Approach/Method/Discipline to Make Sure Success


दृष्टिकोण या नजरिया बनाता है नाकामयाब को कामयाब

Approach/Method/Discipline to Make Sure Success


आपका नजरिया आपकी कामयाबी की सबसे पहली कड़ी है| अगर आप किसी काम में असफल हो जातें है तो आप अपना नजरिया बदल कर, उस काम में दोबारा लग जायें जल्दी ही आपको सफलता मिलेगी| असफलता से ज्यादातर लोगो को कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन जो लोग अपनी असफलता के कारणों को बारीकी से परखते है असल में उन्ही का नजरिया उन्हें मंजिल तक पहुंचता है| कुछ लोग इतने दृढ संकल्पी होते है कि अपनी हार से भी इतनी उर्जा (एनर्जी ) ले लेते है और अपनी असफलता को भी अपना आधार बनाकर सफलता की ऊँचाइयों को पा लेते है|
अगर आप सफल होना चाहते है तो इसके लिए आप अपनी असफलता से उन कमियों को छांट ले और उन पर मेहनत करें| इतिहास की बातें पढ़ने से आपको जरुर पता चल जायेगा कि जो शख्स आज सफल होकर चोटी पर पहुँच चुके है उन्हें भी बहुत बार हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने अपनी इस हार को अपनी ताकत बनाया और असफलता पर जीत पाने के लिए इसे इस्तेमाल किया| इसके बहुत से उदाहरण इस प्रकार है :

Failure Teaches Success


Failure Teaches Success


(Abraham Lincoln ) अब्राहम लिंकन का नाम इस क्षेत्र में सबसे पहले लिया जाता है| उन्होंने इतनी परेशानियों के बावजूद जो सफलता पाई है वाकई में तारीफ के लायक है| जब वे 20 वर्ष के थे उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया और उसमे उन्हें असफलता मिली| इसके 2 वर्ष बाद उनको चुनाव में हार का सामना करना पड़ा| यह हार का सिलसिला चलता रहा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी| उन्होंने अपने जीवन काल में साफलता प्राप्त करने से पहले 30 साल तक असफलताओं का सामना किया | 52 वर्ष की उम्र में उन्हें सफलता के दर्शन हुए जब वे अमेरिका के 16 वे प्रेसिडेंट बने और आज तक भी वहां पर उनसे बेहतर नेता नहीं हुआ है| सोचो अगर उन्होंने इतने लम्बे समय तक संघर्ष नहीं किया होता तो क्या वे इस उपलब्धि तक पहुंचते|

इसका दूसरा उदाहरण है Colonel Sanders| उनके पास अपना व्यापार करने के लिए ज्यादा साधन नहीं थे| उनके पास एक पुरानी कार और एक 100 डॉलर का चेक था| उनके पास फ्राइड चिकन बनाने का तरीका था जो उनकी माँ ने सिखाया था वे उसे बेचने के लिए लगभग 1000 ग्राहकों के पास गए तब जाकर उन्हें पहला आर्डर मिला था| इतनी मेहनत करने के बाद जब थोड़ी सी सफलता मिली तो उन्होंने उसे अपनाया और आज जिसे हम KFC के नाम से जानते है वह बिजनेस उन्ही के द्वारा चलाया हुआ है|

इनके बाद इस सूची में भारत देश के सबसे बड़े नायक का नाम आता है जिनके दुनिया भर में करोड़ो दीवाने है ये महानायक है अमिताभ बच्चन | एक समय अमिताभ जी रोजगार के लिए रेडियो स्टेशन में गए थे और उन्हें वहां से ख़राब आवाज़ के कारण नापसंद कर दिया गया था| अगर उस समय अमिताभ बच्चन भी निराश होकर बैठ जातें तो आज भारत देश को इतना बड़ा कलाकार कहाँ से मिलता|

जब भी कोई पहली बार किसी काम को करता है तो इस बात की गारंटी नहीं दी जा सकती कि उसे सफलता ही मिलेगी| कोई भी व्यक्ति असफल हो सकता है लेकिन इस बात से उसे निराश नहीं होना चाहिए बल्कि अपने निरंतर प्रयासों से असफलता को सफलता में बदलने में लगे रहना चाहिए | असफलता से जो आपके अंदर आग लगी हुई है उसे जब तक ना बुझने दे जब तक सफल ना हो जाएँ| अपना नजरिया बदल कर सब कुछ किया जा सकता है | अपनी हार को सकारात्मक नजरिये से देखे वहीँ से ही आपको जीत हासिल करने के लिए ताकत मिलेगी|   

  

No comments:

Post a Comment