सुखी अरबी की सब्जी | sukhi Arbi ki Sabzi In Hindi | Dry Masala Arbi Recipe


sukhi Arbi ki Sabzi In Hindi

अरबी की सब्जी को कुछ लोग बहुत पसंद करते है और कुछ लोग कम पसंद करते है | और शायद कुछ लोग ऐसे भी हो जो अरबी की सब्जी को बिल्कुल भी पसंद ना करते हो | लेकिन यदि आप हमारी बताई हुई विधि के अनुसार अरबी की सब्जी बनाएगे तो आपको निश्चत तौर पर पसंद आएगी|  


सुखी अरबी बनाने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक सामग्री:( Ingredients for Dry Masala Arbi)

अरबी – 500 ग्राम, 30 ग्राम सरसों का तेल, अजवायन – आधा चम्मच, लाल मिर्च – आधा चम्मच, हींग – थोड़ी  सी चुटकी भर, धनिया – आधा चम्मच, अमचूर – आधा चम्मच, गर्म मसाला – एक चम्मच , हरा धनियाँ, नमक स्वादानुसार |

बनाने की विधि :( How to make Dry Masala Arbi Recipe)

Dry Masala Arbi Recipe


1 – पानी में अरबियो को अच्छी प्रकार से धोकर उबाल  लीजिए |
2 – उबली हुई अरबियो को छीलकर स्लाइस के आकार में काट लीजिए |
3 – एक कढ़ाही में तेल को गर्म कर लीजिए और जब तेल में से धुंआ उठने लगे तो उसमे अजवायन और हींग डाल दीजिए | अजवायन के लाल हो जाने पर उसमे मिर्च , हल्दी और धनिया डालकर भूने |
4 - सभी मसालों को अच्छी तरह से भूनकर इसमें कटी हुई अरबी की स्लाइस को डाल दे और अच्छी प्रकार से मसाले में मिलाए | ठक कर 2-5 मिनट तक बिल्कुल धीमी आँच पर रखें |
5 – इसके बाद गर्म मसाला, हरा धनियाँ और अमचूर को उपर से बुरककर फिर से सारी सब्जी को मिलाए और मिलाकर गैस से उतार लीजिए |
6 - लीजिए आपकी सुखी अरबी की सब्जी बनकर तैयार हो गई है| अब इसमें नींबू डालकरगर्मागर्म परोसिये |


नोट: अरबी भूख को बढ़ाने वाली , बल की वृद्धि करने वाली और स्त्रियों में दूध की मात्रा को बढ़ाने वाली है। अरबी में धातुवृद्धि की शक्ति भी पाई जाती है। अरबी ज्यादा मात्रा में खाने से वायु तथा कफ रोग बढ़ता है। 


No comments:

Post a Comment