकी बातों से ज्यादा आपके शारीरिक अंदाज पर ज्यादा ध्यान देते है| सामान्य बातचीत के दौरान सामने वाला व्यक्ति जब यह कहता है कि मैं ठीक हूँ या मुझे कोई समस्या नहीं है तो उसके शारीरिक हाव भाव से ही उनके बारे में पता लग जाता है कि वह सही कह रहा है या गलत| व्यक्ति की शारीरिक भाषा में क्षेत्र, देश और वर्ग के अनुसार भिन्नता होती है और जो वो कहना चाहते है उस विषय बारे में बताती है| जब बच्चा पैदा होता है तब उसकी माँ उसकी बॉडी लैंग्वेज से उसकी जरुरत को समझ जाती है| इन्सान बॉडी लैंग्वेज को बचपन से ही सीखता है और जैसे जैसे उम्र बढती जाती है उसमे सुधार होने लगता है|

कोई आपसे मिलने आये तब आपकी बॉडी लैंग्वेज कैसी होनी चाहिए :

जब आप अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलने उसके घर जातें है या वो आपके घर आते है तब आपकी शारीरक भाषा ही आपके व्यक्तित्व को दर्शाती है| खास मौके पर जैसे शादी का प्रस्ताव लेकर कोई आपसे मिलने आता है तब आपके शारीरक भाव देखकर ही रिश्ते के लिए सहमत हो जाते है या मना कर देते है|

वेशभूषा :

आपके द्वारा पहनने वाले कपड़े और मेकअप भी शारीरिक भाषा में सुधार लाने के लिए बहुत प्रभावी होते है| ऑफिस या घर में केवल आरामदायक कपड़ों को ही पहनना चाहिए ताकि विशेष मौके पर आपके कपड़ों की वजह से परेशानी ना हो| कपड़ों के अनुसार ही चलने फिरने या उठने बैठने के तरीकों में भी सुधार करना चाहिए क्योंकि अक्सर लोग आपके इन्ही तरीकों से आपके व्यक्तित्व की परख कर लेते है|   

आँखें भी बहुत कुछ बयाँ करती है :

आँखों को व्यक्ति की दूसरी जुबान माना जाता है क्योंकि इशारों से ही आंखें बहुत कुछ कह जाती है| शारीरिक भाषा के लिए आँखों का बहुत प्रभावशाली ढंग से प्रयोग किया जाना चाहिए| अगर आप इंटरव्यू के लिए या फिर किसी से रिश्ते के लिए मिलने जा रहें हो तो मिलने वाले व्यक्ति से आँखों में आंख मिलाकर बात करनी चाहिए| इस तरह से आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व की झलक सामने वाले व्यक्ति को दिख जाती है साथ ही इससे आपके आत्मविश्वास के स्तर में भी वृद्धि होती है|

अन्य प्रक्रियाएं :

घर पर रहते समय भी आपका पहनावा और उठने बैठने का तरीका घर के सभी सदस्यों को प्रभावित करता है| अगर आपकी क्रियाओं में सुस्ती होती है तो यह आपके ख़राब मूड का संकेत देता है और अगर आप चुस्ती फुर्ती से काम करते है तो इससे आपके खुश स्वभाव का पता चल जाता है|

इसलिए किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए दमदार शारीरिक भाषा होनी चाहिए| अपनी शारीरिक भाषा में सुधार करके आप किसी दूसरे व्यक्ति की शारीरक भाषा को भी आसानी से समझ सकते है| इस तरह से आप किसी की शारीरिक गतिविधियों से उसकी मानसिक स्थिति का भी अंदाजा लगा सकते है|
  

सफलता पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करें | Competitive Exam Preparation Tips In Hindi


कोई भी काम करने से पहले उसके लिए पूर्ण रूप से तैयार रहना पड़ता है तभी पूर्ण रूप से सफलता की कामना की जा सकती है| जिस तरह से युद्ध में जाने से पहले सिपाहियों को सभी कलाओं में निपुण किया जाता है उसी तरह से परीक्षा में सफलता पाने से पहले पूरी तैयारी करनी चाहिए तभी आप सफलता की ऊँचाइयों को छू सकते है|

Competitive Exam Preparation Tips In Hindi


विद्यार्थी अपनी नियमित पढाई के साथ कुछ जरुरी बातों का ध्यान करके परीक्षा में अच्छे अंकों से सफल हो सकता है| परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ बातें जो जरुरी होती है इस प्रकार है :

लक्ष्य निर्धारित करके :

अगर लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी की जाएँ तो कामयाबी प्राप्त करने में ज्यादा परेशानी नहीं आती है| अधिकतर विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित ना करके ऐसे ही तैयारी करते है इससे उनका समय तो बर्बाद होता ही है साथ में अवसर भी निकल जातें है| इसलिए हमें सबसे पहले यह तय करना चाहिए कि कौनसी परीक्षा की तैयारी करनी है क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग तरह से रणनीति बनानी पड़ती है|

