हरी मटर के स्वास्थ्यवर्धक लाभ | Health Benefit of Green Peas



सर्दियों का मौसम आने पर हरी सब्जियों का प्रयोग भी बढ़ने लगता है | नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करने से भरपूर मात्रा में पौषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है | हरी मटर (Green Peas) भी उन हरी सब्जियों में से एक है जिसके सेवन से हमें स्वास्थ्यवर्धक लाभ होने के साथ साथ अनेकों रोगों से छुटकारा मिलता है |

hari matar


सर्दियों के मौसम में हरी मटर आसानी से उपलब्ध हो जाती है क्योंकि ये इसी मौसम की फसल होती है | मटर का प्रयोग सब्जी बनाने के साथ साथ सलाद में भी किया जा सकता है या फिर मटर का हलवा या उबालकर पुलाव भी बनाया जा सकता है | नियमित रूप से मटर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल, कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों से बचाव करने में आसानी रहती है | बिमारियों से बचने के साथ साथ इसके सेवन से त्वचा सम्बन्धी फायदे भी मिलते है |

hari matar1


आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हरी मटर के सेवन के फायदों के बारे में बताने जा रहे है | इन्हें जानकर आप भी इससे कई तरह के लाभ ले सकते है | आइये जानते है हरी मटर के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में जो आपके सामने इस तरह से है :

कैंसर रोग से बचाव :

नियमित रूप से हरी मटर का सेवन करने से कैसर जैसे घातक और जानलेवा बीमारी का उपचार करने में मदद ली जा सकती है | इसमें पाए जाने वाले तत्वों के कारण शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होने लगती है जिससे कई रोगों से बचाव करने में फायदा मिलता है | इतने सारे फायदे होने के कारण हमें हरी मटर को अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिए |

डायबिटीज रोग के दौरान फायदेमंद :

मधुमेह से ग्रस्त लोगो को मटर के सेवन से बहुत फायदे होते है इसलिए उन्हें अपने आहार में नियमित रूप से मटर को शामिल कर लेना चाहिए | मटर का सेवन करने से प्रोटीन और फाइबर नामक तत्व की पूर्ति की जा सकती है जिसके कारण रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रण में लाने में मदद मिलती है | इस तरह से मधुमेह से ग्रस्त व्यक्ति के लिए मटर किसी वरदान से कम नहीं है | इसलिए डायबिटीज के मरीजों को हरी मटर का सेवन नियमित रूप से करके फायदा लेना चाहिए |

उँगलियों की सूजन दूर करने के लिए :

सर्दी के मौसम में शरीर के अंगों जैसे हाथ पैरों की उँगलियों में सूजन होने की समस्या होने लगती है जिसके कारण घर या बाहर के काम काज करने में परेशानी होने लगती है | कई बार सूजन के साथ साथ उँगलियों में खुजली होने की समस्या भी हो सकती है | इन समस्याओं से बचने के लिए मटर का प्रयोग करके फायदा लिया जा सकता है | इसके लिए मटर के दानों का काढ़ा बना लें और गुनगुने काढ़े में थोड़ी देर तक उँगलियों को डुबोये रखें | इस उपाय से आपको उँगलियों में सूजन सम्बन्धी समस्या से राहत मिल सकती है | इसके अलावा आप सरसों के तेल की मालिश करके भी उँगलियों में सूजन और खुजली होने की समस्या से छुटकारा पा सकते है |

ऑस्टियोपोरोसिस :

ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित व्यक्तियों को भी मटर के सेवन से बहुत फायदा मिलता है | मटर का सेवन करने से उचित मात्रा में विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है जिससे हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है | इसलिए हमें नियमित रूप से मटर का सेवन करके ऑस्टियोपोरोसिस रोग से छुटकारा पाना चाहिए |

रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि :

नियमित रूप से हरी मटर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होने लगती है क्योंकि मटर में अत्यधिक मात्रा में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते है | इनसे शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ने लगती है जिसके कारण शरीर को रोगों से बचाव करने और उनका उपचार करने में मदद मिलती है |

अल्जाइमर :

वर्तमान समय में व्यस्त जीवन जीने और तनाव की स्थिति होने के कारण व्यक्ति छोटी छोटी बातों को भी भूलने लगता है जिसके कारण उसे कई तरह की समस्याएँ होने लगती है इसलिए इस तरह की समस्या के दौरान मटर का सेवन करके अधिक से अधिक फायदा लिया जा सकता है और अल्जाइमर से होने वाली समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है |

दिल सम्बन्धी रोगों से बचाव ;

नियमित रूप से हरी मटर का सेवन करने वाले व्यक्तियों को दिल सम्बन्धी समस्या होने की संभावना बहुत कम होने लगती है क्योंकि मटर में उचित मात्रा में एंटी इनफ्लैमेटरी कम्पाउंड व एंटी ऑक्सीडेंट होते है | शरीर में इनकी मात्रा बढ़ने से दिल सम्बन्धी बिमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार होने लगता है |

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद :

गर्भवती महिलाओं के लिए हरी मटर का सेवन बहुत फायदेमंद रहता है इसलिए उन्हें नियमित रूप से इसका सेवन करके फायदा लेना चाहिए | हरी मटर में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है जिससे गर्भ में पल रहे भ्रूण को नुकसान पहुँचाने वाली समस्याओं को दूर करने में आसानी रहती है | इसके साथ साथ गर्भवती महिलाओं को हरी मटर के सेवन से उचित मात्रा में पोषक तत्व भी मिल जाते है |

त्वचा संबधी फायदे :

नियमित रूप से हरी मटर का सेवन करने से त्वचा को विशेष फायदे मिलते है इनमे से कुछ इस प्रकार से है :

चेहरे की झाइयाँ दूर करने में लाभकारी :

हरी मटर का सेवन करके चेहरे से झाइयों की समस्या को दूर करने में मदद ली जा सकती है | इसके लिए मटर के दानो का पेस्ट बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है |

पेस्ट बनाने की विधि :

पेस्ट बनाने के लिए मटर के दानो को बारीक पीस लें और इनका उबटन तैयार कर लें | इसके बाद मटर के पेस्ट को चेहरे पर कुछ समय तक लगा लें | नियमित रूप से कुछ दिनों तक इस पेस्ट का प्रयोग करने से चेहरे से झाइयों की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है |

इसके अलावा आप एक और उपाय का प्रयोग करके फायदा ले सकते है | इस उपाय के लिए सबसे पहले मटर के दानो और संतरे के छिलकों को बारीक पीस लें | इसके बाद इन्हें दूध में डालकर उबाल लें | इस उबटन को ठंडा करके चेहरे पर लगा लें | इस उपाय से भी आपको चेहरे सम्बन्धी समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है |

लम्बे समय तक बने जवान :

हरी मटर में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है जिनके प्रभाव से त्वचा को लम्बे समय तक जवान और चमकदार बनाये रखने में मदद ली जा सकती है | इसलिए त्वचा की समस्याओं को दूर करने के साथ साथ त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए अपने आहार में नियमित रूप से हरी मटर का सेवन करके फायदा लेना चाहिए |

ऊपर दिए गए फायदों के आधार पर कहा जा सकता है कि हरी मटर केवल एक सब्जी ही नहीं बल्कि किसी औषधि से कम नहीं है | इसलिए हमें इसे अपने आहार में नियमित रूप से शामिल करके सर्दियों के समय बिमारियों से बचना चाहिए साथ ही त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को दूर करके अपनी सुन्दरता को लम्बे समय तक बरकरार रखना चाहिए |








No comments:

Post a Comment