Akbar Birbal ke majedar kisse:Khoje ki teen sawaal | Akbar Birbal Story: Khoja Three Questions

अकबर बीरबल के रोचक और मजेदार क़िस्से: खोजा के तीन सवाल

 Akbar Birbal Story: Khoja Three Questions

बादशाह अकबर के राजमहल में एक मुह्लगा बुद्धिमान खोजा [हिजड़ा ]था | उसका काम जनानखाने की देख –रेख करना था | बेगमो के साथ वह परदे की आड़ से बीरबल की बुद्धिमता की बाते सुना करता था और मन ही मन जलता था | बादशाह का मुह्लगा होने के कारण एक दिन उसने कहा – कि वो बीरबल से तीन सवालों के उत्तर चाहता है | यदि बीरबल उसके सवालों के जवाब दे देगा तो वो उनकी बुद्धिमता को स्वीकार कर लेगा |
बादशाह ने उसे इजाजत दे दी |


Akbar Birbal Story: Khoja Three Questions

खोजा ने दरबार में सबके सामने बीरबल से तीन सवाल किये –

१ इस पृथ्वी का बीच कहाँ है ?
२ आकाश में कितने तारे है ?
३ जमीन पर कितने मुर्दे है ?

खोजा के सवालों को सुनकर बीरबल मन ही मन मुस्कराए | बीरबल ने भी सोचा की जेसे खोजा ने सवाल किये है वैसे ही उतर देने चाहिए | बीरबल ने उठकर बादशाह अकबर से कहा की –शहंशाह पहले सवाल का जवाब ये है की –
‘’जमीन का बीच यहाँ है ‘’ बीरबल दो कदम पीछे हटे और जमीन पर एक जगह पैर रखते हुए बोले –"यदि खोजा को विश्वास न हो तो वो सारी पृथ्वी को नाप कर देख सकता है |”
खोजा चुप रहा – क्योकि सारी पृथ्वी को नापना उसके वश की बात नहीं थी |

बीरबल बोले दुसरे सवाल का जवाब ये है की – खोजा के सिर  में जितने बाल है, आकाश में उतने ही तारे है | यदि खोजा को यकीन न हो तो वो अपने बाल गिनकर देख ले | 
खोजा फिर चुप रह – भला सिर के बाल गिनना उसके वश में कहाँ था |

आलमपनाह खोजा के तीसरे सवाल जमीन पर कितने मुर्दे है | का जवाब यह है की मैने कई बार जमीन पर मरने वालो की गिनती करने की कोशिश की किन्तु हर बार इन हिजड़ो के कारण मर्द और औरत की गिनती में अंतर आ जाता है | मै आज तक यह तय ही नहीं कर पाया हूँ, कि इन हिजड़ो को किस तरफ की गिनती में रखा जाए | अब अगर इन हिजड़ो को मरवा दिया जाए तो यह गिनती सही हो जाएगी |
बीरबल की बात सुनते ही हिजड़ा शर्मिंदा होकर जनानखाने की और भाग गया और अपनी हार मान ली |

No comments:

Post a Comment