Akbar Birbal Ke Majedar Kisse: Sab Se Bada Murkh Kaun | Who is Biggest Fool

अकबर बीरबल के रोचक और मजेदार क़िस्से: सबसे बड़ा मुर्ख कौन ?

Akbar Birbal Story: who is biggest fool?


Akbar Birbal Story: who is biggest fool


एक बार बादशाह ने  बीरबल को आदेश दिया की वो देश के सभी मूर्खो की सूचि बनाकर उनके सामने पेश करे | जिस दिन बादशाह अकबर ने यह अजीब सा आदेश दिया उसी दिन संयोग से अरब देश का एक व्यापारी कुछ अरबी घोड़ो के साथ बादशाह से मिलने के लिए आ गया | बादशाह को उस व्यापारी के घोड़े बहुत पसंद आए और उस व्यापारी से वैसे ही दो सौ और घोड़ो को लेन का सौदा कर लिया | बादशाह ने खुश होकर उसे एक हजार सोने की मुदाए इनाम के रूप में भी दी | व्यापारी खुश होकर चला गया |

कुछ दिनों के बाद बीरबल भी मूर्खो की सूचि बनाकर ले आया | बादशाह ने सबसे ऊपर अपना नाम लिखा देखकर, बीरबल से क्रोधित होकर बीरबल से पूछा – ‘’यह क्या है ? सबसे बड़ा मुर्ख मै कैसे हुआ ?

बीरबल ने जवाब दिया – उस दिन जब आपने उस घोड़े के व्यापारी को एक हजार सोने की मुद्राए इनाम के रूप में दी थी | तब आपने उससे उसका नाम पता कुछ भी नहीं पूछा था | और न ही उसे कोई जानता था , न ही कोई जमानतदार है | यह आपका मूर्खतापूर्ण कार्य ही तो था | वो व्यापारी आपकी एक हजार सोने की मुद्राए लेकर भाग गया और अब कभी  वापस नहीं आएगा |बादशाह को अपने दवारा की गई गलती पर बहुत अफसोस हुआ |

फिर बादशाह ने बीरबल से कहा –  मान लो वह दो सौ घोड़ो को लेकर आ गया तो .......
"तब मै आपका नाम काटकर आपकी जगह उसका नाम लिख दूंगा |" बीरबल ने हंसकर कहा |


No comments:

Post a Comment