Besan Ladoo Recipe | बेसन के लड्डू | Indian Popular Sweet Ladoo


Besan  Ladoo Recipe
लड्डू  भारतीय उपमहाद्वीप में गोल (गेंद के) आकार की बहुत ही लोकप्रिय मिठाई हैं। जो हर धार्मिक और अन्य उत्सवो के अवसर पर बनाई जाती हैं| 

बेसन के लड्डू सभी लोग खाना पसंद करते है किसी को कम किसी को ज्यादा लेकिन खाते सभी है | हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्र के लोग तो बेसन के लड्डू के दीवाने है| बेसन के लड्डू बनाने में भी बहुत आसान होते है और इसे आप बड़ी आसानी से घर में शुद्ध, ताज़ा और स्वादिष्ट बना सकते है|

लड्डू बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री: –

बेसन – 200 ग्राम
देसी घी – 200 ग्राम
मीठा (बूरा) – 150 ग्राम
सूखे मेवे – आवश्यकतानुसार


लड्डू बनाने की विधि इस प्रकार से है:

(How to make Besan  Ladoo)

Indian Popular Sweet Ladoo



 सबसे पहले कढाई में बेसन को हल्का गर्म कर लीजिए, फिर कढाई में  घी डाल कर घी के साथ अच्छी तरह से हल्का सुनहरी होने तक भून लीजिए |  भूनने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दीजिए | जब आपका तैयार बेसन हल्का गर्म रह जाए तब उसमे सूखे मेवे और मीठा मिला दीजिए और अच्छी प्रकार से मिलाने के बाद बने हुए मिश्रण के गोल गोल लड्डू बनाकर रख दीजिए | लीजिए आपके शुद्ध, ताज़ा और स्वादिष्ट लड्डू बनकर बिल्कुल तैयार है |  


No comments:

Post a Comment