Showing posts with label अकबर बीरबल के रोचक और मजेदार क़िस्से. Show all posts
Showing posts with label अकबर बीरबल के रोचक और मजेदार क़िस्से. Show all posts

Akbar Birbal Ke Majedar Kisse: Doodh Aur Paani | Milk and Water

अकबर  बीरबल के रोचक और मजेदार क़िस्से: दूध और पानी  
Akbar Birbal Story: Milk and Water


Akbar Birbal Ke Majedar Kisse: Doodh Aur Paani


एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा –‘’ हमारे प्रदेश की प्रजा बहुत सुखी और खुश है, राज्य में खुशहाली है , यह सब देखकर मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि हमारी जनता हमारे प्रति पूर्ण रूप से ईमानदार होगी, इस बारे में तुम क्या सोचते हो बीरबल ?

बीरबल बोले – राजनीति के हिसाब से जनता राजा से मिलने वाले दंड के कारण ही ईमानदार रहती है | वरना उसे जब भी बेईमानी करने का अवसर मिले तो वह मौका नहीं चुकती है |

बादशाह बोले – ‘’ मै नहीं  मानता ‘’|
बीरबल ने कहा –‘’ यकीन नहीं , तो परख कर देख लीजिए ....|’’
बादशाह बोले –‘’ तुम ही साबित करो ...’’|

बीरबल बोले  – आप मुझे एक फरमान लिखकर दीजिए –मै सारे नगर में एलान करवा देता हूँ कि राज्य में एक भोज आयोजित करने के लिए हुकूमत की और से दूध का प्रबंध किया जाना है – सभी नगरवासियों को आदेश दिया जाता है कि अमुक स्थान के हौज में रात आठ बजे से प्रात: चार बजे तक सभी एक – एक लोटा  लाकर डाले और हौज को भर दे |’’
    बादशाह का फरमान पुरे नगर में जारी कर दिया गया | फरमान के अनुसार सभी राजदरबारी भी एक –एक लोटा दूध डालने हौज में एक साथ गए | प्रजा रात में ही लोटा लेकर दूध डालने लगी | पर सभी दूध डालने वालो ने सोचा था कि बाकि सभी लोग तो दूध डालेंगे ही ऐसे में यदि वो एक लोटा पानी दाल देगे तो किसी को भी पता नहीं चलेगा |आखिर में परिणाम ये हुआ कि प्रातः जब हौज को देखा गया ओ वह भरी हुई तो थी लेकिन दूध से नहीं पानी से | पानी में हल्की –हल्की सी सफेदी थी और वो भी इसलिए थी कि दरबारियों ने एक साथ जाकर उसमे दूध ही डाला था |

जब बादशाह ने यह सब देखा तो वो दंग रह गए |

बीरबल ने कहा – देख लीजिए महाराज , इस हौज में सफेदी सिर्फ दरबारियों के डाले हुए दूध की है और वो भी इसलिए क्योंकि उन सभी ने एक साथ जाकर हौज में जाकर दूध डाला था यदि वो भी एक साथ दूध डालने नहीं जाते तो हौज में इतनी सफेदी भी नहीं दिखाई पडती | सारे हौज में पानी ही पानी होता |
इसलिए मै आपसे कहता हूँ कि “बिना राजदंड के कानून नहीं चलाया जा सकता” |

बीरबल की चतुराई की बादशाह अकबर ने बहुत प्रशंशा की |

Akbar Birbal Ke Majedar Kisse:Sab Se ujjwal Kya hai |What is the brightest?

अकबर  बीरबल के रोचक और मजेदार क़िस्से: सबसे उज्जवल क्या है?
Akbar Birbal Story: What is the brightest?

Akbar Birbal Story: What is the brightest?

एक बार बादशाह अकबर ने अपने दरबारियों से सवाल किया – ‘’सबसे उज्जवल क्या है ?’’
अबुल फजल फेजी ने कहा – दूध ’’, मुल्ला दो प्याजा बोले –कपास ‘’
दरबार के आधे लोग फेजी के और आधे मुल्ला की तरफ हो गए अंत में बादशाह अकबर ने बीरबल को निर्णय करने के लिए कहा |

बीरबल ने जवाब दिया – हुजुर , न दूध और न कपास – सबसे उज्जवल है “प्रकाश’’
बादशाह बीरबल के इस जवाब से सहमत नहीं हुए |

बीरबल ने कहा –महाराज ,मै अपनी बात को सप्रमाण सिद्ध कर दूंगा | अगले दिन बादशाह जब दोपहर में अपने कक्ष में आराम कर रहे थे तब बीरबल ने चुपके से कमरे के दवार पर कपास और कमरे में जाकर दूध रख दिया और दरवाजा पहले की भांति बंद कर दिया |

बादशाह जब सोकर उठे तो कमरे में अँधेरा होने के कारण उनका पैर दूध के कटोरे को जा लगा |जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके पैर के नीचे कपास आ गया | दरवाजे के बाहर जब उन्होंने बीरबल को हँसते हुए देखा तो वे  समझ गए की ये सारी करतूत बीरबल की है |

बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा – ‘’यह सब क्या है बीरबल ?"

बीरबल ने कहा – वही जो आप देख रहे है महाराज, मगर आपने ये सब तब देखा जब आपने दरवाजा खोलने पर प्रकाश से साक्षात्कार किया | इसीलिए तो मै कहता हूँ की सबसे उज्जवल न  तो दूध है और न ही कपास | सबसे उज्जवल तो “प्रकाश” है जो इन दोनों चीजो से हमे अवगत करता है |