आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके

Ways to Increase (Improve, Boost) Self Confidence in Hindi


Ways to Increase (Improve, Boost) Self Confidence in Hindi

किसी भी काम को करने से पहले व्यक्ति का आत्म विश्वास दृढ होना चाहिए| दृढ आत्मविश्वास वाला व्यक्ति जो भी काम करेगा वह हमेशा ठीक ही होगा| सही समय पर उचित निर्णय लेने के लिए स्वयं पर आत्मविश्वास होना बहुत जरुरी है| आत्मविश्वास मनुष्य का ऐसा गुण है जो मनुष्य की सफलता के लिए सबसे जरुरी है| हर व्यक्ति में यह गुण विद्यमान होता है व्यक्ति किसी भी स्तर का हो चाहे वह फिल्म कलाकार हो, क्रिकेटर हो, बड़ा व्यवसायी या कोई सामान्य व्यक्ति हो सभी में आत्मविश्वास होता है लेकिन इसका स्तर कम या ज्यादा हो सकता है| आत्मविश्वास का यह स्तर ही मनुष्य के मान सम्मान को बढ़ाता और कम करता है| जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा उसका समाज में अलग ही स्थान होता है| लेकिन जब व्यक्ति ऐसा काम करे जो जिंदगी में बदलाव लाता है उस समय आत्मविश्वास का डगमगाना नुकसान दे सकता है| प्रत्येक व्यक्ति को अपना आत्मविश्वास दृढ रखना चाहिए उसके लिए कुछ आवश्यक बातें होती है जिनमे सुधार करके व्यक्ति अपने आत्मविश्वास के स्तर को बढाकर कामयाबी की नई उचाईयों को छू सकता है|


ड्रेसिंग सेंस को सुधारें :

आप जिस तरह के कपड़े पहनते है उससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास की झलक दिखती है| उदहारण के लिए आपको कभी साक्षात्कार के लिए जाना होता है तब आप एक विशेष प्रकार की ड्रेस पहनते है जो आपके आत्मविश्वास को दर्शाता है| अवसर के अनुसार कपड़ों का चुनाव करे| अगर सही समय पर सही कपड़े पहने जाएँ तो इससे आपका आत्मविश्वास बहुत ऊँचें स्तर पर होगा|

दृढ आत्मविश्वास रखने वाले व्यक्तियों का अनुसरण करें :

ऐसे व्यक्तियों के क्रियाकलापों को जरुर ध्यान में रखे जिनका आत्मविश्वास बहुत ऊँचे स्तर का होता है| उन व्यक्तियों द्वारा जो काम कियें जाते है उनमे से कुछ इस प्रकार है जैसे आगे वाली सीट पर बैठना, किसी के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दबी हुई आवाज़ में न देना | कभी भी बात करते समय नजरें मिला कर बात करनी चाहिए नजरें चुराना आपके आत्मविश्वास के निचले स्तर को दर्शाता है|
आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके


किसी एक क्षेत्र के विशेषज्ञ बने :

दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो हर क्षेत्र में माहिर हो| आप भी अपनी इच्छा के अनुसार ऐसा क्षेत्र चुन सकते है जिसमे आपसे से माहिर आपके समूह में दूसरा कोई ना हो| किसी विषय या क्षेत्र में महारत हासिल करने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है और जब कोई इतनी मेहनत करके यह सब हासिल कर लेगा तो उसका आत्मविश्वास एक अलग ही स्तर पर होता है|

अपनी उपलब्धियों को याद करें :

यदि आपने कुछ समय पहले कोई उपलब्धि हासिल की है तो उसे याद करने से आपका आत्मविश्वास फिर से उसी स्तर पर आ जायेगा जिस स्तर पर आप इसे लाना चाहते है| आपके द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों में जैसे कि कक्षा में प्रथम आना, किसी विषय में स्कूल में सबसे ज्यादा अंक लाना या फिर कोई खेल प्रतियोगिता जीतना इनमे से कोई भी ऐसी उपलब्धि हो सकती है| इस तरह की पुरानी बातें सोचने से आपका दिमाग आपके आत्मविश्वास को बढ़ावा देगा|

गलतियाँ करने से नहीं डरना चाहिए :

ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसने जीवन में कभी गलती ना की हो| लेकिन अगर आप बार बार गलतियों को दोहराएंगे तो इससे आपका मानसिक स्तर गिर जायेगा गलतियाँ दोहराने से बचना चाहिए| गलती करना कोई डरने वाली बात नहीं है डरने की बात जब होती है गलती करने वाला गलती को सुधारने के लिए दूसरा प्रयास भी ना करे| इतिहास का अध्ययन करने से आपको पता चलेगा कि जो व्यक्ति बहुत महान हुए है उन्होंने अपनी गलतियों से ही सबक लिया है| अगर आप भी अपनी गलतियों को सुधारने और उनसे सीखने की आदत बना लेंगे तो आपका आत्मविश्वास का स्तर उस ऊंचाई पर पहुँच जायेगा जिसकी कल्पना आप करते है|

आत्मविश्वास को कम करने वाले काम दोहराएँ :

जो काम आपके आत्मविश्वास को कम करतें है उनको दोहरातें रहें ऐसा करने से आपको कुछ परेशानी तो हो सकती है लेकिन आप अपना प्रयास लगातार करते रहेंगे तो एक दिन उस बाधा पर जीत प्राप्त कर लेंगे| इस दौरान लोगों के द्वारा आपका मजाक भी उड़ाया जा सकता है मान लीजिये कोई व्यक्ति अपने विपरीत सेक्स के व्यक्ति से बात करने से घबराता है या स्टेज फियर और कठिन परिस्थिति में प्रदर्शन करने से बचना भी इसका कारण हो सकता है| इन चीजों से घबराएँ नहीं इनका सामना करने से ही इनसे होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है| इस बारे में गांधीजी द्वारा एक बात कही गयी थी – आपकी तरफ पहले लोग ध्यान नहीं देंगे इसके बाद वे आप पर हसेंगे जब आप उनका सामना करोगे तो वे आपसे लड़ेंगे और जब आप जीत दर्ज कर लेंगे तब आपको उन्हें नजरंदाज कर देना है| उनके हंसने , लड़ने से आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि आप यहाँ जीतने आये है और जीत कर ही यहाँ से जाना है|

खास मौकों की खास तैयारी :

सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी चीज आत्मविश्वास है और आत्मविश्वास बढाने के लिए पूरी तैयारी बहुत ही जरुरी है| मान लीजिये आपको कोई परीक्षा देनी हो या किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है तो इसकी तैयारी पूर्ण रूप से होनी चाहिए| पूर्ण रूप से तैयार होकर जब आप कोई कार्य करते है तो निश्चित ही सफल होते है और यह सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए बहुत ही जरुरी है|

अंत में आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि आपका आत्मविश्वास आपकी शिक्षा, वितीय स्थिति या आपके रूप से प्रभावित नहीं होता है| आपकी आज्ञा के बिना कोई आपको नीचा नहीं दिखा सकता या फिर हीन महसूस नहीं करा सकता है| अगर आप जीवन में अपार सफलता पाना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने आत्मविश्वास का स्तर बढ़ाना होगा| आज आपके आत्मविश्वास का स्तर जो भी हो लेकिन आप अपने निरंतर प्रयासों और कठिन परिश्रम से इसका स्तर बढाने में जरुर कामयाब होंगे|

  
 

     

1 comment: