Akbar Birbal Ke Majedar Kisse:Sab Se ujjwal Kya hai |What is the brightest?

अकबर  बीरबल के रोचक और मजेदार क़िस्से: सबसे उज्जवल क्या है?
Akbar Birbal Story: What is the brightest?

Akbar Birbal Story: What is the brightest?

एक बार बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से सवाल किया – ‘’सबसे उज्जवल क्या है ?’’
अबुल फजल फेजी ने कहा – दूध ’’, मुल्ला दो प्याजा बोले –कपास ‘’
दरबार के आधे लोग फेजी के और आधे मुल्ला की तरफ हो गए अंत में बादशाह अकबर ने बीरबल को निर्णय करने के लिए कहा |

बीरबल ने जवाब दिया – हुजुर , न दूध और न कपास – सबसे उज्जवल है “प्रकाश’’
बादशाह बीरबल के इस जवाब से सहमत नहीं हुए |

बीरबल ने कहा –महाराज ,मै अपनी बात को सप्रमाण सिद्ध कर दूंगा | अगले दिन बादशाह जब दोपहर में अपने कक्ष में आराम कर रहे थे तब बीरबल ने चुपके से कमरे के दवार पर कपास और कमरे में जाकर दूध रख दिया और दरवाजा पहले की भांति बंद कर दिया |

बादशाह जब सोकर उठे तो कमरे में अँधेरा होने के कारण उनका पैर दूध के कटोरे को जा लगा |जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके पैर के नीचे कपास आ गया | दरवाजे के बाहर जब उन्होंने बीरबल को हँसते हुए देखा तो वे  समझ गए की ये सारी करतूत बीरबल की है |

बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा – ‘’यह सब क्या है बीरबल ?"

बीरबल ने कहा – वही जो आप देख रहे है महाराज, मगर आपने ये सब तब देखा जब आपने दरवाजा खोलने पर प्रकाश से साक्षात्कार किया | इसीलिए तो मै कहता हूँ की सबसे उज्जवल न  तो दूध है और न ही कपास | सबसे उज्जवल तो “प्रकाश” है जो इन दोनों चीजो से हमे अवगत करता है |

No comments:

Post a Comment