तुलसी के पौधे को लोग अपने घर में क्यों लगाते है?|Significance of Holy Tulsi (Basil) Plant at Home

 तुलसी के पौधे को लोग अपने घर में क्यों लगाते है?

हिन्दू धर्म के लोग तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र मानते है | हिन्दू धर्म की नारियाँ तुलसी के पौधे की पूजा भी करती है | हिन्दू धर्म की स्त्रियाँ तुलसी को अपनी माता मानकर उनसे अपने सुंदर भविष्य और अपने वंश की बढ़ोतरी की मंगल कामना करती है |

तुलसी के पौधे को लोग अपने घर में क्यों लगाते है?

 तुलसी को विष्णु प्रिया के नाम से भी जाना जाता है| भगवान विष्णु को तीन चीजे बहुत प्रिय है – भगवान शिव , तुलसी और आंवला | हिन्दू धर्म के लोग अपने प्रत्येक शुभ कार्य में तुलसी का प्रयोग करते है | तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध बनाये रखने में भी लाभकारी है तथा तुलसी का दर्शन हमारे लिए लाभकारी है | प्राचीन युग से ही तुलसी की पूजा होती हुई आ रही है | रामायण की कथा में भी वर्णन किया गया है कि जब सीता माता को रावण उठा ले गया था और हनुमान जी माता सीता की खोज करने के लिए लंका में गए थे तो वहाँ पर भी उन्होंने विभीषण जी के घर में तुलसी का पौधा देखा था | जिसका अभिप्राय यही है कि तुलसी की पूजा प्राचीन काल से होती चली आ रही है

तुलसी पूजन का वैज्ञानिक कारण:

तुलसी का पौधा एक दिव्य औषधि है, इसकी पतिओं में संक्रामक बीमारियो से लड़ने की विलक्षण ताकत निहित होती है| जहाँ पर तुलसी के पौधे काफी मात्रा में होते है उस स्थान की वायु कीटाणुओं से रहित और बहुत ही ज्यादा शुद्ध होती है| इस शुद्ध और पवित्र वायु का सेवन करने से हमारा शरीर भी कई प्रकार के कीटाणुओं से रहित हो जाता है तथा हमारे शरीर के  बल एवम् बुद्धि में बढ़ोतरी होती है |

तुलसी कितने प्रकार की होती है?

तुलसी दो प्रकार की होती है, हरे रंग के पत्ते वाली जिसे हम “रामा तुलसी” के नाम से भी जानते है, तथा काले पत्ते वाली जिसे हम “श्यामा तुलसी” के नाम से भी जानते है| “श्यामा तुलसी” त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है इस के सेवन से त्वचा के महा रोग भी मिट जाते है| तुलसी के पत्ते उबाल कर काढ़ा बना कर पीने से सर्दी, जुकाम, खाँसी और मलेरिया की बीमारी में तुरन्त आराम मिलता है| तुलसी कैंसर जैसी भंयकर बीमारी से भी लड़ने लड़ने में मदद करती है | तुलसी में असंख्य गुण होने के कारण तुलसी के पौधे को लोग अपने घर में लगाते है और  इसकी पूजा करते है|           


No comments:

Post a Comment