Showing posts with label Tulasan Ke Laabh in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Tulasan Ke Laabh in Hindi. Show all posts

तुलासन दूर करें शीघ्र पतन की समस्या | Tulasan Ke Laabh in Hindi | Health Benefits Of Tulaasan



तुलासन:

इस आसन में व्यक्ति द्वारा उसके शरीर का वजन हाथों की मुट्ठियों पर डाला कर तराजू की तरह तोला  जाता है जिस कारण इसे तुलासन कहते है|  अगर इसी मुद्रा में व्यक्ति अपने शरीर को आगे पीछे हिलाएं तो ये दोलनासन बन जाता है|




विधि :

समतल भूमि पर चटाई या कम्बल बिछाकर बैठ जायें| इसके बाद पदमासन की मुद्रा धारण कर लें और दोनों हाथों की मुट्ठियों को अपनी जांघों के पास से ज़मीन पर रखें| साँस को खींचकर अपने शरीर को ज़मीन से ऊपर उठाएं| शरीर को ज़मीन से जितना ऊपर उठाएंगे उतना ही अधिक फायदा आपको मिलेगा| अपनी भुजाओं को बिल्कुल सीधा रखें और साँस को धीरे धीरे छोड़ते हुए अपने शरीर को ज़मीन पर लायें|

तुलासन के लाभ :

जो लाभ आपको पदमासन से होते है वे आपको इस आसन से भी होंगे इनके अलावा अन्य लाभ भी आपको मिल सकते है जो इस प्रकार है|
1.      इससे आपके पंजो और बाँहों को शक्ति बहुत बढती है जिससे वे बहुत मजबूत हो जाते है|
2.      कंधे और पीठ भी बलवान बाते है|
3.      इसका नियमित अभ्यास करने से आँतों और उदर की बिमारियों को दूर किया जा सकता है|
4.      इससे शीघ्र पतन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है तथा सम्भोग क्रिया का पूर्ण रूप से लाभ लिया जा सकता है|