टाइम मैनेजमेंट :

अगर आप ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे है तो समय को भी निर्धारित करना बहुत ही जरुरी होता है| इसके लिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए| इससे आपको समय सीमा के अन्दर ही प्रश्नों का हल करने में मदद मिलती है और परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं होता है|

लगातार अध्ययन :

परीक्षा में सफलता पाने के लिए एक या दो महीने का अभ्यास पर्याप्त नहीं होता इसके लिए लगातार पढ़ना अनिवार्य होता है| प्रतियोगिता परीक्षा की पढाई के लिए कोर्स के साथ साथ अख़बार और समाचार चैनल से भी मदद ली जा सकती है| स्कूली विद्यार्थियों को अपना रोजाना का अध्ययन करके उसको दोहराते रहना चाहिए तभी सफलता पाई जा सकती है|

समय ना गवाएं :

किसी भी तरह की परीक्षा के दौरान सबसे पहले उन प्रश्नों को हल करना चाहिए जिनका विद्यार्थी को पूर्ण ज्ञान होता है या जिन्हें वो आसानी से निकाल सकते है| जो प्रश्न ज्यादा समय लेते है उनको अंत में हल करने की कोशिश करनी चाहिए| अगर ऐसे प्रश्नों को शुरू में हल करने का प्रयास किया जाता है तो अंत में समय की कमी होने के कारण वो प्रश्न भी छूट जातें है जिन्हें आप आसानी से हल कर सकते है|

तनाव मुक्त रहें :

परीक्षा से पहले मन को परीक्षा के बोझ से मुक्त करके तनाव रहित होकर ही परीक्षा केंद्र पर जाना चाहिए| परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले किताबों को रखकर दिमाग को रिलैक्स कर लें तथा मन से परीक्षा के भूत को निकाल दें| अगर अंतिम समय तक आप किताबों को पढ़कर कुछ याद करने की कोशिश करेंगे तो जो आपको पहले याद है वो भी आपके दिमाग से निकल जाता है|

बेसिक पढाई भी करते रहें :

प्रतियोगिता परीक्षाओं में हर तरह के सवाल पूछ लिए जातें है इसलिए छोटी कक्षाओं की किताबों का भी अध्ययन कर लेना चाहिए|

अध्ययन सामग्री को एकत्रित कर लें :

किसी भी परीक्षा को एक रणनीति बनाकर तथा उससे सम्बंधित विषय पर सम्पूर्ण अध्ययन सामग्री एकत्रित करके ही तैयारी करने से निश्चित ही सफलता पाई जा सकती है| इसके लिए आप किताबों, नोट्स या इन्टरनेट का इस्तेमाल करके विषय से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है|

कोचिंग संस्थान :

परीक्षा की सफलता के लिए बढ़िया कोचिंग संस्थान की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है| इससे आपकी पढाई तो लगातार होती ही है साथ में समूह में पढाई करने से आपको नई जानकारियों का पता लगता रहता है जो प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल होने के लिए बहुत जरुरी होता है| पढाई के साथ अगर अच्छा मार्गदर्शन मिल जाये तो “सोने पे सुहागा” जैसा काम हो जाता है और उचित मार्गदर्शन आपको अच्छे कोचिंग संस्थान से ही मिल सकता है|
ऊपर बताई गयी महत्वपूर्ण जानकारी से विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिल सकता है| इन बातों को मानकर साथ ही पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करके अपार सफलता पाई जा सकती है| उपरोक्त दिए गए तरीके से अध्ययन करके किसी भी परीक्षा में आसानी से सफल हुआ जा सकता है तो देर ना करते हुए अभ्यास में जुट जाएँ और कामयाब की नई उचाईयों को छू लें|


नौकरी पाने के लिए कैसे करें इंटरव्यू की तैयारी | अच्छे साक्षात्कार की तैयारी कैसे करें | Job Interview Tips in Hindi


अगर उद्देश्य को सही तरीके से पहचान लिया जाये तो उसे पाने में आसानी हो जाती है| वर्तमान समय में हर कोई नौकरी की इच्छा रखता है और इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सफल इंटरव्यू बहुत जरुरी होता है| अगर नौकरी किसी बढ़िया क्षेत्र में हो तो फिर इंटरव्यू की तैयारी के लिए और भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है| सफल इंटरव्यू के लिए सबसे पहले आवश्यक बातों के लिए तैयार रहना बहुत जरुरी होता है| इस सम्बन्ध में जरुरी बातें इस प्रकार है : -

Job Interview Tips in Hindi


इंटरव्यू से पहले अभ्यास :

इंटरव्यू में जाने से पहले अपने दोस्तो की मदद से इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों का अभ्यास कर लेना चाहिए| इससे आपके अन्दर की झिझक दूर होकर आत्मविश्वास में वृद्धि हो जाती है|

प्रभावशाली सीवी (Resume) :

इंटरव्यू से पहले अपना प्रभावशाली सीवी तैयार करके उसको एक बार जाँच लें| अपनी योग्यताओं और उपलब्धियों को हाईलाइट करते हुए कम शब्दों का इस्तेमाल करके ज्यादा बातें बताते हुए सीवी तैयार करना चाहिए| इंटरव्यू के दौरान आपकी बातचीत भी प्रभावी होनी चाहिए ताकि इंटरव्यू लेने वाले को आपकी योग्यता के बारे में पूर्ण ज्ञान हो जाएँ|  
  
कंपनी की जानकारी :

आप जिस कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जा रहे हों उसके बारे में जानकारी अवश्य कर लेनी चाहिए ताकि इंटरव्यू के दौरान आपसे पूछा जाए कि आप इस कंपनी में काम क्यों करना चाहते है तो आप इस बात का जवाब दे सकें| इसके लिए आप इन्टरनेट के द्वारा कंपनी की वेबसाइट पर जाकर डिटेल ले सकते है|

आवश्यकतानुसार ही बोले :

जो व्यक्ति आपका इंटरव्यू ले रहा होता है उसके प्रश्नों के अनुसार ही जवाब देने चाहिए अपनी तरफ से कुछ ओर सुझाव देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए| यह आपकी गलती मानी जाएगी और आपकी सारी मेहनत इस वजह से बेकार चली जाएगी|

ओवर कॉन्फिडेंस (Over confidence) ना हों :

अगर आपका स्वभाव खुले विचारों वाला और बातों को बढ़ा चढ़ाकर कहने वाला है तो इंटरव्यू के दौरान इस तरह का व्यवहार करने से बचे जैसा आप अपने दोस्तों व अन्य लोगों के बीच रहकर करते है| इसके अलावा ओवर कॉन्फिडेंस ना दिखाएं इससे आपकी गलत छवि बन जाएगी और आप नौकरी के लिए चयनित नहीं किये जा सकेंगे|

सैलरी को लेकर स्पष्ट हो :

अक्सर इंटरव्यू के दौरान यह सवाल पूछ लिया जाता है कि आप हमसे कितनी सैलरी की उम्मीद रखते है| इस सम्बन्ध में आपको समझ लेना चाहिए कि सैलरी आपकी जरुरत होती है तो अपेक्षा से कुछ कम ही बताएं लेकिन इतना भी कम ना बताएं कि यह आपकी योग्यतानुसार उचित ना हो|

आत्मविश्वास से भरे (Confident) रहें :

अगर आप आत्मविश्वास से भरे हुए है तो आपकी पर्सनालिटी वैसे ही दोगुनी हो जाएगी| इंटरव्यू से पहले झिझक को ख़त्म कर दें तथा किसी भी स्थिति के लिए अपने आपको उर्जा और एक्टिवनेस से भरपूर रखें| अतिरिक्त उत्साह के भाव भी चेहरे पर नहीं दिखने चाहिए|

ना कहने से बचें :

अगर किसी प्रश्न या योग्यता को लेकर कोई ऐसी स्थिति बनती है तो एकदम से ना नहीं कहनी चाहिए बल्कि सीखने का भाव दिखाना चाहिए| आजकल उन व्यक्तियों की बहुत मांग है जो सीखने के इच्छुक होते है पूर्ण रूप से दक्ष लोग जो सीखना नहीं चाहते कंपनी उनसे दूर ही रहना पसंद करती है|

इंटरव्यू में क्या ले जाएँ :

इंटरव्यू के लिए जाते समय अपने सभी प्रमाण पत्रों और उनकी एक एक फोटोकॉपी साथ ले जानी चाहिए| इसके साथ सीवी की दो फोटोकॉपी, अपनी फोटो और दो बाल पॉइंट पेन तथा नौकरी से सम्बंधित क्षेत्र में कोई अनुभव हो तो उसे भी साथ ले जाना ना भूलें|

सभ्य ड्रेस का चयन :

इंटरव्यू के लिए सभ्य ड्रेस का का चुनाव करना चाहिए ताकि इंटरव्यू लेने वाली टीम को आपकी पोशाक से ही आपके व्यक्तित्व का अनुभव हो जाएँ|

सप्रेम अभिवादन :

इंटरव्यू से पहले और खत्म होने के बाद में सभी लोगों का सप्रेम अभिवादन करके ही बाहर आने की आज्ञा लेनी चाहिए|

इस प्रकार ये कुछ आवश्यक तथ्य है जिनका अनुसरण करके इंटरव्यू को सफल बनाया जा सकता है और अच्छी नौकरी पाकर जिन्दगी में कामयाबी हासिल की जा सकती है| इसके लिए कुछ ज्यादा मेहनत करने की जरुरत भी नहीं होती बस कुछ बातों का ध्यान करके ही यह सब आसानी से किया जा सकता है|